Day: December 27, 2021

रावत के निशाने पर केंद्र सरकार

कोरोना के नाम पर भाजपा सरकार कर रही है चुनाव टालने की कोशिश- रावत के निशाने पर केंद्र सरकार: आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर छाया कोरोना का साया, देश भर में बढ़ते कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने बढ़ाई देशवासियों की चिंता, ऐसे में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, रावत ने भाजपा पर लगाया कोरोना के बहाने चुनाव टालने का आरोप, कहा- ‘कोरोना के नाम पर चुनावों को टालने की हो रही है कोशिशें, यदि हुआ ऐसा तो सरकार का मांगा जाएगा इस्तीफा, भाजपा को नजर आ रही है अपनी हार, इसी से बचने के लिए वो किसी न किसी तरह चुनाव को टालने का कर रही है प्रयास, इसी कारण कोरोना के नाम पर बनाए जा रहे हैं तरह तरह के बहाने, लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं टालने दिया जाएगा चुनावों को, हर हाल में तय समय पर ही होंगे चुनाव, यदि सरकार से हालात पर नहीं हो रहा काबू तो वो दे दें इस्तीफा’

Read More »
बीजेपी सांसद ने सरपंचों के भ्रष्टाचार को नहीं माना भ्रष्टाचार

बीजेपी सांसद ने सरपंचों के भ्रष्टाचार को नहीं माना भ्रष्टाचार, 15 लाख तक की छूट देने की कही बात: रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल, रीवा में ब्रह्मकुमार आश्रम में मीडिया कार्याशाला में सांसद महोदय ने दिया विवादित बयान, मिश्रा ने सरपंचों को 15 लाख के भ्रष्टाचार को नहीं माना भ्रष्टाचार, मिश्रा का तर्क- ‘सरपंचों को चुनाव लड़ने के लिए चाहिए होते हैं सात लाख, इसके बाद अगले चुनाव के लिए उन्हें चाहिए सात लाख, इस बीच अगले चुनाव तक बढ़ेगी महंगाई तो उसके लिए औऱ चाहिए होंगे एक लाख, इस तरह 15 लाख रुपए तक के भ्रष्टाचार पर सरपंचों को नहीं कहा जाना चाहिए कुछ भी’, अपने इस वक्तव्य के बाद बीजेपी सांसद मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल, हालांकि सांसद मिश्रा ने यह भी किया स्वीकार कि वे ये सब मजाक के रूप में कह रहे हैं, लेकिन बीजेपी सांसद के इस बयान से सियासी गलियारों में आई गर्माहट

Read More »
कानून व्यवस्था पर सांसद बेनीवाल ने उठाये सवाल

सांसद बेनीवाल ने मालगांव डबल मर्डर प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के अधिकारियों को दिए निर्देश: प्रदेश की कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, नागौर जिले में मालगांव ग्राम में जाट समाज की एक महिला व बच्चे की अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर कर दी हत्या, इस पुरे प्रकरण को नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने बताया ह्रदय विदारक, सांसद ने इस मामले को लेकर राजस्थान पुलिस के महानिदेशक एम एल लाठर से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल विशेष टीम का गठन करके अपराधियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश, सांसद बेनीवाल ने कहा- ‘नागौर शहर के पास दिन-दहाड़े इस तरह की घटना का हो जाना दर्शा रहा है जिले में पुलिस के इकबाल का खत्म होना, अपराधियों में कानून का नहीं रहा कोई खौफ, इसलिए बढ़ रही है ऐसी घटनाएं, ऐसी घटनाओं से आम जन में है भय व्याप्त, वहीं जनता के भीतर है बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर भारी रोष, इस तरह की गंभीर घटनाओं में रेंज आईजी को भी मौके पर जाकर मामले में मॉनिटरिंग करते हुए त्वरित कार्यवाही करने की है जरूरत’

Read More »
चुनाव से पहले मायावती ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल

चुनाव से पहले मायावती ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, ब्राह्मणों के सहारे चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं अपनी अपनी रणनीति के तहत काम, चुनाव से पहले मायावती ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, लखनऊ के जिला अध्यक्ष अखिलेश अंबेडकर को उनके पद से हटा राजेंद्र गौतम को बनाया लखनऊ का नया जिला अध्यक्ष, अभी तक लखनऊ का काम देख रहे अखिलेश अंबेडकर को किया गया अब लखनऊ मंडल में शिफ्ट, लखनऊ मंडल में पार्टी को और मजबूत करने के लिए मायावती ने मंडल सेक्टर व्यवस्था में भी किए हैं थोड़े बदलाव, लखनऊ मंडल में अब एमएलसी डॉ भीमराव अंबेडकर के साथ नौशाद अली और लखनऊ के जिला अध्यक्ष रहे अखिलेश अंबेडकर को बनाया गया मुख्य सेक्टर प्रभारी, मायावती आगामी चुनाव में ब्राह्मणों के सहारे आगे बढ़ने की कर रही है तैयारी

Read More »
राजावत ने PHED इंजीनियर को जबरन पिलाया फ्लोराइड युक्त पानी

राजावत ने PHED इंजीनियर को जबरन पिलाया गंदा पानी, बोले-लोग इसे पीकर हो रहे बीमार, अब पीकर देखो’: कोटा में भाजपा के दिग्गज नेता और लाडपुरा से पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ इंजीनियर महेश जांगिड़ को जबरन पिला दिया फ्लोराइड युक्त पानी, वाक्ये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, कोटा के धाकड़ खेड़ी व गणेशपुरा समेत आस-पास के गांवों में गड़बड़ाई हुई है जलापूर्ति व्यवस्था, पूर्व विधायक राजावत का आरोप- ‘इलाके में फ्लोराइड युक्त पानी हो रहा सप्लाई’, इसी शिकायत लेकर पूर्व विधायक राजावत, ग्रामीण और उनके समर्थक प्रदर्शन करने पहुंचे पीएचईडी डिपार्टमेंट, पूर्व विधायक अपने साथ एक बोतल में फ्लोराइड युक्त पानी भी लाए, राजावत ने एडिशनल चीफ इंजीनियर को पानी की बोतल पकड़ाते हुए कहा कि इसे पीकर देखना पड़ेगा, बोतल में था गांव से भरकर लाया गया फ्लोराइड युक्त पानी, इस दौरान लोगों ने भी शोर मचाना कर दिया शुरू, इसके बाद राजावत ने ACE को पिला दिया जबरन यही पानी

Read More »
गहलोत सरकार के कुशासन में पुलिस तंत्र है 'रक्षक' की बजाय 'भक्षक' की भूमिका में- राठौड़

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार में बेटियां खुद न्याय के लिए लड़ने को मजबूर- राठौड़: उदयपुर में आदिवासी महिला से रेप की कोशिश, ASI और कांस्टेबल ने विवाहिता को रात भर रखा थाने में, दुष्कर्म के लिए पीड़िता के फाड़े कपड़े की छेड़खानी, वारदात के बाद उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निशाने पर गहलोत सरकार, राजेन्द्र राठौड़ का बयान- ‘उदयपुर में महिला को चौकी में रखकर दुष्कर्म का प्रयास व ज्यादती की घटना अशोक गहलोत सरकार के ध्येय ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ की खोल रही है पोल, महिलाओं में इस सरकार के प्रति कैसा विश्वास है, यह घटना है उसकी बानगी, लगता है सरकार का प्रयास महिलाओं की आबरू लूटने पर रहना है खामोश, गहलोत सरकार के कुशासन में पुलिस तंत्र है ‘रक्षक’ की बजाय ‘भक्षक’ की भूमिका में, खाकी के दागदार होने का यह नहीं है पहला मामला, ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार है राजस्थान में और यहां बेटियां-महिलाएं खुद न्याय के लिए सरकार से लड़ने को है मजबूर’ उदयपुर जिले के पानरवा थाना की डैया चौकी में आदिवासी महिला से दुष्कर्म का हुआ है प्रयास, आरोपी पुलिसकर्मियों ने पीड़िता और उसके माता-पिता को जबरन घर से उठाया और रात भर रखा गया चौकी में, थाने में ही कांस्टेबल ने विवाहिता से की रेप की कोशिश

Read More »