



Day: February 20, 2022



यूपी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या! खुदकुशी की भी जताई जा रही आशंका, पुलिस जुटी छानबीन में: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग खत्म होने से पहले हाथरस में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या, हाथरस जिले की सिकंदराराऊ विधानसभा में भाजपा नेता जिला महामंत्री कृष्णा यादव की सिर में गोली मार कर हत्या, हालांकि भाजपा नेता को किसी ने गोली मारी है या खुदकुशी की है, इसकी गुत्थी सुलझाने की कोशिश है जारी, लेकिन युवा भाजपा नेता के गोली लगने की घटना से इलाके में फैल गई है सनसनी, अपने घर की दूसरी मंजिल पर गोली लगने से घायल हुआ भाजपा नेता कृष्णा यादव, आनन-फानन में परिजन यादव को उपचार के लिए ले गए अलीगढ़, जहां इलाज के दौरान भाजपा नेता की हो गई मौत, पुलिस जुटी मामले की छानबीन में, यादव की मौत की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं में है शोक का माहौल
20 Feb 2022
Read More »

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 5 बजे तक 57.25% मतदान, पंजाब में वोटिंग का आंकड़ा 64% के करीब: यूपी की 59 सीटों पर जबकि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, दोनों ही राज्यों में बहुकोणीय मुकाबला, उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 5 बजे तक 57.25 प्रतिशत मतदान, पंजाब में वोटिंग का आंकड़ा पहुंचा 64 फीसदी के करीब, पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी का दावा- कांग्रेस पार्टी 2/3 बहुमत के साथ बनाएगी सरकार, सुखबीर बादल बोले- 80 से ज्यादा सीटें जीतेगा अकाली दल-बसपा गठबंधन, वहीं अमरिंदर बोले- कांग्रेस का पंजाब से होने वाला है सफाया
20 Feb 2022
Read More »

एक वोट के लिए भाजपा-समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प, कई घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा: उत्तर प्रदेश में थर्ड फेज की वोटिंग जारी, 16 जिलों की 59 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक पड़े 49% वोट, कुछ जगहों पर हुई छिटपुट झड़प, ईवीएम को लेकर भी मिलीं शिकायतें, झांसी के सिमथरी में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई खूनी झड़प, दोनों पक्षों में हुआ हिंसक संघर्ष और कई कार्यकर्ताओं को आई गंभीर चोटें, झांसी की बबीना विधानसभा के सिमथरी गांव में भिड़ गए में सपा और भाजपा कार्यकर्ता, महिला के एक वोट पर हुआ विवाद, उसका आईडी कार्ड था मायके पक्ष के पास, इसी पर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में चले लाठी-डंडे
20 Feb 2022
Read More »

यूपी में 3 बजे तक हुई 49% वोटिंग, कानपुर में हुआ हिजाब पर विवाद, लगे जय श्री राम के नारे: उत्तर प्रदेश में थर्ड फेज की वोटिंग जारी, 16 जिलों की 59 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक पड़े 49% वोट, शुरुआती घंटों में वोटर्स का जोश रहा हाई, वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में एक जनसभा को किया संबोधित, सपा पर निशाना साधते हुए कहा- ‘उत्तर प्रदेश को मिल गई है सट्टा और कट्टा से मुक्ति, बेटियां-बहनें सुरक्षित कर रही हैं महसूस’, कानपुर के ही हडसन मतदान केंद्र पर हिजाब को लेकर बढ़ गया विवाद, यहां हिजाब पहनकर आई मुस्लिम महिलाओं को बूथ में जाने से जा रहा था रोका, पोल अधिकारियों से महिलाओं के विवाद के बाद पुलिस पहुंची और फिर निपटा विवाद, रावतपुर राम लला स्कूल में सपा प्रत्याशी सम्राट विकास के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे
20 Feb 2022
Read More »

पंजाब में 3 बजे तक 50% वोटिंग, मजीठिया का बड़ा संकेत- जरूरत पड़ने पर BJP के साथ आएगा अकाली दल: पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर जारी, दोपहर 3 बजे तक 49.81% हुआ मतदान, सबसे ज्यादा मलेरकोटला में 57.07% हुआ मतदान, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दिया बड़ा बयान- ‘चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो अकाली दल एक बार फिर भाजपा के साथ करेगा गठबंधन’, मजीठिया के अलावा गुरदासपुर सीट से SAD कैंडिडेट गुरबचन सिंह ने भी कहा- ‘हम बसपा के साथ मिलकर बनाएगे सरकार, जरूरत पड़ी तो पार्टी भाजपा से भी समर्थन लेने पर करेगी विचार’, मजीठिया के बयान से पहले डेरा की तरफ से बदले कोडवर्ड से भी मिले संकेत, बिक्रम मजीठिया ने मीडिया से बातचीत में कहा- ‘मैं पंजाब के लोगों के लिए हूं लड़ रहा, इस चुनाव में सच्चाई की होगी जीत, हम चुनाव के बाद भाजपा के साथ करेंगे गठजोड़ पर फैसला, लोगों ने कांग्रेस को पांच साल तक देखा है, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया’
20 Feb 2022
Read More »

REET के तार जुड़े हैं 10 जनपथ से, SOG नहीं कर पाएगी जांच, RAS अभ्यर्थियों के साथ भी हो रही रीट जैसी चीट- किरोड़ी: REET पेपर लीक मामले में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने किया बड़ा दावा- ‘REET पेपर लीक के तार जुड़े हैं 10 जनपथ से, राजीव गांधी सर्किल के पदाधिकारी मिले थे सोनिया गांधी से, SOG इन पर नहीं कर पाएगी जांच, इसलिए REET मामले की जांच करवाई जाए सीबीआई से, SOG पता करे की स्ट्रॉन्ग रूम की थी तीसरी चाबी भी, ED के दफ्तर के आगे धरना देकर करूंगा जांच की मांग’, पीसी के दौरान किरोड़ी ने सोनिया गांधी के साथ आरोपी की एक फोटो भी की जारी, वहीं किरोड़ी मीणा ने RAS मुख्य परीक्षा को आगे खिसकाने की भी रखी मांग, कहा- ‘RAS में भी होगा ऐसा ही घपला, प्रो. बीएम शर्मा गांधी स्टडीज के हैं चेयरमैन और RPSC के रहे हैं पूर्व अध्यक्ष, इनका चल रहा है टारगेट सिविल इंस्टिट्यूट, बीएम शर्मा के मनमाफिक तैयार किया गया है सिलेबस, अधिसूचना के बाद बदला गया है सिलेबस, जो सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की है अवहेलना, RAS अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए डेट को आगे बढ़ाया जाए, REET की तरह RAS अभ्यर्थियों के साथ भी होगी चीट, मुख्यमंत्री जी BM शर्मा की करवाई जाए जांच, मिलजुल कर बनाया गया है सिलेबस, वहीं अभ्यर्थियों को पर्याप्त तैयारी का दिया जाए समय’
20 Feb 2022
Read More »


डेरे ने रातों-रात बदला फैसला! अब नया कोड वर्ड- ‘फूल के साथ तकड़ी’, अकाली दल-भाजपा से सच्चा सौदा!: डेरा सच्चा सौदा सिरसा की राजनीतिक विंग ने पंजाब विधानसभा चुनावों में रातों-रात बदला अपना फैसला, सुबह कुछ जगहों पर डेरा प्रेमी भाजपा के समर्थन में करके आए वोट, लेकिन इसके बाद कोड वर्ड ‘फूल के साथ तकड़ी’ आ गया, ‘फूल’ यानी कमल भाजपा का चुनाव चिन्ह है, जबकि ‘तकड़ी’ यानी तराजू शिरोमणि अकाली दल का चुनाव चिन्ह, सूत्रों की माने तो राजनीतिक विंग के इशारे पर डेरा प्रेमी शिरोमणि अकाली दल के समर्थन में उतरे, इससे पहले शनिवार शाम तक डेरे का समर्थन था भाजपा, एकाएक फैसला बदलने का कारण है सियासी, मालवा में AAP को कमजोर करने के लिए अकाली दल का समर्थन किए जाने की खबर
20 Feb 2022
Read More »


