Day: November 1, 2021

ड्रग केस में 'सियासी आतिशबाजी'

ड्रग केस में ‘सियासी आतिशबाजी’, अब ठाकरे का पलटवार- राजनीतिक पटाखे को नहीं है दिवाली की जरुरत: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर पलटवार- ‘राजनीतिक पटाखे को नहीं है दिवाली की जरूरत’, फडणवीस ने कहा था कि,’दिवाली बाद फोड़ूंगा बम, नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों का दूंगा सबूत , NCP नेता नवाब मलिक ने फडणवीस पर लगाए हैं अंडरवर्ल्ड से संबंधों के आरोप, फडणवीस की पत्नी की फोटो ड्रग पैडलर के साथ की जारी, क्रूज ड्रग्स केस में नवाब मलिक ने खोल रखा है NCBअफसर समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा, साथ ही बीजेपी के साथ उनके संबंधों का भी लगाया था आरोप, अब नवाब मलिक के खुलासे के बाद तिलमिला गए पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस, तो पूरे मसले पर ठाकरे ने दिया है जोरदार जवाब

Read More »
टिकैत का अल्टीमेटम- मोदी सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय

टिकैत का अल्टीमेटम- मोदी सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय, 27 से ट्रैक्टरों संग दिल्ली आकर …!: नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को होने वाला है एक साल, मोदी सरकार और किसानों में थमता नहीं दिख रहा गतिरोध, MSP गारंटी और कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं किसान, आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार को दिया 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम, टिकैत ने सोमवार को एक और चेतावनी भरे ट्वीट में कहा- ‘केंद्र सरकार के पास 26 नवंबर तक का है समय, उसके बाद 27 नवंबर से किसान गांवों से ट्रैक्टरों से दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन स्थलों से पहुंचेगा बॉर्डर पर और पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन और आंदोलन स्थल पर तंबुओं को करेगा मजबूत’, इससे पहले टिकैत ने कल कहा था- अगर किसानों को बॉर्डरों से जबरन हटाने की हुई कोशिश तो वे देशभर में सरकारी दफ्तरों को बना देंगे गल्ला मंडी, टिकैत के एक के बाद एक आ रहे बयानों के बाद किसान मोर्चा दिख रहा है आक्रामक मूड में

Read More »
अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सपा सुप्रीमो लड़वाएंगे चुनाव और पूरे प्रदेश पर करेंगे फोकस: यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया एलान- ‘नहीं लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव’, अखिलेश यादव चुनाव को लेकर प्रदेशभर में निकाल रहे हैं रथ यात्रा, प्रदेश भर में रथ यात्रा निकालकर सपा के पक्ष में बना रहे हैं माहौल, अखिलेश यादव अपना पूरा फोकस रखना चाहते हैं विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर, अखिलेश ने रालोद (RLD) के साथ गठबंधन को लेकर कहा- ‘रालोद के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर किया जाना चाहिए विचार-विमर्श, जल्द ही इस पर लिया जाएगी फैसला’, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नहीं लड़ा है विधानसभा चुनाव, विधानपरिषद से सरकार के मुखिया बने हैं योगी, ऐसे में अखिलेश भी अब चलेंगे योगी की राह!

Read More »
राजीव गांधी की मूर्ति तोड़ने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा

राजीव गांधी की मूर्ति तोड़ने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी बोला-… देवी ने दिया था आदेश: छत्तीसगढ़ के धमतरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति को तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांव के ही शिव कुमार पर शासकीय संपति को नुकसान पहुंचाने के आरोप का मामला किया दर्ज, मूर्ति तोड़ने के मामले का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी शिव कुमार ने बताया- ‘उसकी आराध्य देवी ने सपने में आकर उसे मूर्ति तोड़ने का दिया था आदेश, देवी के आदेश का पालन करने के लिए ही उसने हथौड़े से तोड़ी मूर्ति’, पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ ताकि इस मामले के पीछे किसी राजनीतिक एंगल का लगाया जा सके पता, साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति की भी होगी जांच, वारदात के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में था आक्रोश, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खुद मामले लिया था संज्ञान, पुलिस एसपी को दिए थे कार्रवाई के निर्देश, साल 1987 में पूर्व पीएम राजीव गांधी और सोनिया गांधी आए थे धमतरी, दोनों ने कमार आदिवासी के घर पर खाया था खाना और दुगली गांव को गोद लेने का किया था ऐलान, 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुगली में लगवाई थी राजीव गांधी की आदम कद प्रतिमा

Read More »
ठाकरे के निशाने पर मोदी सरकार(FILE PHOTO)

ठाकरे के निशाने पर मोदी सरकार, PM मोदी के सामने कोरोना टीके की कमी का मुद्दा उठाएंगे उद्धव: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना वायरस के विरुद्ध टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर जताई चिंता, ठाकरे का बयान- ‘अगले सप्ताह प्रधानमंत्री के साथ संवाद के दौरान उठाऊंगा यह मुद्दा, टीकों की अनुपलब्धता का मुद्दा रखूंगा पीएम के सामने, लोग बूस्टर डोज की कर रहे हैं बात, पहले हम ये तो सुनिश्चित कर लें कि सभी को लग जाए दोनों खुराक’, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन नवंबर को उन 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से करेंगे बात, जिन जिलों में कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण की रफ्तार है सुस्त, इस वीसी के दौरान ठाकरे उठाएंगे वैक्सीन की कमी का मुद्दा

Read More »
पूर्व मुख्यमंत्री के इशारे पर चलता आ रहा है प्रदेश में ड्रग्स का धंधा

पूर्व मुख्यमंत्री के इशारे पर चलता आ रहा है प्रदेश में ड्रग्स का धंधा, होनी चाहिए सीबीआई जांच- मलिक: क्रूज ड्रग्स केस के साथ आर्यन खान ड्रग्स मामले में NCB के खिलाफ मुखर हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं NCP के दिग्गज नेता नवाब मलिक ने दिया बड़ा बयान, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस पर लगाए गंभीर आरोप, साथ ही रिपब्लिकन पार्टी के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पर लगाए गंभीर आरोप, मलिक ने कहा- ‘पूरे महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के संरक्षण में चल रहा था और चल रहा है, प्रदेश में ड्रग पेडलर को बचने के लिए ही लाया गया था समीर वानखेड़े को, फडणवीस पर लगे आरोपों की हो केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच, प्रतीक गाबा और नीरज मुंडे से देवेन्द्र फडवीस के हैं संबंध’, तो रामदास अठावले पर निशाना साधते हुए बोले मलिक- ‘आखिर क्यों केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले खुद समीर वानखेड़े के परिवार से मिले? आरोपी का समर्थन करना है दुर्भाग्यपूर्ण, जो है सवालों के घेरे में’

Read More »
नियुक्तियों व मंत्रिमंडल विस्तार पर लगेगी फाइनल मुहर!

सदस्य्ता अभियान की आड़ में नियुक्तियों व मंत्रिमंडल विस्तार पर लगेगी फाइनल मुहर!, PCC में बड़ी बैठक: मंत्रिमंडल विस्तार एवं राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन का जयपुर दौरा, करीब 1 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर करेंगे दिग्गजों से मुलाकात साथ ही कांग्रेस के सदस्य्ता अभियान की करेंगे शुरुआत, इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, टोंक विधायक सचिन पायलट सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन होंगे शामिल, कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, सांसद व विधायक, लोकसभा व विधानसभा चुनाव में रहे कांग्रेस प्रत्याशी, निवर्तमान जिलाध्यक्षगणों सहित प्रमुख कांग्रेसजनों को किया गया है आमंत्रित, कांग्रेस के सदस्यता अभियान के शुभारम्भ एवं जन-जागरण अभियान की शुरुआत के लिए किया गया है इस बैठक का आयोजन, राजनीतिक हलकों में लगाए जा रहे हैं कयास, सदस्य्ता अभियान की आड़ में मंत्रिमंडल विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियों के लिए अंतिम नामों पर लग सकती है मुहर, अब देखना ये होगा की कांग्रेस की यह बैठक क्या लाती है रंग, होगा मंत्रिमंडल विस्तार या फिर मिलेगी कोई नई तारीख

Read More »