



Day: November 8, 2021


गहलोत पर कटारियावार- सीएम रोज सवेरे केन्द्र को एक्साइज घटाने को है कहता लेकिन खुद नहीं देता राहत: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अलग से वैट नहीं घटाने पर भड़के भाजपा नेता, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने लिया सीएम गहलोत को आड़े हाथ, कटारिया ने कहा- ‘केन्द्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद 22 राज्यों ने केन्द्र की अपील पर अलग से अपने वैट में कटौती कर आम लोगों को पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत देने का किया काम, लेकिन दुर्भाग्य है कि राजस्थान का मुख्यमंत्री रोज सवेरे होते ही यह कहता है कि केन्द्र अभी और एक्साइज घटाए, तो अपने आप घट जाएगा हमारा भी वैट’, कटारिया ने सीएम गहलोत को दी चेतावनी, कहा- ‘राजस्थान में लग रहा हिन्दुस्तान का सबसे ज्यादा वैट, इसको घटाएं वरना बीजेपी सड़कों पर उतरकर दूसरे राज्यों की तर्ज पर वैट घटाने के लिए करेगी मजबूर’, देश में सबसे ज्यादा वैट वसूला जा रहा है राजस्थान में, दूसरे राज्यों से करीब 10 रुपए तक महंगा पेट्रोल बिक रहा है राजस्थान में, सरहदी जिलों में तो कई पेट्रोल पंपों पर लटक चुके हैं ताले
8 Nov 2021
Read More »

जोधपुर एम्स में भर्ती हुए आसाराम, यूरिन इंफेक्शन के साथ लिवर में आई सूजन, दुष्कर्म मामले में हैं जेल में बंद: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन जेल की सजा काट रहे आसाराम को कराया गया जोधपुर एम्स में भर्ती, यूरिन इंफेक्शन के कारण आए बुखार के बाद आसाराम को दो दिन पहले ICU में कराया गया था भर्ती, डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत बनी हुई है स्थिर, यूरिन इंफेक्शन के अलावा उनके लिवर में भी है सूजन, तीन महीने पहले जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद से आसाराम की सेहत में नहीं आ रहा है पूरी तरह से सुधार, बता दें कि आसाराम के गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने उनपर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, अप्रैल 2018 में कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार देते हुए मरते दम तक सुनाई थी जेल की सजा
8 Nov 2021
Read More »


नोटबंदी का दंश आज भी झेल रहा देश, अनियोजित फैसले ने अर्थव्यवस्था को किया तबाह- पायलट: पू्र्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट का मोदी सरकार पर बड़ा सियासी हमला, नोटबंदी के पांच साल पूरा होने पर पायलट ने मोदी सरकार को घेरा, पायलट का बयान- ‘केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी का दंश आज भी झेल रहा है देश, इस अनियोजित निर्णय ने देश के लघु-मध्यम उद्योग, रोजगार, आमदनी व अर्थव्यवस्था को तबाह करने का किया काम, लोगों की मेहनत की कमाई लूटकर उन्हे प्रताड़ित करने वाली सरकार को जनता नहीं करेगी बर्दाश्त’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल पहले 2016 में इसी दिन रात आठ बजे देश को संबोधित करते हुए 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद करने का किया था ऐलान, नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से हो गई थी लागू, इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का रहा था माहौल और बैंकों के बाह लगी दिखी थी लंबी कतारें, नोटबंदी की मार से अब तक नहीं उभर पाई है देश की अर्थव्यवस्था
8 Nov 2021
Read More »


भाजपा ने फिर दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, ‘हाथ’ का साथ छोड़ दो विधायक हुए BJP में शामिल: मणिपुर कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन, सोमवार को पार्टी के दो विधायकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का भरोसा जताते जॉइन की पार्टी, राजकुमार इमो सिंह, यमथॉन्ग हाओकिप ने थामा भाजपा का दामन, राजकुमार इमो सिंह कांग्रेस से जुड़े बड़े राजनीतिक परिवार से हैं आते तो वहीं यमथॉन्ग भी कांग्रेस के हैं मौजूदा विधायक, दोनों ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और संबित पात्रा की मौजूदगी में जॉइन की भाजपा, राजकुमार इमो सिंह भी बीते चुनाव में कांग्रेस की टिकट से जीते थे चुनाव लेकिन बाद में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से कर दिया गया था निलंबित, भाजपा जॉइन करने के बाद इमो सिंह का बयान- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए किया है काफी काम’
8 Nov 2021
Read More »

लखीमपुर कांड पर योगी सरकार की रिपोर्ट पर SC की फटकार, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच का सुझाव: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर दायर एक स्टेटस रिपोर्ट पर जाहिर की निराशा और नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट ने जांच की प्रगति को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा- ‘यह जांच नहीं हो रही है हमारी अपेक्षा के अनुरूप, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर स्टेटस रिपोर्ट में यह कहने के अलावा कुछ भी नहीं है कि और गवाहों से की गई है पूछताछ’, कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में कराने का दिया सुझाव, साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से शुक्रवार तक अपना रुख स्पष्ट करने को कहा, लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचले गए थे चार किसान, इसके बाद हुई हिंसा में गई थी कुल 9 लोगों की जान
8 Nov 2021
Read More »

करीब 15 महिने बाद जोधपुर जाएंगे CM गहलोत, जनसुनवाई कर प्रशासन शहरों के संग अभियान का लेंगे जायजा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा तय, कल दोपहर जोधपुर जाने का बना है कार्यक्रम, एयरपोर्ट से सर्किट हाउस जाएंगे मुख्यमंत्री गहलोत, प्रशासन शहरों व गांवों के संग शिविर का लेंगे जायजा, सीएम गहलोत जोधपुर सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई, दोपहर 2:30 बजे जाजेली फौजदार (मंडोर) में प्रशासन गांवों के संग अभियान का करेंगे निरीक्षण, मुख्यमंत्री गहलोत का कल अजमेर और बाड़मेर जाने का कार्यक्रम भी है प्रस्तावित, करीब 15 महिने बाद अपने गृह जिले जोधपुर जा रहे हैं सीएम गहलोत, कोरोना महामारी के चलते जोधपुर नहीं जा पा रहे थे सीएम गहलोत, अगस्त 2020 में रक्षाबंधन के मौके पर जोधपुर गए थे सीएम, अब कोरोना का असर कुछ कम होने पर सीएम जा रहे हैं जोधपुर
8 Nov 2021
Read More »

बीजेपी नेता के बड़े बोल- ‘3 साल के भीतर देश से गरीबी हो जाएगी गायब, देश से हट जाएगा गरीबी का कलंक: मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री एवं दिग्गज बीजेपी नेता कमल पटेल के बड़े बोल, आने वाले 3 साल में देश से गरीबी के गायब होने का किया दावा, साथ ही इसे बताया देश की परेशानी, जबलपुर पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा- ‘3 साल के भीतर देश में नहीं रहेगा कोई गरीब, सभी लोग आ जाएंगे गरीबी रेखा के ऊपर, सभी को मिल जाएगा रोजगार और सभी अपने धंधे पानी में जुड़ जाएंगे, गरीबी एक ऐसा दंश है जिसे दूर करने के सैकड़ों असफल प्रयास किए गए, लेकिन आज भी देश में बनी हुई है यह परेशानी’, कोरोना महामारी और बढ़ती महंगाई के बीच देश में गरीबों की संख्या में हुआ इजाफा, ऐसे में 3 साल के भीतर गरीबी कैसे दूर होगी, यह बना हुआ है बड़ा सवाल
8 Nov 2021
Read More »


