Day: February 16, 2022

img 20220216 wa0234

SOG मुख्यालय पहुंचे डॉ किरोड़ी मीणा ने ADG राठौड़ को सौंपा ज्ञापन, खुद से पूछताछ करने की मांग की: REET पेपरलीक मामले की CBI जांच की मांग कर रहे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा आज शाम पहुंचे SOG मुख्यालय, जहां किरोड़ी मीणा ने एडीजी अशोक राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में उनसे पूछताछ करने की मांग की, इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा डॉ किरोड़ी मीणा द्वारा लगातार किए जा रहे खुलासों को लेकर लगाया था आरोप, सांसद मीणा से उनके सोर्स के बारे पूछताछ करने सहित पेपर लीक करने वाली गैंग से मिले होने की आशंका को लेकर भी लगाए थे आरोप, इस पर डॉ किरोड़ी लाल मीणा आज पहुंचे SOG मुख्यालय और एडीजी राठौड़ से की मुलाकात, इस दौरान सांसद मीणा ने कहा- ‘जब राज्य के मुखिया कह रहे हैं मुझसे पूछताछ करने की बात, तो एसओजी को करनी चाहिए मुझसे पूछताछ, मैं खुद इस पूरे प्रकरण में करना चाहता हूं एसओजी की मदद,’ वहीं एडीजी राठौड़ से मुलाकात कर इस प्रकरण में फरार चल रहे लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की डॉ किरोड़ी मीणा ने

Read More »
सांसद बेनीवाल की जनसुनवाई में उमड़े फरियादी

सांसद बेनीवाल ने नागौर में की जनसुनवाई, कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल बुधवार को रहे अपने संसदीय क्षेत्र नागौर के दौरे पर, बेनीवाल ने विभिन्न आयोजन में की शिरकत, टांकला गांव में एक निजी होटल का किया उद्घाटन, डेहरु गांव में डारेसिया गौशाला में आयोजित भागवत कथा में लिया भाग, सांसद बेनीवाल ने अपनी ओर से गौशाला में 51 हजार देने और सांसद कोष से हॉल बनवाने का किया ऐलान, इस दौरान सांसद ने यहां जनसुनवाई भी की, बेनीवाल ने कांटिया ग्राम में आयोजित श्रीराम कथा में भी की शिरकत, अपने दौरे पर रवाना होने से पहले सांसद बेनीवाल ने आवास पर की जन सुनवाई, इस जनसुनवाई में नागौर ,टोंक, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता और फरियादी, सांसद ने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का किया निस्तारण, इस दौरान जिला अध्यक्ष हनुमान भाकर, मुंडवा प्रधान प्रतिनिधि रेवन्त राम डांगा सहित कई जन प्रतिनिधि रहे मौजूद

Read More »
मुख्तार अंसारी को मिली बड़ी राहत

मुख्तार अंसारी को मिली बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में 11 साल बाद जमानत, फिलहाल रहेंगे जेल में!: उत्तरप्रदेश चुनाव को बीच बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को मिली बड़ी राहत, मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को गैंगस्टर मामले में दी जमानत, इसके साथ ही बांदा जेल के अधीक्षक को इस मामले में रिहा करने का भी दिया है आदेश, हालांकि मुख्तार पर कई अन्य मामले भी पिछले दिनों हुए हैं दायर, ऐसे में कम से कम यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान तो मुख्तार रहेंगे जेल में, मऊ पुलिस ने ट्वीट से स्पष्ट किया- ‘मुख्तार अंसारी जेल से नहीं हो रहे हैं रिहा, पुलिस की तरफ से ट्वीट में लिखा गया- ‘आईएस 91 के नाम से रजिस्टर गैंग का लीडर माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ वर्तमान समय में कुल 12 केस हैं दर्ज, इनमें गाजीपुर में 4, वाराणसी में एक, आजमगढ़ में एक, बाराबंकी में एक और मऊ में 5 केस हैं दर्ज, मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने बताया- ‘मऊ के दक्षिण टोला थाने में 2010 में गैंगस्टर का केस हुआ था दर्ज, गैंगस्टर का मुकदमा पुलिस ही करती है दर्ज, 2010 में मुकदमे के बाद 2011 में बना था रिमांड, तभी से जेल में हैं मुख्तार

Read More »
BJP नेता का विवादित बयान

चाहे दंगा हो फसाद हो या चले लात-जूता, जीतने के लिए जो भी करना पड़े करो- BJP नेता का विवादित बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावके बीच नेताओं की बदजुबानी नहीं ले रही थमने का नाम, यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए रामसेवक पटेल ने दिया विवादित बयान, रामसेवक का ये वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर बहुत वायरल, एक चुनावी सभा के मंच से बोले पटेल- ‘चुनाव हर हाल में है जीतना, एक-एक बूथ को जीतने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह आप सबको करना होगा, जीत हासिल करने के लिए चाहे दंगा-फसाद हो या लात जूता, पैसा-कौड़ी या शराब बांटना हो या फिर ताकत दिखाना होगा, सब कुछ करना पड़ेगा’, रामसेवक का ये भड़काऊ बयान सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल, वीडियो सामने आने के बाद मांडा पुलिस थाने में उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज

Read More »
REET धांधली पर मंत्री सुभाष गर्ग का बड़ा बयान

REET धांधली पर मंत्री सुभाष गर्ग का बड़ा बयान- रत्तीभर भी आरोप सिद्ध होता है तो दे दूंगा इस्तीफा: REET पेपर लीक मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग का आया बड़ा बयान, REET धांधली में आरोपों में घिरे गर्ग ने कहा- ‘001 पर्सेंट भी आरोप साबित हो जाए तो मंत्री पद से दे दूंगा इस्तीफा, कुछ शिक्षकों की वजह से REET प्रकरण में होना पड़ा शर्मसार’, भाजपा और खास तौर पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा है मंत्री सुभाष गर्ग पर हमलावर, राजीव गांधी स्टडी सर्किल का नाम जांच में आने के बाद विपक्ष के निशाने पर आए गर्ग, वहीं जब आज मंत्री सुभाष गर्ग पहुंचे भरतपुर तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने काफिले के सामने किया प्रदर्शन, मंत्री की कार के सामने लेट गए ABVP कार्यकर्ता, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में, इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा ने भरतपुर में मंत्री गर्ग के घर के आस-पास और उनके होर्डिंग्स के नीचे रीट प्रकरण को लेकर लगाए थे पोस्टर, इन पर लिखा था कि, ‘रीट पेपर के लिए यहां करें संपर्क, राजीव गांधी स्टडी सर्किल’ मामला सामने आने के बाद निकाय अधिकारियों की ओर से इन पोस्टर को हटवाया गया, भाजयुमो ने इन पोस्टर को शहर में लगाने की ली थी जिम्मेदारी

Read More »