Day: December 27, 2021

जातिगत टिप्पणी से नाराज बेनीवाल ने की मांग

CM गहलोत को मंगवानी चाहिए बयान देने वाले नेता से माफी- जातिगत टिप्पणी से नाराज बेनीवाल ने की मांग: हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की ओर से बार संघ चुनाव प्रत्याशी को मैसेज भेजकर जातिगत टिप्पणी करने का गर्माया मामला, RLP संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक तरफ संवेदनशीलता की करते हैं बात, दूसरी तरफ उनके दल से हनुमानगढ़ नगर परिषद के सभापति द्वारा जाट समाज के सम्बन्ध में दिया गया वक्तव्य जनता के सामने आने के बाद भी समाज में व्याप्त आक्रोश को नजर अंदाज करना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को है दर्शाता, मामले में खुद सीएम गहलोत को हस्तक्षेप करके जाट समाज के सम्बन्ध में ऐसी बयानबाजी करने वाले नेता से मंगवानी चाहिए सार्वजनिक माफी, विगत दिनों में उदयपुर संभाग के एक कांग्रेसी नेता द्वारा भी जाट समाज के सम्बन्ध में की गई थी अनर्गल बयानबाजी, इस प्रकार की बयानबाजी किसी भी रूप में नही है स्वीकार,’ मामले को लेकर DGP और हनुमानगढ़ जिले के कलक्टर, एसपी से सांसद बेनीवाल ने दूरभाष पर की वार्ता, बेनीवाल ने कहा- समाज की मंशा के अनुरूप नहीं हुई कार्रवाई तो मैं जाऊंगा हनुमानगढ़’, सभापति कि टिप्पणी के विरोध में जाट समाज की ओर से जंक्शन थाने का किया गया था घेराव भी

Read More »
तय समय पर होंगे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, रैलियों पर लग सकती है रोक!

समय पर होंगे 5 राज्यों के चुनाव, रैलियों पर लग सकती है रोक! चुनाव आयोग की मीटिंग से मिले संकेत: बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग की चिंता, चुनाव आयोग की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में हुई मीटिंग, मीटिंग से मिले संकेत, तय समय में ही होंगे पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव, अब जनवरी के पहले सप्ताह में दोबारा होगी मीटिंग, इसके बाद हो सकता है अंतिम फैसला, चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर की चर्चा,केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने चुनाव आयोग को कोरोना के हालातों के बारे में दी जानकारी, इन राज्यों में चुनाव को लेकर अधिसूचना जनवरी में हो सकती है जारी, दूसरी तरफ विशेषज्ञों का दावा- ‘कुछ ही दिनों में ओमिक्रॉन के रूप में कोरोना की आ सकती है तीसरी लहर, जिसको देखते हुए चुनाव आयोग उठा सकता है कुछ सख्त कदम, चुनाव के पहले राज्यों के हालात को समझ कर किया जाएगा इसका फैसला, ओमिक्रॉन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की रिपोर्ट के बाद संभव है कि चुनाव आयोग कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन का दे निर्देश, बड़ी रैलियों और जनसभाओं पर लगाई जा सकती है रोक, वर्चुअल और डोर-टू-डोर कैंपेन की मिले इजाजत, चुनाव प्रचार के तरीकों में बदलाव के साथ मास्क और दो गज की दूरी को पूरी तरीके से की जा सकती है लागू

Read More »
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी नेता ने AIMIM प्रमुख पर कसा तंज

‘अगर योगी रहते हैं सत्ता में तो जनेऊ पहनना शुरू कर देंगे ओवैसी, करेंगे राम नाम का जाप- चौधरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति का पारा अपने चरम पर, AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा का हमला, उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को दिया एक बड़ा बयान- ‘अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहते हैं सत्ता में तो ओवैसी जनेऊ पहनना कर देंगे शुरू और करेंगे भगवान राम के नाम का जाप भी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पहनेंगे जनेऊ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव जाएंगे हनुमान मंदिर, भाजपा की विचारधारा को करेंगे मजबूत’

Read More »
रात में कर्फ्यू, दिन में लाखों लोगों को बुलाना, समझ से परे

रात में कर्फ्यू, दिन में लाखों लोगों को बुलाना, समझ से परे- वरुण ने फिर से साधा मोदी-योगी पर निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर खोला अपनों के खिलाफ मोर्चा, बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर यूपी में योगी सरकार ने हाल ही में की थी नाईट कर्फ्यू की घोषणा, इसे लेकर वरुण गांधी ने एक बार साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट कर साधा निशाना, कहा- रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना, ये है सामान्य जनमानस की समझ से परे, उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें ईमानदारी से करना पड़ेगा तय कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमिक्रॉन को फैलने से रोकना है, ना की चुनावी शक्ति प्रदर्शन करना

Read More »
...जब कांग्रेस विधायक ने 'महाराज' के पैर छूकर किया सिंधिया परिवार का 'यशगान'

कांग्रेस विधायक ने ‘महाराज’ के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, फिर से पाला बदलने की चर्चाएं तेज: कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, पैर छूने के बाद सिकरवार ने मंच से सिंधिया परिवार का किया ‘यशगान’, कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने मंच से सिंधिया को संबोधित करते हुए कहा- ‘महाराज आप बार-बार आया करें ग्वालियर शहर में, आपके आने से शहर की सड़कों के भर जाते हैं गड्ढे, स्ट्रीट लाइट हो जाती है चालू, सफाई व्यवस्था हो जाती है दुरुस्त’, इसके बाद से राजनीतिक गलियारे में सिकरवार के जल्द पाला बदलने की चर्चा तेज, दीनदयाल नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समारोह के मंच का वाक्या, कभी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं सिकरवार, 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर पूर्व से भाजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव, वे सिंधिया समर्थक कांग्रेस नेता मुन्नालाल गोयल से हार गए थे चुनाव, सिंधिया के साथ मुन्नालाल भी भाजपा में हो गए थे शामिल, विधानसभा उपचुनाव के समय सिकरवार कांग्रेस में आ गए और मुन्नालाल गोयल को दी थी मात, इससे पहले भी कांग्रेस विधायक मंच से ज्योतिरादित्य की तारीफ कर उनके लिए दिखा चुके हैं अपना आदर

Read More »
'झांसी की रानी' की समाधि पर 'महाराज' हुए 'नतमस्तक'

ज्योतिरादित्य ने बदला इतिहास, ग्वालियर जाकर पहली बार झांसी की रानी की समाधि पर टेका माथा: ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने की सिंधिया परिवार का इतिहास बदलने की कोशिश, ज्योतिरादित्य ने वो किया जो अब तक सिंधिया घराने के किसी महाराज ने नहीं किया, ज्योतिरादित्य रविवार को भीड़ से अलग होकर अपने समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ अचानक पहुंचे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर, समाधि के सामने हाथ जोड़े और शीश झुकाकर लक्ष्मीबाई को किया नमन, सिंधिया ने 2 मिनट रुककर प्रार्थना की और दी पुष्पांजलि, ‘महाराज’ ने समाधि की एक परिक्रमा भी लगाई, सन् 1857 की क्रांति और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बात होती है तो सिंधिया परिवार की भूमिका उनके विरोधी के रूप में की जाती है याद, हिंदूवादी संगठन चुनावों में भी इसका करते रहते हैं जिक्र, वे इसे लक्ष्मीबाई के साथ सिंधिया परिवार की गद्दारी कहकर मुद्दे को देते रहे हैं हवा

Read More »
हम गांधी को मानने वाले सत्यवादी और भाजपा गोडसे को मानने वाली सत्ताग्रही पार्टी- माकन

हम गांधी को मानने वाले सत्यवादी और भाजपा गोडसे को मानने वाली सत्ताग्रही पार्टी- अजय माकन: राजस्थान कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बाड़ा पदमपुरा में हो रहा आयोजित, आज इस शिविर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने भी लिया भाग, मीडिया से बातचीत में माकन ने कहा- ‘हम गांधी को मानने वाले सत्यवादी और भाजपा गोडसे को मानने वाली सत्ताग्रही पार्टी,गांधी और गोडसे की विचारधार नहीं हो सकती है एक, राहुल गांधी ने जयपुर से ही उठाई थी यह बात, जिसे लेकर पूरे देश में हो रही है चर्चा, मैं एनएसयूआई की दौर से कांग्रेस का रहा हूं कार्यकर्ता, ऐसा संभव नहीं है कि जो कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा हुआ हो कभी कांग्रेस से दूर जाने की नहीं सोच सकता, यह जरूरी नहीं है कि हर किसी को मिले पद, लेकिन पद से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि पार्टी और उसकी विचारधारा रहे जिंदा’, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की ओर से कांग्रेस के पदाधिकारियों, निवर्तमान और वर्तमान जिला अध्यक्षों, पूर्व प्रत्याशी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के लिए चल रहा है प्रशिक्षण

Read More »
धर्म संसद पर CJI को चिट्ठी

विवादास्पद धर्म संसद को लेकर SC के 76 वकीलों ने CJI से की अपील, भड़काऊ भाषणों पर चिंता जताई: उत्तराखंड के हरिद्वार और दिल्ली में धर्म संसद के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण पर बढ़ता विवाद, सुप्रीम कोर्ट के 76 वकीलों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना को चिट्ठी लिखकर की इस मसले पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील, हरिद्वार में 3 दिन चली धर्म संसद 20 दिसंबर को हुई है खत्म, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीटर पर शेयर की है चिट्ठी, जिसमें कहा गया है कि भाषणों में खुलेआम एक पूरे समुदाय की हत्या के लिए किया गया है आह्वान,धार्मिक नेताओं द्वारा नरसंहार के आह्वान को बताया गंभीर खतरा, चिट्ठी में कहा गया- ‘धर्म संसद में न केवल नफरती भाषण दिए गए बल्कि एक समुदाय के खिलाफ खुलकर नरसंहार का किया गया आह्वान, इस तरह के बयान भारत की एकता और अखंडता के लिए तो खतरा हैं ही साथ ही मुस्लिमों की जिंदगी को है खतरे में भी डालने वाले, चिट्ठी लिखने वाले वकीलों में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, दुष्यंत दवे, प्रशांत भूषण, वृंदा ग्रोवर के नाम भी हैं शामिल

Read More »
पंजाब में भाजपा-कैप्टन और ढींढसा साथ-साथ

पंजाब में भाजपा-कैप्टन और ढींढसा साथ-साथ, अमित शाह से मुलाक़ात के बाद 3 पार्टियों का संयुक्त ऐलान: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे बड़ी खबर, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बैठक खत्म, पंजाब चुनाव को लेकर दोनों के बीच हुई चर्चा, इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रभारी केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी रहे मौजूद, मीटिंग के बाद प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐलान- ‘बीजेपी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे पंजाब में चुनाव, लाएंगे साझा घोषणा पत्र’, पंजाब में कांग्रेस की सियासी कलह के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया था अपने पद और पार्टी से इस्तीफा, अब पंजाब में भाजपा को मिला कैप्टन का साथ

Read More »