



Day: December 2, 2021


ममता के ‘कोई UPA नहीं’ वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, खड़गे बोले: ED-CBI के डर से दे रहीं ऐसे बयान: राहुल गांधी पर कटाक्ष करने को लेकर अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर किया है पलटवार, खड़गे का बयान- ‘ममता कर रही हैं बीजेपी की मदद, ये ममता नहीं, बोल रहा है ममता का ईडी और सीबीआई से डर, हमारे लीडर राहुल गांधी हर विषय पर हैं लड़ रहे, किसानों के मुद्दे पर कौन लड़ा, महंगाई पर कौन लड़ा…? प्रियंका गांधी ने यूपी में जहां हादसे हुए वहां जाकर लड़ी लड़ाई, किसानों के लिए वह अभी भी हैं लड़ रहे, अगर हम नहीं लड़ते तो इतने राज्यों में हमारी सरकार नहीं बनती, हमारे बारे में ऐसी बयानबाजी नहीं है ठीक, हम लड़ते रहेंगे’, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था- ‘अब कोई यूपीए नहीं है बचा’
2 Dec 2021
Read More »


12 सांसदों के निलंबन के विरोध में संसद में आज भी ‘संग्राम’ जारी, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित: संसद के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, 12 राज्यसभा सांसदों की निलंबन के विरोध में विपक्ष का हंगामा जारी, विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक की गई स्थगित, सभापति वेंकैया नायडू ने एक बार फिर दोहराया, ‘जब तक निलंबित सांसद नहीं मांगेंगे माफी, उनका निलंबन नहीं किया जाएगा रद्द, माफी मांगने के बाद ही उनके निलंबन पर किया जा सकता है विचार’, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सांसदों ने 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर गांधी प्रतिमा के पास हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार आज लोकसभा में ‘द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (संशोधन) विधेयक 2021’ करेगी पेश, लोकसभा में कोविड-19 महामारी और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा होने की है संभावना
2 Dec 2021
Read More »



