Day: November 8, 2021

img 20211108 223001

धरियावद उपचुनाव की हार के लिए राजकुमार रोत और कांति भाई जिम्मेदार, किया विश्वासघात- वेलाराम घोघरा: धरियावद विधानसभा उपचुनाव में बीटीपी प्रत्याशी की हार के बाद भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) में बढ़ी कलह, बीटीपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ.वेलाराम घोघरा ने अपनी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत और कांति भाई को पार्टी प्रत्याशी की हार के लिए ठहराया जिम्मेदार, घोघरा ने कहा- ‘विधायक रोत ने किया विश्वासघात, राजकुमार रोत, पार्टी से सांसद प्रत्याशी रह चुके कांति भाई रोत आदिवासी, मणीलाल गरासिया और भवंर भाई ने मिलकर किया पार्टी विरोधी काम और निर्दलीय थावरचंद का दिया साथ, इसके साथ ही किया लोगों को गुमराह करने का प्रयास, जिससे धरियावद चुनाव में बीटीपी को हार का करना पड़ा सामना, विधायक व अन्य पदाधिकारी अगर बीटीपी प्रत्याशी के विरोध में नहीं होते तो बीटीपी जीत जाती चुनाव,’ धरियावद में गणेशलाल मीणा को प्रत्याशी घोषित करने के बावजूद पार्टी के विधायक और अन्य नेताओं ने निर्दलीय थावरचंद मीणा के लिए किया था प्रचार

Read More »
अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी

अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी, विवाह समारोह और शिक्षण संस्थाओं को लेकर सरकार ने दी ये बड़ी छूट: पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 संक्रमण में कमी के कारण कोरोना के पॉजिटिव मामलों में की जा रही है निरन्तर गिरावट दर्ज, ऐसे में गहलोत सरकार ने की राजस्थान में अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी, जन सामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए की गाइडलाइन जारी, जिसके अनुसार- अब शादी समारोह का आयोजन खुले स्थान पर कोविड नियमों के अनुसार किये जा सकेंगे, साथ ही राजनैतिक समारोह, खेलकूद गतिविधियां, धार्मिक आयोजन खुले स्थान पर करने के निर्देश भी किये गए जारी, इन आयोजनों में लोगों को बुलाने की संख्या पर अब नहीं होगी कोई बंदिश, वहीं 15 नवंबर से सभी शिक्षण संस्थाओं में 100 फीसदी क्षमता के साथ शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की भी अनुमति की गई प्रदान, सभी निर्देश आज रात 12 बजे से होंगे लागू

Read More »
10 और 11 नवंबर को टोंक-दौसा दौरे पर रहेंगे पायलट(file photo)

10 को निवाई-टोंक तो 11 नवंबर को दौसा जिले के दौरे पर रहेंगे पायलट, शहीदों की मूर्ति का करेंगे अनावरण: पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट का दौरा तय, 10 नवंबर को टोंक और निवाई तो 11 को दौसा दौरे पर रहेंगे पायलट, बुधवार को दिन में करीब 3:30 बजे जयपुर से टोंक पहुंचने का है कार्यक्रम, टोंक नगर परिषद सभापति अली अहमद के घर जाएंगे पायलट, अहमद के पिता के इंतकाल पर जताएंगे शोक, इससे पहले निवाई में पूर्व प्रधान रामकरण गुर्जर के निधन पर जताएंगे शोक, गुर्जर के परिजनों को बंधाएंगे ढांढस, वहीं 11 नवंबर को पायलट रहेंगे दौसा जिले के दौरे पर, पायलट यहां जीरौता में पूर्व प्रधान किशन लाल बैरवा की मूर्ति का करेंगे अनावरण, इसके बाद ख्वारावजी गांव में शहीद घनश्याम गुर्जर की प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण, साथ ही शहीद के परिवार का करेंगे सम्मान

Read More »
img 20211108 wa0227

एक बार फिर मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार, पेट्रोल-डीजल पर VAT नहीं घटाने को बताया हठधर्मिता: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर 5 व 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद कई राज्यों ने घटाया अपने हिस्से का VAT भी, जबकि राजस्थान की गहलोत सरकार ने किया VAT घटाने से साफ इनकार, ऐसे में बीजेपी के निशाने पर आई गहलोत सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- 2018 में हमारी भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर कम किया था 4% VAT, इससे पड़ने वाले करीब 2 हजार करोड़ रु का वित्तीय भार वहन करना पड़ा था हमारी सरकार को, आज कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता देखिए, केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर 5 व 10 रु एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद अधिकांश राज्य सरकारों ने भी पेट्रोल और डीज़ल पर कम कर दिया है वैट, लेकिन देश में पेट्रोल और डीज़ल पर सबसे अधिक वैट वसूलने वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देने से कर दिया है साफ़ इनकार

Read More »
विधायक जी निभाएंगे अपना वादा

विधायक जी निभाएंगे अपना वादा, बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे होनहारों को करवाएंगे हवाई जहाज की सैर: दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने निभाया वादा, बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स को करवाएंगे हवाई जहाज की सैर, मुरारी लाल मीणा ने की थी बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को हवाई यात्रा कराने की घोषणा, 2020 की बोर्ड परीक्षाओं में जिन प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स ने प्राप्त किए थे सर्वाधिक अंक उन्हें लेकर जा रहे हैं उदयपुर, कल 9 नवंबर 2021 को हवाई यात्रा के माध्यम से जयपुर से लेकर जाएंगे उदयपुर, मुरारी लाल मीणा का बयान-‘शिक्षा के क्षेत्र में दौसा को अग्रणी बनाने का है सपना, इसके लिए हर तरीके से छात्र-छात्राओं को करेंगे प्रोत्साहित, शिक्षण संस्थानों में शिक्षा व्यवस्था को अधिक उत्कृष्ट बनाने का कर रहा हूं प्रयास’

Read More »