Day: December 2, 2021

जगदीश ठाकोर को गुजरात कांग्रेस की कमान

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होंगे जगदीश ठाकोर, विधायक दल का नेता बनाया गया सुखराम राठवा को!: गुजरात कांग्रेस को लेकर सूत्रों के हवाले से आ रही अहम खबर, दिग्गज नेता जगदीश ठाकोर को बनाया गया गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष! तो सुखराम राठवा होंगे विधायक दल के नेता, हालांकि राहुल गांधी के आवास पर अहम बैठक जारी, प्रभारी रघु शर्मा-जगदीश ठाकोर और सुखराम राठवा भी हैं बैठक में मौजूद, इससे पहले दीपक बाबरिया का नाम था प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे, शक्ति सिंह गोहिल और हार्दिक पटेल के बीच बैलेंस करने के लिए जगदीश ठाकोर का नाम आया है आगे, 22 अक्टूबर को दिल्ली में गुजरात कांग्रेस के विधायकों की राहुल गांधी के साथ हुई थी बैठक, इस बैठक में भी गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हुई थी चर्चा, राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गुजरात के करीब 25 नेता हुए थे शामिल

Read More »
आखिर कब तक सब्र करे भारत का नौजवान??

आखिर कब तक सब्र करे भारत का नौजवान?? एक बार फिर वरुण गांधी का योगी सरकार पर निशाना: यूपीटेट पेपर लीक मामले में विपक्ष के साथ साथ अपनों के निशाने पर योगी सरकार, पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ हुए मुखर, पेपर लीक प्रकरण पर सवाल उठा चुके वरुण गांधी एक बार फिर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुए मुखर, कहा- ‘पहले तो सरकारी नौकरी ही नहीं है, फिर भी कुछ मौका आए तो पेपर लीक हो, परीक्षा दे दी तो नहीं है सालों साल रिजल्ट, फिर किसी घोटाले में रद्द हो, रेलवे ग्रुप डी के सवा करोड़ नौजवान दो साल से हैं परिणामों के इंतज़ार में, सेना में भर्ती का भी है वही हाल, आखिर कब तक सब्र करे भारत का नौजवान??’ फिलहाल पेपर लीक प्रकरण की यूपी एसटीएफ कर रही है पड़ताल, तो पेपर लीक मामले में लिप्त गुनहगारों की सम्पति जप्त करने में जुटी है योगी सरकार

Read More »
'जो सरकार डरे, वो ही अन्याय करे'

12 सांसदों के निलंबन पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना- ‘जो सरकार डरे, वो ही अन्याय करे’: राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन पर गरमाई सियासत, संसद के शीतकालीन सत्र का आज चौथे दिन भी राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा रहा जारी, जिसके चलते सदन की कार्यवाही की गई दो बार स्थगित, सांसदों के निलंबन को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर साधा केंद्र सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- ‘सवालों से डर, सत्य से डर, साहस से डर…जो सरकार डरे, वो अन्याय ही करे,’ इससे पहले सदन में सभापति वेंकैया नायडू ने एक बार फिर दो टूक शब्दों में कहा- ‘जब तक निलंबित सांसद नहीं मांगेंगे माफी, उनका निलंबन नहीं किया जाएगा रद्द, माफी मांगने के बाद ही उनके निलंबन पर किया जा सकता है विचार’

Read More »
केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बढ़ते पॉल्यूशन के बीच बच्चों के स्कूल खोले जाने पर केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण के बीच एक बार फिर खुले स्कूल, प्रदुषण के बीच स्कूल खोले जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई केजरीवाल सरकार को जमकर फटकार, कहा- ‘बढ़ते प्रदुषण के कारण जब सरकार ने वयस्कों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू किया तो बच्चों को स्कूल जाने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है?, आपने हमें कहा था कि स्कूल हैं बंद, लेकिन छोटे बच्चे जा रहे हैं स्कूल, बड़े वर्क फ्रॉम होम करें और बच्चे जाएं स्कूल? आप कोर्ट में कहते कुछ और हैं और सच कुछ और होता है, ऐसे में तो हमें दिल्ली सरकार पर निगरानी के लिए करना पड़ेगा किसी को नियुक्त’

Read More »
देश में न NDA एक्टिव है न UPA

‘देश में न NDA एक्टिव है न UPA, कांग्रेस के बिना नहीं की जा सकती विपक्षी दलों की कल्पना’- राउत: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीन दिवसीय मुंबई दौरे से गरमाया राजनीतिक माहौल, इस दौरान ममता बनर्जी ने कई मौकों पर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए ममता ने अब यूपीए का कोई वजूद ना होने की कही थी बात, अब ममता के इस बयान पर बोले शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत, कहा- इस देश में न NDA एक्टिव है न UPA, विपक्ष को और मजबूत होने की है जरूरत, सबसे पहले सभी विपक्षी दलों को साथ आने की सर्वत्र नेतृत्व को लेकर हम लोगों के बीच में नहीं है कोई झगड़ा, इसे लेकर शरद पवार ने कर दिया है सबकुछ स्पष्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का है पुराना झगड़ा, लेकिन कांग्रेस को है और मजबूत होने की जरूरत, कांग्रेस के बिना नहीं की जा सकती विपक्षी दलों की कल्पना’

Read More »