Day: November 1, 2021

img 20211101 wa0291

वल्लभनगर और धरियावद सीट पर उपचुनाव की मतगणना कल सुबह आठ बजे से, 12 बजे तक परिणाम: प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम कल होंगे जारी, वल्लभनगर और धरियावद की सीटों के लिए कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, पहले पोस्टल बैलेट के मतों की होगी गणना और उसके बाद खुलेंगी ईवीएम मशीनें, इस बार निर्वाचन विभाग ने 80 से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, कोविड पीड़ित और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं से घर-घर जाकर करवाया था मतदान, कोरोना काल में कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह के निधन से वल्लभनगर और बीजेपी विधायक गौतमलाल मीणा के निधन से धरियावद सीट हुई थी खाली, मतगणना के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, कल दोपहर 12 बजे तक आ जाएगा दोनों सीटों का परिणाम, वल्लभनगर में 23 राउंड में मतगणना होगी तो धरियावद में 24 राउंड में होगी मतगणना होगी, वल्लभनगर सीट पर 71.45 प्रतिशत और धरियावद सीट पर 69.38 प्रतिशत हुआ था मतदान, प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टीयों कांग्रेस और बीजेपी ने किया है दोनों सीटों पर जीत का दावा, तो वहीं आरएलपी, जनता सेना और बीटीपी बिगाड़ सकती है दोनों के समीकरण

Read More »
कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर करेंगे जनजागरण- गहलोत

मोदी राज में देश, लोकतंत्र और संविधान खतरे में, कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर करेंगे जनजागरण- गहलोत: पीसीसी में कांग्रेस सदस्यता अभियान का आगाज, सीएम अशोक गहलोत ने की प्रेसवार्ता को संबोधित, सीएम ने भाजपा और केन्द्र सरकार पर जमकर किए प्रहार, सीएम गहलोत ने कहा- ‘सोनिया गांधी के निर्देश पर चलाया जाएगा शानदार जन जागरण अभियान, नई शुरूआत होगी अब देशभर में, सांप्रदायिक ताकतें सत्ता में हैं काबिज, भाजपा का लोकतंत्र में नहीं है यकीन, धर्म और जाति के नाम पर सत्ता में आ गई भाजपा, मैं कहता हूं कि आग लगाना होता है आसान लेकिन बुझाना मुश्किल, देश मुश्किल दौर से गुजर रहा, जनता असहमत है मोदी सरकार से, आलोचना करना माना जाता है देशद्रोह, आज देश, लोकतंत्र और संविधान खतरे में, हमारा कर्तव्य है कि इन ताकतों को पहचाने, भाजपा पूछती है क्या किया 70 साल में? 70 साल में देश को आधुनिक भारत बनाया’, पूर्व CAG विनोद राय के माफीनामे पर बोले गहलोत- विनोद राय की खुल गई है पोल, उनको संजय निरुपम से मांगनी पड़ी माफी, विनोद राय ने मनमोहन सिंह सरकार के खिलाफ रचा षड्यंत्र, मनमोहन सरकार पर लगे सभी आरोप साबित हुए झूठे, उस माहौल का फायदा मोदी और केजरीवाल ने उठाया, ब्लैक मनी अब तक नहीं आई, मीडिया जिम्मेदारी निभाए तो कांग्रेस को नहीं करना पड़ेगा कुछ भी, लेकिन मीडिया है मोदी सरकार के दबाव में, नहीं चाहते हुए लिखते रहते हैं हमारे खिलाफ, सेंट्रल एजेंसियों पर सरकार का नियंत्रण, इसलिए खतरनाक है स्थिति देश की, कांग्रेस अब करेगी जन जागरण, अंतिम विजय सत्य की होगी’, सीएम गहलोत ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा का हो जाएगा सुपड़ा साफ, दोनों उपचुनाव में जीत का भी किया दावा, बोले- ‘दोनों चुनाव हम जीतेंगे, ढाई साल के सुशासन पर जनता लगाएगी मुहर, अपने वादे निभाएंगे’

Read More »
मंत्रिमंडल पुनर्गठन-राजनीतिक नियुक्तियों की फिर टूटी आस!

मंत्रिमंडल पुनर्गठन-राजनीतिक नियुक्तियों की फिर टूटी आस! माकन का विमान जयपुर आकर वापस लौटा दिल्ली: क्या फिर टूटी आस..! मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों की आस लगाए बैठे नेताओं के हाथ लगी निराशा! नोटम के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हुई प्रदेश प्रभारी अजय माकन की फ्लाइट, जयपुर से वापस दिल्ली गई इंडिगो की यह फ्लाइट, हालांकि लैंडिंग के इंतजार में काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाती रही फ्लाइट, जयपुर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रह गए कांग्रेसी दिग्गज, दिन में ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक रनवे का होता है मेंटिनेंस, ऐसे में किसी भी फ्लाइट को नहीं दी जाती है लैंडिंग की अनुमति, एयरपोर्ट से रवाना होने से पहले पीसीसी चीफ डोटासरा का बयान- ‘जयपुर में फ्लाइट को लैंडिंग क्यों नहीं होने दिया गया ये तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ही बताएगी’, परिवहन मंत्री खाचरियावास बोले- ‘एयरपोर्ट अथॉरिटी और अडानी समूह के बीच दिखा कम्यूनिकेशन गैप, माकन ने कहा कि मीटिंग की जाए शुरू’, जयपुर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान का आगाज करने आ रहे थे माकन, साथ ही मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी आज ही होना था महामंथन, लेकिन लगता है अब फिर मंत्री बनने वाले विधायकों की टूटी आस, सियासी पंडितों ने दी हवन करवाने की सलाह!

Read More »
UPA सरकार को बदनाम करने की भाजपा की साजिश हुई बेनकाब- पायलट

देश की जनता से माफी मांगे पूर्व CAG,UPA सरकार को बदनाम करने की BJP की साजिश बेनकाब- पायलट: यूपी की राजधानी लखनऊ में जमकर गरजे पूर्व डिप्टी सीएम और विधायक सचिन पायलट, पूर्व CAG विनोद राय के माफीनामे पर भाजपा को घेरा, सचिन पायलट ने कहा- ‘UPA सरकार को बदनाम करने की साजिश हुई बेनकाब, भाजपा ने फैलाया पूरा भ्रमजाल, 2017 में कोर्ट ने भी कहा नहीं हुआ 2G घोटाला, अब लिखित में कह रहे हैं कि मैंने बोला था झूठ, मनमोहन सिंह जी की इमेज खराब करने के लिए झूठ की बुनियाद पर रची गई साजिश, लेकिन आखिरकार सत्य की हुई जीत, जनता का अपमान करने पर विनोद राय को मांगनी चाहिए माफी’, पायलट ने कहा- ‘आजकल नहीं होती है CAG की चर्चा, जिन मुद्दों को लेकर UPA सरकार को किया गया बदनाम, अब वो हो गए हैं गौण, महंगाई पर जवाबदेही नहीं, महंगाई डायन पर भाजपा नहीं ले रही जिम्मेदारी, लोग इस सरकार से चाहते हैं निजात, देश में बदलाव है निश्चित, नारे नहीं, झुमले नहीं सरकार जनता को दे राहत, किसान मोदी सरकार के अडियल रूख से हैं परेशान’, उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर पायलट का बड़ा बयान- ‘यूपी से योगी सरकार का जाना तय, यूपी में सबसे ताकतवर विपक्ष है प्रियंका गांधी, यूपी में आने वाला समय कांग्रेस का, कांग्रेस जाएगी जनता के बीच, भाजपा का झूठ लाएंगे सामने, समाज का हर वर्ग है परेशान, महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का फैसला ऐतिहासिक, पीड़ितों के आंसू पोछने जा रहे कांग्रेस नेताओं को लिया गया हिरासत में’, इससे पहले लखनऊ पहुंचने पर पायलट का हुआ जोरदार स्वागत

Read More »
लखनऊ एयरपोर्ट पर पायलट के स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ता

पायलट जिंदाबाद के नारों से गूंजा लखनऊ एयरपोर्ट, पूर्व CAG राय के माफीनामे पर गरजेंगे सचिन: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का उत्तरप्रदेश दौरा, लखनऊ पहुंचने पर पायलट का हुआ जोरदार स्वागत, पायलट के स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ता, यूपी में कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे विधायक धीरज गुर्जर ने संभाली पायलट की गाडी की स्टेयरिंग, पायलट लखनऊ पीसीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित, पायलट ने पूर्व CAG विनोद राय के माफीनामे पर रखेंगे कांग्रेस का पक्ष, विनोद राय ने हालही में सांसद संजय निरुपम में मांगी है माफी, विनोद राय ने लगाया था कुछ सांसदों पर दबाव डालने का आरोप, 2G केस में पूर्व प्रधानमंत्री का नाम रिपोर्ट में नहीं डालने का दबाव, अब अपने आरोपों से मुकर गए हैं राय, विनोद राय ने संजय निरुपम से लिखित में मांगी है माफी

Read More »