Day: February 16, 2022

जयंत का CM योगी पर तंज

तोड़ने वाले नहीं, प्रदेश बनाने वाले चाहिये, बुलडोजर नहीं कलम चलाने वाले चाहिए- जयंत का CM योगी पर तंज: उत्तरप्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले RLD के चीफ जयंत चौधरी ने शायराना अंदाज में बीजेपी की योगी सरकार पर साधा निशाना, जयंत चौधरी ने ट्वीट कर कहा- ‘तोड़ने वाले नहीं, प्रदेश बनाने वाले चाहिये, बुलडोजर नहीं कलम चलाने वाले चाहिये’, यूपी में तीसरे चरण की 59 सीटों पर 20 फरवरी को पड़ेंगे वोट, इस बीच विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक पार्टी का दूसरी पार्टी पर निशाने के दौर भी है जारी, ऐसे में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर साधा है निशाना

Read More »
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के घर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

NSA डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी बोला- बॉडी में लगी है चिप, रिमोट से…: दिल्ली से बड़ी खबर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के घर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक संदिग्ध ने की डोभाल के घर में घुसने की कोशिश, सिक्योरिटी ने इस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम से पूछताछ के दौरान उसने बताया- ‘उसके शरीर में लगी है चिप, उसे रिमोट से किया जा रहा है कंट्रोल, जांच में पता चला है कि संदिग्ध व्यक्ति है कर्नाटक का रहने वाला, NSA अजीत डोभाल 1972 में भारत की खुफिया एजेंसी IB से थे जुड़े, उनके बारे में मशहूर है कि डोभाल 7 साल तक पाकिस्तान में रहकर कर चुके हैं जासूसी

Read More »
nand kuभूपेश बघेल ने पिता द्वारा इच्छा मृत्यु की मांग पर दिया बयानmar baghel and bhupesh baghel

मेरा पिता से 36 का आंकड़ा, वो ही जानें- भूपेश बघेल ने पिता द्वारा इच्छा मृत्यु की मांग पर दिया बयान: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांगी इच्छा मृत्यु, नंदकुमार ने राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्र, नंदकुमार बघेल की मांग है की ईवीएम के बजाय पूरे देश में बैलेट पेपर से कराया जाए चुनाव, ऐसा नहीं होता है तो उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को इच्छामृत्यु प्रदान करने की दी जाए अनुमति, सियासी गलियारों में उठा सवाल- ‘छत्तीसगढ़ के सीएम के पिता को राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगने की नौबत क्यों आई’, इस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- ‘मेरा उनसे रहता है वैचारिक मतभेद , मेरी उनसे रहता है 36 का आंकड़ा, उन्होंने ऐसा क्यों लिखा मुझे नहीं है इसकी जानकारी, पिता होने के नाते मैं करता हूं उनका सम्मान, उनकी अपनी है राजनीति, मेरे पिता जी ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग क्यों की, या उन्होंने क्या बयान दिया और राष्ट्रपति को चिट्‌ठी में क्या लिखा, इन सब बातों की मुझे नहीं है जानकारी’

Read More »
पंजाब के रण में आज गरजेंगे CM गहलोत

पंजाब के रण में आज गरजेंगे CM गहलोत, पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट, BJP-विपक्ष पर साधेंगे निशाना: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पंजाब के चुनावी रण में ठोकेंगे ताल, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार, दोपहर 12 बाद सीएम गहलोत का जयपुर से लुधियाना जाने का है कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे लुधियाना में करेंगे चुनावी सभा, शाम 5 बजे चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित, इसके बाद सीएम का जयपुर लौटने का है कार्यक्रम, सीएम गहलोत को कांग्रेस ने बनाया है स्टार प्रचारक, पांच राज्यों के चुनावी रण में सीएम गहलोत पहली बार चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, पंजाब दौरे पर जाने से पहले सीएम गहलोत पहुंचे पंत कृषि भवन, महादेव सिंह खंडेला के पदभार में हुए शामिल, खंडेला ने संभाला किसान आयोग के चेयरमैन पद का पद

Read More »
मन चंगा तो कठौती में गंगा....

रविदास जयंती पर सियासी दिग्गजों की ‘आश्रम दौड़’, PM मोदी ने बजाई झांझ तो वाराणसी पहुंच रहे नेता: संत रविदास की 645वीं जयंती के मौके पर PM मोदी पहुंचे दिल्ली के करोलबाग में रविदास विश्राम, पीएम ने यहां पहले संत रविदास मंदिर में किये दर्शन, बाद में भजन गा रहे श्रद्धालुओं के बीच बैठ बजाई झांझ, संत रविदास जयंती मनाई जाती है हर साल माघ पूर्णिमा के दिन, चुनावी राज्य पंजाब और यूपी में रविदास जयंती का खास महत्व, चुनाव से पहले दलित समुदाय के वोटर्स को लुभाने के लिए सभी दलों के प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं रविदास जयंती पर रविदास आश्रम, उत्तर प्रदेश में भी कई बड़े नेता रविदास जयंती के मौके पर पहुंचे उनकी जन्मस्थली, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली पर पहुंचे और टेका मत्था, यूपी के सीएम योगी भी पहुंच चुके हैं आश्रम, दोपहर को राहुल-प्रियंका गांधी भी पहुंच रहे हैं आश्रम, रविदास जयंती को देखते हुए तो पंजाब में खिसकाई गई है वोटिंग की तारीख, पहले 14 फरवरी को होनी थी पंजाब में वोटिंग, सीएम चन्नी के अनुरोध प चुनाव आयोग ने 20 फरवरी की है मतदान की डेट

Read More »
बप्पी दा को दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के ‘डिस्को किंग’ बप्पी लहरी ने 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दिग्गजों ने जताया शोक: बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में हुआ निधन, बप्पी दा ने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को ही बप्पी दा को करवाया गया था अस्पताल में भर्ती, बप्पी दा पिछले साल हुए थे कोविड पॉजिटिव, म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को कहा जाता था डिस्को किंग, बप्पी दा का पूरा नाम था अलोकेश लाहिड़ी बप्पी लहरी म्यूजिक के साथ-साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर थे जाने जाते, बप्पी लहरी के परिवार वालों ने बताया कि कल किया जाएगा उनका अंतिम संस्कार, बेटे बप्पा अभी हैं अमेरिका में और वह कल दोपहर तक पहुंचेंगे मुंबई, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बप्पी दा को अर्पित की श्रद्धांजलि, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी जताया शोक

Read More »
2008 pti20 08 2020 000167b

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अज्ञात युवक ने दी हमले धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क, आरोपी गिरफ्तार!: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कोटा स्थित शक्ति नगर स्थित कैंप ऑफिस में अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दी जानलेवा हमला करने की धमकी, फोन करने वाला व्यक्ति करना चाह रहा था ओम बिरला से बात, अज्ञात युवक ने फ़ोन कर कहा कि उसे ओम बिरला से करनी है जरूरी बात, जब कैंप ऑफिस के कार्मिकों ने बिरला से बात करवाने में जताई असमर्थता, तो उस अज्ञात युवक ने दे दी जानलेवा हमले की धमकी, हमले की धमकी की जानकारी पुलिस को मिलते ही केंद्र व राज्य सरकार की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां हो गईं सतर्क, पुलिस एक्टिव हो गई और पड़ताल में जुट गई, वहीं आरोपी ने लोकसभा स्पीकर बिरला से बात करने के लिए अपना नंबर भी करा दिया था उपलब्ध, ट्रेस करने पर अजमेर के एक शराबी युवक निकला यह नम्बर, वैसे इस मामले में पुलिस सहित कोई भी कुछ भी कहने से है बच रहा, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो आरोपी को पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार, वहीं तीन दिवसीय कोटा प्रवास के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मंगलवार देर रात हो गए दिल्ली रवाना

Read More »