Day: December 27, 2021

Aam Aadmi Party's upper hand in Chandigarh Municipal Corporation elections, BJP mayor lost the election, Congress backward

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी, भाजपा के मेयर हारे चुनाव, कांग्रेस पिछड़ी: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गणना जारी, नगर निगम चुनाव के तेजी से आने लगे हैं नतीजे, आम आदमी पार्टी 5 और भाजपा 4 सीटें जीत कर आगे तो कांग्रेस 2 सीटें ही जीत पाई, चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चल रहा है मुख्य मुकाबला, भाजपा को लग चुका बड़ा झटका, वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों से हारे चुनाव, डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू छोटे अंतर से जीतने में रहे कामयाब, इसके अलावा 3 सीटों पर आप, एक पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस चल रही है आगे

Read More »
ओमिक्रॉन का खतरा, केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव और EC की बैठक जारी

ओमिक्रॉन का खतरा, केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव और EC की बैठक जारी, चुनावी रैलियों पर लग सकती है रोक: चुनावी रैलियों से बढ़ा कोरोना का खतरा, स्वास्थ्य सचिव की EC के साथ जारी बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला, बढ़ते कोरोना के संक्रमण को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, यूपी सहित अन्य चुनावी राज्यों में रैलियों पर रोक जैसे हो सकते हैं फैसले, देश में एक तरफ ओमिक्रोन का बढ़ रहा है खतरा तो दूसरी तरफ पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार भी हो गया है तेज, राजनीतिक रैली में जुट रही है लाखों की भीड़,केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव को ओमिक्रोन के खतरे और उसके बारे में अब तक की जानकारी से केंद्रीय चुनाव आयोग को करवाएंगे अवगत, बैठक में रैलियों पर रोक लगाने का जैसा हो सकता है फैसला, तमाम जानकारियां जानना चाहता है केंद्रीय चुनाव आयोग

Read More »
अमित शाह के घर पहुंचे कैप्टन (FILE PHOTO)

अमित शाह के घर पहुंचे कैप्टन, पंजाब चुनाव में गठबंधन के फॉर्मूले और सीटों पर हो रही अहम चर्चा: पंजाब चुनाव को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब में गठबंधन के फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा! भारतीय जनता पार्टी और अमरिंदर सिंह की हाल ही में गठित पंजाब लोक कांग्रेस के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की चर्चा, इस गठबंधन में अकाली दल संयुक्त के सुखदेव सिंह ढींढसा के शामिल होने के हैं संकेत, सूत्रों के मुताबिक BJP गठबंधन में होगी बड़ी सहयोगी, सूत्रों का कहना, कुल 117 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 70 से 82 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव और शेष सीटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और ढींढसा को पार्टी के उम्मीदवार उतरेंगे मैदान में

Read More »
पायलट आज बानसूर में शहीद हंसराज गुर्जर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

पायलट आज बानसूर में शहीद हंसराज गुर्जर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कार्यकर्ताओं में उत्साह: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज अलवर के बानसूर दौरे पर, शहीद हंसराज गुर्जर की मूर्ति का करेंगे अनावरण, बानसून के मुगलपुर गांव में होगा समारोह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह करेंगे अनावरण समारोह की अध्यक्षता, समारोह में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया, टीकाराम जूली, राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव भी रहेंगे मौजूद, पायलट के अलवर दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह, जगह-जगह पर पायलट के स्वागत की चल रही हैं तैयारियां, जयपुर से अलवर तक पायलट के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने लगवाए पोस्टर-बैनर और होर्डिंग

Read More »