Day: February 16, 2022

लखनऊ में जमकर बरसीं मायावती

बेरोजगारी के कारण हुआ यूपी से पलायन, भाजपा राज में बढ़ा दलित उत्पीड़न- लखनऊ में जमकर बरसीं मायावती: यूपी का सियासी रण, बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को लखनऊ के आशियाना स्थित पार्क में की चुनावी रैली, मायावती ने कहा- ‘भाजपा राज में बढ़ा दलित उत्पीड़न, ताजा मामला है उन्नाव का, उसका अल्पसंख्यकों के साथ भी ठीक नहीं है रवैया, आरक्षण के नियमों को भी किया जा रहा है अनदेखा, बेरोजगारी के कारण यूपी में हुआ पलायन, कोरोना में अव्यवस्था रहीं हावी, भाजपा-सपा सरकार से निजात पाना है अब जरूरी, बसपा ही है इसका विकल्प, बसपा सर्वसमाज का हित लेकर करेगी काम, धरना-प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर दर्ज किए गए होंगे केस वापस, बसपा पुरानी पेंशन व्यवस्था करेगी लागू’

Read More »
केजरीवाल खालिस्तान समर्थक

केजरीवाल खालिस्तान समर्थक, बोला था पंजाब का CM बनूंगा या स्वतंत्र राष्ट्र का पहला PM- कुमार विश्वास: पंजाब विधानसभा चुनाव का घमासान हुआ तेज, 20 फरवरी को प्रदेश की सभी 117 सीटों पर होगा मतदान, सभी राजनीतिक दल जुटे हैं अपने अपने चुनावी अभियान में, वहीं पंजाब में कांग्रेस को प्रमुख रूप से टक्कर दे रही आम आदमी पार्टी पर मशहूर कवि और पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने साधा निशाना, समाचार एजेंसी ANI को दिए अपने एक वक्तव्य में कुमार विश्वास ने आम आदमी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘पंजाब एक राज्य नहीं बल्कि वह है एक भावना, एक दिन, उन्होंने मुझसे कहा कि वह या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर बनेंगे एक स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले पीएम, मैंने केजरीवाल से कहा था कि ये अलगाववाद है 20-20 का रेफरेंडम आ रहा है और पूरी दुनिया कर रही है फंडिंग, इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि तो क्या हुआ बनूंगा स्वतंत्र देश का पीएम, केजरीवाल की सोच में ये है कि किसी भी कीमत पर मिले सत्ता’

Read More »
बजट से पहले सीएम गहलोत का बड़ा बयान

जो मांगना है वो मांग लो, ऐसा मौका फिर कभी नहीं आएगा- बजट से पहले सीएम गहलोत का बड़ा बयान: 23 फरवरी को सीएम गहलोत पेश करेंगे प्रदेश का बजट, इससे पहले सीएम गहलोत ने आज दिया बड़ा बयान, सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा- ‘जो मांगना है वो मांग लो, ऐसा मौका नहीं आएगा कभी’, सीएम गहलोत ने ये भी कहा- ‘बजट में किसानों के हित और कल्याण का ध्यान, राजस्थान सरकार किसानों के हित व संवर्धन के लिए अलग से ला रही है कृषि बजट, किसानों के हित उनके कल्याण व उनके भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है कई योजनाएं’, सोशल मीडिया पर सीएम गहलोत के बयान को लेकर आ रही हैं रोचक टिप्पणियां

Read More »
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे लुधियाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे लुधियाना, पंजाब में पार्टी प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार, मांगेंगे वोट: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज उतरे पंजाब के चुनावी रण में, लुधियाना पहुंचने पर सीएम गहलोत का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, PWD मंत्री भरोसी लाल जाटव भी लुधियाना गए हैं सीएम गहलोत के साथ, कुछ ही देर में सीएम गहलोत लुधियाना में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे चुनावी सभा, शाम 5 बजे चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित, इसके बाद सीएम का जयपुर लौटने का है कार्यक्रम, सीएम गहलोत को कांग्रेस ने बनाया है स्टार प्रचारक, पंजाब में 20 फरवरी को होनी है वोटिंग, कांग्रेस के सामने यहां सत्ता में फिर से लौटने की है चुनौती

Read More »
'गोली और गंदी' गालियां देने का वीडियो वायरल

BJP की महिला विधायक को जान से मारने की मिली धमकी, ‘गोली और गंदी’ गालियां देने का वीडियो वायरल: धौलपुर जिले में वीडियो वायरल कर अपशब्द कहने का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा है नाम, कुछ दिन पहले बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को अपशब्द और धमकाने का वीडियो हुआ था वायरल, अब धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह को जान से मारने की मिली धमकी, विधायक समेत एक समाज विशेष को अपशब्द कहने का वीडियो हो रहा है वायरल, वीडियो में कुछ युवक विधायक को गोली मारने की दे रहे हैं धमकी, साथ ही दे रहे हैं गंदी-गंदी गालियां, यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, वीडियो वायरल होने से विधायक समर्थकों और समाज विशेष में रोष व्याप्त, विधायक कुशवाह ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, कुश्वाह ने की आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

Read More »
पदभार संभालने पहुंचे खंडेला फंसे लिफ्ट में

किसान आयोग अध्यक्ष का पदभार संभालने पहुंचे खंडेला फंसे लिफ्ट में, कृषि मंत्री पीटते दिखे दरवाजा: किसान आयोग अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला ने संभाला पदभार, साथ में उपाध्यक्ष दीपचंद खेरिया ने भी संभाला पदभार, खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहे मौजूद, आयोग अध्यक्ष का पदभार संभालने पहुंचे खंडेला को असहज स्थिति का करना पड़ा सामना, पहले ही दिन महादेव सिंह खंडेला फंस गए दफ्तर की लिफ्ट में, पदभार संभालने से पहले लिफ्ट में फंस गए खंडेला, पहली मंजिल से जब दूसरी मंजिल पर जा रहे थे खंडेला, तो अचानक लिफ्ट हो गई बीच में ही खराब, दूसरी मंजिल में पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया समेत दिग्गज करते रह गए इंतजार, करीब 5-7 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे खंडेला, लिफ्ट के बाहर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया बजाते रहे लिफ्ट को, पंत कृषि भवन में मच गया हड़ंकप, आनन फानन में बुलाया गया तकनीकी कर्मचारियों को, बड़ी मुश्किल से खंडेला को निकाला गया बाहर, तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस

Read More »
भाजपा ने यूपी में जारी की एक और लिस्ट

भाजपा ने उत्तरप्रदेश में जारी की एक और लिस्ट, सेवापुरी, रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी से उतारे ये ‘महारथी’: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को जारी की 3 उम्मीदवारों की लिस्ट, इन तीनों सीटों पर सातवें और अंतिम चरण में डाले जाएंगे वोट, बीजेपी ने जिन तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, भाजपा ने इनमें से 2 सीटें पार्टी ने 2017 में अपनी सहयोगी अपना दल को थीं दी, बीजेपी की ओर से घोषित सूची के मुताबिक वाराणसी जिले के सेवापुरी सीट से नीलरतन सिंह पटेल को बनाया उम्मीदवार, पटेल ने 2017 का चुनाव इसी सीट से अपना दल के टिकट पर जीता था चुनाव, इस बार बीजेपी ने उन्हें बनाया अपना उम्मीदवार, सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज सीट बीजेपी ने अपने विधायक भूपेश चौबे को दिया टिकट, सोनभद्र की दुद्धी सीट से रामदुलार गौड़ को उतारा गया चुनावी रण में, यह सीट 2017 के चुनाव में गई थी बीजेपी की सहयोगी अपना दल के खाते में, यहां से अपना दल (सोनेलाल) के हरेराम चेरो जीते थे चुनाव, लेकिन इस बार बीजेपी ने यह सीट ले ली है वापस, यह सोनभद्र की ऐसी है सीट, जहां से बीजेपी ने कभी नहीं जीता है चुनाव, यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए है आरक्षित

Read More »