



Day: February 17, 2022


BJP कार्यालय में गोली मारकर की खुदकुशी, एकात्म परिसर में रायफल से चलाई गोली, मौके पर ही मौत: छत्तीसगढ़ के रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय में एकात्म परिसर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर ली खुदकुशी, पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान ही अपनी सर्विस राइफल से मार ली खुद को गोली, बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है घटना, गोली लगने से मौके पर ही हुई उसकी मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव लिया कब्जे में, घटना से भाजपा दफ्तर में मचा हड़कंप, घटना स्थल अथवा मृतक जवान के पास से नहीं मिला है कोई सुसाइड नोट, सूत्रों की माने तो छुट्टी नहीं मिलने से परेशान था जवान
17 Feb 2022
Read More »

क्या करहल में फंस गए हैं अखिलेश? आज मुलायम सिंह यादव बेटे को जिताने के लिए फैलाएंगे झोली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रचार का घमासान, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज उतरेंगे प्रचार के लिए मैदान में, मैनपुरी की करहल सीट से बेटे अखिलेश यादव के मांगेंगे वोट, यहां तीसरे चरण में 20 फरवरी को होगा मतदान चुनाव, मैनपुरी के कोसमा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे मुलायम, जनसभा में शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद से कार्यकर्ताओं में है उत्साह, इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया था नामांकन, उस दौरान उन्हें खुद के लिए मांगा था वोट, जनता ने वोट कर उन्हें अपना चुना था सांसद भी, मुलायम सिंह यादव 1 बजे सैफई हवाई पट्टी से होंगे रवाना और जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे दोपहर 1:20 पर, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि नेताजी के चुनाव प्रचार में पहुंचने से लोगों में है उत्साह
17 Feb 2022
Read More »

मदरसों में लगाओ हिजाब या कुछ और लेकिन यहां अनुशासन बिगाड़ोगे तो नहीं होगा बर्दाश्त- साध्वी प्रज्ञा: मध्यप्रदेश में हिजाब विवाद को लेकर बयानबाजी जारी, भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कूदीं बयानबाजी के अखाड़े में, साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा- ‘भारत में हिजाब पहनने की नहीं है आवश्यकता, हिजाब तो पहनना चाहिए घरों में, हमारे घरों में, सनातनियों के घरों, हिंदुओं के घरों में तो मां को जाता है पूजा, स्त्रियों की होती है पूजा, परंतु जिनके घरों में बहन का नहीं है नाता, जहां बुआ की लड़की, मौसी की लड़की, बाप की पहली बीबी की लड़की, सबसे कर सकते हैं शादी, तो उन्हें घर में पहनना चाहिए हिजाब, आप मदसरों में लगाएं हिजाब या कुछ और लगाएं, हमें क्या है मतलब, आप वहां रहिए अनुशासन में, लेकिन आप अगर यदि पूरे देश का, जितने विद्यालय हैं, महाविद्यालय हैं, उनका बिगाड़ोगे अनुशासन और ज्ञान का बिगाड़ोगे अनुशासन, ज्ञान में हिजाब चलाने लगे तो यह नहीं होगा बर्दाश्त’,सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंगलवार को बरखेड़ा में राम मंदिर कैंपस में सनातन महापंचायत में की शिरकत
17 Feb 2022
Read More »

गहलोत सरकार ने प्रदेश में लागू की रेस्मा, शिक्षक, अन्य कर्मचारी और अधिकारी नहीं जा सकेंगे हड़ताल पर: प्रदेश में होने वाली माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए गहलोत सरकार का बड़ा कदम, सरकार ने बोर्ड कार्यालय और उससे जुड़ी सभी सेवाओं के लिए लागू किया रेस्मा कानून, गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अत्यावश्यक सेवा के तहत आगामी 31 जुलाई 2022 तक प्रभावी रहेगा यह रेस्मा कानून, सरकार के इस आदेश के बाद बोर्ड परीक्षा से जुड़े शिक्षक या अन्य कर्मचारी, अधिकारी नहीं कर सकेंगे किसी भी तरह की कोई हड़ताल,
गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार बोर्ड और परीक्षा से जुड़े शिक्षक रेस्मा लागू होने के बाद हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे, प्रदेश में आगामी 24 मार्च से शुरू हो रही हैं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं, इन परीक्षाओ में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसे देखते हुए सरकार ने एतिहातन उठाया यह कदम, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राज्य सरकार को भेजी थी रेस्मा लागू करने की अनुसंशा, उसी के मद्देनजर गृह विभाग ने रेस्मा लागू करने की यह अधिसूचना की है जारी, वेतन संगति सहित कई मांगो को लेकर शिक्षकों ने सरकार को दे रखी है आंदोलन की चेतावनी
17 Feb 2022
Read More »


