Day: February 17, 2022

गढ़ बचाने के लिए साथ आया सैफई परिवार

गढ़ बचाने के लिए साथ आया सैफई परिवार, अखिलेश के रथ में नजर आए नेताजी और चाचा शिवपाल: उत्तर प्रदेश चुनाव का रण, इटावा में प्रचार के लिए निकले अखिलेश यादव को मिला पिता मुलायम सिंह और चाचा शिवपाल यादव का साथ, अखिलेश के रथ में दोनों भाइयों की जोड़ी ने किया प्रचार, साल 2012 में 29 में से 25 सीट जीतकर सपा ने यूपी में बनाई थी सरकार, जबकि 2017 में मात्र 6 सीटों से ही करना पड़ा था संतोष, परिवार का झगड़ा बना था हार का कारण, इटावा से 4 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है अखिलेश का निर्वाचन क्षेत्र करहल

Read More »
चड्ढा के बयान पर कुमार विश्वास का पलटवार

‘चिंटुओं अपने आका को भेजो, मैंने जो कहा वो है सच’- चड्ढा के बयान पर कुमार विश्वास का पलटवार: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गरमाई हुई है देश की सियासत, पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के निशाने पर आम आदमी पार्टी, ANI को दिए अपने इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने लगाए थे दिल्ली के सीएम पर गंभीर आरोप, विश्वास के बयान के बाद आप नेता राघव चड्ढा ने साधा था कुमार विश्वास पर निशाना, अब चड्ढा के बयान पर कुमार विश्वास ने किया पलटवार, ANI को दिए अपने वक्तव्य में बोले कुमार- ‘उस आत्ममुग्ध इंसान के कुछ चिंटू बोल रहे हैं जो हमारे खून पसीने से बनी सरकारों के बाद आए हैं मलाई चाटने, उन चिंटुओं से कहना कि अपने आका को भेजो अगर औकात है तो आए सामान लेकर, मैं भी लेकर आता हूं सामान, इस देश को पता चले तुम क्या कहते थे, क्या सुनते थे, तुम्हारे मैसेज क्या हैं, तुमने बोला क्या है, पता तो चले इस देश को, किसी भी जगह आ जाएं’, दरअसल कुमार विश्वास ने एक दिन पूर्व ही दिया था चौंकाने वाला बयान- ‘अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि मुझे पंजाब का सीएम बनना है या फिर बन जाऊंगा खालिस्तान का प्रधानमंत्री’

Read More »
आशीष मिश्रा की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

आशीष मिश्रा की जमानत को SC में चुनौती, लखीमपुर कांड के सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों को गाड़ी से कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, याचिकाकर्ता ने मिश्रा की जमानत रद्द करने और इलाहाबाद हाईकोर्ट के जमानत देने के फैसले पर रोक लगाने की उठाई है मांग, करीब 4 महीने तक जेल में बंद रहे आशीष मिश्रा को हाल ही में जमानत पर किया गया है रिहा, सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट शिव कुमार त्रिपाठी और सीएस पांडा ने लगाई है अर्जी, इस अर्जी में कहा गया इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश है अनुमान के आधार पर, बेखौफ घूम रहे आरोपी सबूतों से कर सकते हैं छेड़छाड़, गवाहों, किसानों और पीड़ित परिवारों को भी है खतरा, SIT को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा जाए, यूपी और केंद्र सरकार को दिए जाए पीड़ितों को तुरंत मुआवजा देने के निर्देश, यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के पहले चरण के दिन टेनी को मिली थी जमानत, केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है आरोपी आशीष

Read More »
धक्का मुक्की में मंच पर गिरे राजनाथ

धक्का मुक्की में मंच पर गिरे राजनाथ, इतने नाराज हुए की नहीं पहनी माला, कार्यकर्ताओं को लगाई डांट: पंजाब में चुनाव प्रचार करने फरीदकोट पहुंचे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, फरीदकोट में चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर धक्का लगने से गिरे राजनाथ, जिसके बाद राजनाथ सिंह दिखे थोड़ा नाराज और नहीं पहना हार, राजनाथ सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे, समर्थक भी उनके साथ चढ़ गए मंच पर, राजनाथ को सम्मानित करने के लिए वहां बड़ा फूलों का हार करवाया गया था तैयार, सम्मान देने के लिए उनके समर्थकों ने उन्हें घेरा, जैसे ही उन्हें फूलों की माला डालने की हुई तैयारी, उन्हें धक्का लग गया और राजनाथ गिर पड़े मंच पर, गनीमत रही की उनके पीछे रखा था सोफा, जिसके कारण उन्हें नहीं लगी चोट, इस घटना के बाद उनके चेहरे पर देखने को मिली हल्की शिकन, राजनाथ ने तुरंत सभी को मंच से जाने और फूलों की माला भी वहां से ले जाने के लिए कहा, इसके बाद राजनाथ ने चुनावी सभा को किया संबोधित

Read More »