Day: December 2, 2021

img 20211202 230117

यूपी चुनाव को लेकर भंवर जितेंद्र का बड़ा बयान- इसी महीने तय हो जाएंगे ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों के टिकट: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा- ‘दिसंबर महीने में यूपी के ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों के लिए टिकट कर दिए जाएंगे तय, इसके लिए गत 26 नवम्बर से स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों की शुरू हो चुकी हैं बैठकें, वे खुद भी एक-दो दिनों में जा रहे हैं पश्चिम यूपी के दौरे पर, यूपी प्रत्याशियों का चयन जल्दी करने के पीछे भी प्रियंका गांधी की है बड़ी सोच,’ वहीं केंद्र की मोदी सरकार निशाना साधते हुए बोले भंवर जितेंद्र सिंह- केन्द्र सरकार की ओर से कृषि बिल वापस लेना और पेट्रोल डीजल पर टैक्स में कमी हुई है यूपी चुनाव के कारण, यूपी की जनता सब देख चुकी है, इसलिए अबकी बार चुनाव में वहां होगा बड़ा परिवर्तन,’ भाजपा पर यूपी में जातिवाद और क्षेत्रवाद फैलाने का आरोप भी लगाया भंवर जितेंद्र सिंह ने

Read More »
img 20211202 221142

मेघालय में और बढ़ीं कांग्रेस की मुश्किलें, 12 विधायकों के बाद अब 2 और वरिष्ठ नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा: पूरे देश के साथ-साथ मेघालय में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, हाल ही में 17 में से 12 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ थामा था तृणमूल कांग्रेस का हाथ, तो अब मेघालय कांग्रेस पार्टी के दो और वरिष्ठ नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा, मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेम्स लिंगदोह और पूर्व महासचिव डॉ मानस दास गुप्ता ने शिलांग में दिया पार्टी से इस्तीफा, एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपना त्याग पत्र सौंपने के बाद जेम्स लिंगदोह ने कहा- वह 1988 में कांग्रेस में शामिल हुए और 33 वर्षों तक पार्टी में कई पदों पर रहे, लेकिन अब कांग्रेस का हो रहा है पतन, मेघालय में 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले 31 दिसंबर, 2017 को शुरू हुआ था पार्टी का पतन

Read More »
'अब भूख हड़ताल पर बैठूंगा,अगर...' जब यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को कहनी पड़ी इतनी बड़ी बात

‘अब भूख हड़ताल पर बैठूंगा, अगर…’ जब यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को कहनी पड़ी इतनी बड़ी बात: यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने जैन समाज के दो पंथों दिगंबर और श्वेतांबर को एक होने का किया आह्वान, धारीवाल ने भूख हड़ताल पर बैठने की कह दी बात, धारीवाल ने कहा- ‘जैन समाज की ध्वजा के नीचे बैठूंगा भूख हड़ताल, जब जैन समाज होगा एक, तभी उनकी आत्मा को मिलेगी शांति’, तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण हैं कोटा प्रवास पर, आचार्य महाश्रमण के कोटा आगमन पर अभिनंदन कार्यक्रम किया गया था आयोजित, अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शांति धारीवाल ने कहा- ‘मैं दादाबाड़ी के मुख्य द्वार पर बैठूंगा भूख हड़ताल, यह तब तक चलेगा जब तक दिगंबर और श्वेतांबर कोटा की सड़कों पर भगवान महावीर का जयकारा लगाते आएंगे नजर, तब मैं समझूंगा मैंने जैन समाज के लिए किया है कुछ’

Read More »
जिला प्रमुख बनेंगी उर्मिला जैन 'भाया'

जिला प्रमुख बनेंगी उर्मिला जैन ‘भाया’!, गहलोत सरकार के खनन मंत्री की पत्नी उतरीं जिला परिषद चुनाव में: बारां समेत 4 जिलों में पंचायत चुनाव का घमासान, खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन ने जिला परिषद के वार्ड नंबर 24 से जिला परिषद सदस्य के लिए दाखिल किया अपना नामांकन, उर्मिला जैन के नामांकन भरने के बाद जिले में लोग उन्हें मान रहे कांग्रेस पार्टी का जिला प्रमुख का दावेदार, पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन दाखिल करने का था अंतिम दिन, नामांकन के बाद जैन ने कहा- कांग्रेस पार्टी की हूं आभारी, मैं जब से बारां में बहू बन कर हूं आई, जब से की है लोगों की सेवा, चाहे जीव दया हो या फिर मानव दया, सभी को साथ लेकर करवाया है जिले का विकास, जिला प्रमुख की दावेदारी को लेकर जैन ने कहा- ‘यह आलाकमान करेगा तय कि कौन बनेगा जिला प्रमुख, मुझे पार्टी से सिर्फ चुनाव लड़ने का मिला है आदेश, जिसकी मैं कर रही हूं पालना’, सियासी गलियारों में किए जा रहे दावे- उर्मिला जैन ना केवल जीतेंगी चुनाव बल्कि बनेंगी जिला प्रमुख भी!

Read More »
शिवराज की मंत्री ने कोरोना से लड़ने का बताया टोटका

शिवराज की मंत्री ने कोरोना से लड़ने का बताया टोटका- ‘टंट्या मामा की ताबीज है कोरोना का तोड़’: मध्यप्रदेश की सियासत में 2023 के चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक को लेकर सियासत तेज, वोट बैंक को लुभाने के लिए सीएम शिवराज के मंत्री दे रहे अजीबो-गरीब बयान, इंदौर में जब कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर सावधानी बरतने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से पूछा गया सवाल, तब ठाकुर ने दिया बेतुका बयान- ‘कोरोना वायरस का तोड़ है टंट्या मामा की ताबीज, मामा की ताबीज लोगों को रखती है स्वस्थ’, 4 दिसंबर को टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर महू के पातालपानी में शिवराज सरकार करने वाली है एक बड़ा आयोजन, मंत्री के बयान के बाद एक बार फिर ठिठुरते इंदौर सहित मध्यप्रदेश में गरमा गई सियासत

Read More »