Day: February 17, 2022

करहल में खिला दो कमल, पुरे प्रदेश से हो जाएगा सपा का सफाया- अमित शाह का अखिलेश पर निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं के जुबानी हमले हुए तेज, 20 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से प्रदेश की जनता को लुभाने की कर रहे हैं कोशिश, इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज समाजवादी पार्टी के गढ़ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनावी क्षेत्र करहल में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए साधा निशाना, कहा- ‘समाजवादी पार्टी है नाम की ही समाजवादी, SP के दो ही सूत्र हैं- S- संपत्ति एकत्र करना और P- परिवार के लोगों को सत्ता देना, सपा सरकार में अखिलेश के परिवार से 45 लोगों को मिले थे अलग-अलग पद, ऐसे में करहल के लोगों से मैं ये कहना चाहता हूं कि आप चाहते हो न कि यूपी में बीजेपी की 300 सीटों वाली सरकार बने तो 300 सीटों का काम एक ही सीट कर सकती है, करहल में खिला दो कमल तो पूरे यूपी में समाजवादी पार्टी का हो जाएगा सूपड़ा साफ़’

Read More »
सपा प्रत्याशी के विवादित बयान का वीडियो वायरल

हमारे इलाके में आकर करेंगे गुंडई, हमसे बड़े गुंडे हैं?- सपा प्रत्याशी के विवादित बयान का वीडियो वायरल: उत्तरप्रदेश के सीतापुर में समाजवादी पार्टी के सेवता विधानसभा सीट से प्रत्याशी महेंद्र सिंह झीन बाबू के विवादित बयान का वीडियो वायरल, चुनावी बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह झीन बाबू ने खोया अपना आपा, बोले- ‘हमारे सेवता विधानसभा क्षेत्र में आकर करेंगे गुंडई, हमसे बड़े गुंडे हैं?’ महेंद्र सिंह झीन बाबू के इस बिगड़े बोल पर सभा में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने बजाईं खूब तालियां, पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने महेंद्र सिंह झीन का काट दिया था टिकट, तब उनका एक वीडियो हुआ था वायरल, जिसमें बाबू दिखाई दे रहे थे फुट-फूटकर रोते, इस बार समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बनाया है प्रत्याशी, चुनाव से पहले महेन्द्र सिंह के बयान का वीडियो हो रहा जमकर वायरल, सियासी जानकारों का कहना है कि उनके इस बयान से समाजवादी पार्टी को हो सकता है बड़ा नुकसान

Read More »
PM मोदी का केजरीवाल पर निशाना

कांग्रेस की ‘पार्टनर इन क्राइम’ पार्टी पंजाब में आकर बोल रही है झूठ- PM मोदी का केजरीवाल पर निशाना: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए तेज हुआ घमासान, विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में अपनी अंतिम रैली के दौरान साधा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना, पीएम मोदी ने फाजिल्का में चुनावी सभा को संबोधित करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बिना नाम लिया कहा- ‘कांग्रेस की जो ‘पार्टनर इन क्राइम’ पार्टी है, वो भी एक के बाद एक पंजाब में आकर बोल रही है झूठ, ये वो लोग हैं जिनकी दिल्ली में है सरकार, आज पंजाब में आकर सिखों को झूठ बोलने वाले इन लोगों ने दिल्ली में एक भी सिख को नहीं बनाया है मंत्री, जो लोग दिल्ली में आपको घुसने नहीं देना चाहते, वो लोग आपसे वोट मांग रहे हैं, क्या ऐसे लोगों को पंजाब में कुछ भी करने का हक है क्या?’

Read More »
मेरे परिवार ने दी देश के लिए कुर्बानी

मेरे परिवार ने दी देश के लिए कुर्बानी, बीजेपी के नेता-कार्यकर्त्ता लोग नहीं जानते क्या होती है शहादत- प्रियंका: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेज हुआ घमासान, दो चरणों के मतदान के बाद सियासी दलों के बीच जुबानी जंग हुई तेज, बुधवार को कानपूर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- ‘मेरे परिवार के सदस्यों ने इस देश के लिए की अपनी जान कुर्बान, हमने कभी नहीं किया इसका जिक्र लेकिन आज हमें यह कहना पड़ रहा है, उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपनी जान दी लेकिन उन्हें रोजाना कहा जाता है बुरा-भला क्योंकि बीजेपी नहीं जानती की शहादत क्या होती है, वे तो बस करते हैं खोखले दावे, उनके लिए सब कुछ चुनाव से शुरू होता है और चुनाव में ही खत्म हो जाता है, वह सिर्फ चुनाव के दौरान ही उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में घूमते हैं, लेकिन जब चुनाव नहीं होता है तो वह अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान समेत सभी दूसरे देशों में घूमते हैं’

Read More »
मनमोहन सिंह ने पंजाब वासियों के नाम जारी किया एक वीडियो संदेश

‘अपनी गलती नहीं मानती मोदी सरकार, केवल आती है नेहरू की याद’- पूर्व PM मनमोहन सिंह का हमला: विधानसभा चुनाव से पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाबवासियों के नाम जारी किया एक वीडियो संदेश, मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों से सहयोग मांगते हुए कहा- ‘बीजेपी कर रही है प्रदेश में बंटवारे की राजनीति, बीजेपी ने साढ़े 7 साल किए गए गलत कामों के लिए कभी नहीं मांगी माफी, प्रधानमंत्री के पद की होती है गरिमा, मैं भी 10 साल रहा हूं पीएम, लेकिन कभी मैंने इस पद की कम नहीं होने दी मर्यादा, इतिहास और देश पर दोष लगाकर आपके गुनाह नहीं हो सकते कम, मैंने प्रधानमंत्री रहते हुए कम बोलने को दिया महत्व, सच पर परदा डालने की कोशिश कभी नहीं की, साढ़े सात साल सरकार चलाने के बाद आज की हुकूमत अपनी ग़लतियों में सुधार करने के बजाय, लोगों के समस्याओं के लिए पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को ठहरा रहे हैं ज़िम्मेदार किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की हुई कोशिश, जिस पंजाब की क़ुर्बानी को पूरी दुनिया करती है सलाम, उनका किया गया अपमान, मोदी सरकार को आर्थिक नीति की नहीं है कोई समझ, बीजेपी सब कुछ दिखा रही है अच्छा, लेकिन सच है कुछ और ही, बड़ी-बड़ी बातें करने से नहीं बल्कि विकास होता है योजनाओं को पूरा करने से’, मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों से की अपील- ‘पंजाब की जनता कांग्रेस को दे वोट, ताकि प्रदेश को बनाया जा सके खुशहाल’

Read More »
मनीष तिवारी ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को किया खारिज

कोई धक्का मारकर निकालेगा तो दूसरी बात…40 साल दिए पार्टी को, किरायेदार नहीं हिस्सेदार हूं- तिवारी: पंजाब के सीनियर नेता और सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को किया खारिज, कांग्रेस पार्टी छोड़ने के सवाल पर तिवारी ने कहा- ‘हम कांग्रेस पार्टी में किराएदार थोड़ी हैं, हम हैं हिस्सेदार, मैंने यह बात पहले भी कही है कई बार, अगर कोई धक्का देकर निकालेगा तो दूसरी है बात, जहां तक हमारा है सवाल, हमने जिंदगी के 40 साल दिए हैं इस पार्टी को, हमारे परिवार ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए बहाया है खून, हम एक विचारात्मक सोच में रखते हैं विश्वास, ऐसे में अगर को धकेल के निकालना चाहे तो है दूसरी बात’ कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने जाने के बाद से मुखर हैं तिवारी, पार्टी लाइन से हटकर दे रहे हैं बयान, पंजाब में उन्हें नहीं बनाया गया था स्टार प्रचारक, ऐसे में तिवारी का यह बयान माना जा रहा है उनकी सफाई!

Read More »
'कांग्रेस सरकार ने बीजेपी के आंदोलन से घबराकर ही REET लेवल-2 परीक्षा को किया रद्द'

सीएम से पूछताछ नहीं करेगी SOG, वो तो छोटी मछलियों को फंसाने-मगरमच्छों को बचाने में जुटी- पूनियां: REET पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बड़ा बयान- ‘कांग्रेस सरकार ने बीजेपी के आंदोलन से घबराकर ही REET लेवल-2 परीक्षा को किया रद्द, छोटी मछलियों को फंसाने और मगरमच्छों को बचाने के लिए की गई एसओजी की जांच, लेकिन देखना है कि बकरे की मां कब तक मनाती है खैर, सरकार की बेरोजगार युवाओं को नौकरियां देने की होती नीयत, तो पिछली बीजेपी सरकार के समय निकाली गई भर्तियों को करवाती टाइम पर, लेकिन नहीं किया गया ऐसा, 15 बार अलग-अलग कैटेगरी की परीक्षाएं हुई हैं कैंसल, क्या सरकार के पास है उसका जवाब? अगर सरकार निष्पक्ष जांच करवाती तो सीबीआई से डरने की नहीं थी जरूरत, अब लिया जा रहा है एसओजी का सहारा, लेकिन एसओजी की है मर्यादा, एसओजी मुख्यमंत्री से नहीं करेगी पूछताछ, एसओजी वह एजेंसी है, जिसने राजद्रोह के मुकदमे दर्ज कर दिए और बाद में मुकदमे लेने पड़े वापस, एसओजी सरकार के इशारे पर करती है काम’

Read More »