Day: October 23, 2021

img 20211023 wa0215

राज ठाकरे और उनकी मां व बहन हुई कोरोना संक्रमित, महाराष्ट्र में कोविड की स्थिति मानी जारी नियंत्रण में: मनसे प्रमुख राज ठाकरे हुए कोरोना पॉजिटिव, ठाकरे की मां और बहन भी आए कोरोना की चपेट में, पहले राज ठाकरे की मां हुईं थीं कोरोना का शिकार, उसके बाद करवाया गया घर के दूसरे सदस्यों का टेस्ट, अब परिवार के तीन सदस्य पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव, जानकारों की मानें राज ठाकरे हो गए हैं होम क्वारंटीन और पार्टी कार्यकर्ताओं संग होने वाली उनकी एक मीटिंग को भी कर दिया गया है पोस्टपोन, हालांकि महाराष्ट्र में कोरोना स्थिति अब मानी जा रही है पूरी तरह कंट्रोल में, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1632 नए मामले आए हैं सामने, वहीं 40 लोगों ने गंवाई है अपनी जान, ऐसे में ये आंकड़े दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा लग सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के लिहाज से यह आंकड़े कहे जाएंगे मुफीद, महाराष्ट्र में अब रीकवरी रेट पहुंच गई है 97.46% पर

Read More »
मीडिया संस्थानों पर बरसे सीएम गहलोत पर राठौड़ का तंज

मीडिया संस्थानों पर बरसे सीएम गहलोत पर राठौड़ का तंज- अपराधबोध से ग्रस्त मुख्यमंत्री की अशोभनीय टिप्पणी: मीडिया पर बरसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजेन्द्र राठौड़ का बड़ा तंज- ‘मीडिया जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की करता है प्रशंसा, उन्हें बताता है नंबर एक मुख्यमंत्री, तो वह फूले नहीं समाते और जब कोई मीडिया यथार्थ-तथ्यपरक लिखता हैं खबरें, तो अपराधबोध से ग्रस्त मुख्यमंत्री जी लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ ‘मीडिया’ पर ही दोष मढ़कर करते हैं अशोभनीय टिप्पणी’, सीएम गहलोत ने आज प्लांट खबरों को लेकर एक मीडिया संस्थान को लिया था आड़े हाथ, राहुल गांधी से उनकी मीटिंग को लेकर खबरों को बताया था टेबल स्टोरी, इसके बाद सियासी गलियारों में भी आ रहा है मिक्स रिएक्शन, सीएम गहलोत के बयान पर अब राजेन्द्र राठौड़ ने कसा है तंज

Read More »
शांति में खलल डालने वालों की नहीं है खैर-शाह(ani)

शांति में खलल डालने वालों की नहीं है खैर, कश्मीरी युवाओं से बोले शाह- विकास के लिए शांति पहली शर्त: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर दौरे पर, श्रीनगर में यूथ क्लब के 45 हजार सदस्यों को किया संबोधित, शाह ने एक तरफ जहां आतंकियों को सख्त दिया संदेश तो वहीं केंद्र शासित प्रदेश में हुए विकास की तारीफ की, अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहली बार यहां पहुंचे गृहमंत्री ने 5 अगस्त 2019 को लिए गए फैसले के गिनाए फायदे, अमित शाह ने लोगों को पीओके और जम्मू-कश्मीर के हालात की तुलना करने को भी कहा, अमित शाह ने आतंकियों और उनके मददगारों को सख्त संदेश देते हुए कहा- ‘जम्मू कश्मीर की शांति में डालना चाहते हैं खलल, उनसे निपटेंगे हम सख्ती से, यह जो विकास की यात्रा शुरू हुई है इसमें कोई नहीं डाल सकता है अडंगा, यह है हमारी प्रतिबद्धता’, आतंकवाद के खात्मे के लिए युवाओं से मदद की अपील करते हुए हुए गृहमंत्री ने कहा- ‘आतंकवाद से यहां 40 हजार लोगों की जा चुकी जान, जिसमें सैनिक, आम नागरिक और आतंकवादी हैं शामिल, दहशतगर्दी और विकास साथ हो सकता है क्या? कभी नहीं, विकास की पहली शर्त है शांति

Read More »
फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब अयोध्या कैंट

फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब अयोध्या कैंट, बीजेपी सांसद के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी: फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम किया गया अयोध्या कैंट, भाजपा सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, शनिवार को वाराणसी पहुंचे लखनऊ के डीआरएम ने दी जानकारी, साथ ही बताया की अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को भी किया जाएगा विकसित, इससे पहले वाराणसी के मंडुवाडीह और इससे सटे चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन का बदला जा चुका है नाम, मंडुवाडीह को बनारस और मुगलसराय स्टेशन का रखा गया नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद यहां के भी कई स्टेशनों का नाम भी बदला, इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर किया गया प्रयागराज

Read More »
रामलला के दर्शन के बाद मांगेंगे वोट!(file photo)

‘हनुमान भक्त’ अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को जाएंगे अयोध्या, रामलला के दर्शन के बाद मांगेंगे वोट!: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को करेंगे अयोध्या का दौरा, अयोध्या में केजरीवाल करेंगे रामलला के दर्शन, यूपी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी है काफी सक्रिय, पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारिया कर दी है शुरू आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए अपने 100 संभावित उम्मीदवारों के नाम का भी कर दिया है एलान, आप यूपी में सरकार बनने पर 24 घंटे के भीतर सभी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का कर चुकी है वादा

Read More »
महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के मूल ढांचे से छेड़छाड़ के फैसले पर भड़के मारवाड़ के गांधी

बापू के साबरमती आश्रम के मूल ढांचे से छेड़छाड़ के फैसले पर एक बार फिर सीएम गहलोत ने जताई आपत्ति: गुजरात के साबरमती स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आश्रम को आधुनिक बनाने के केन्द्र सरकार के फैसले पर उठ रही हैं आपत्तियां, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार के इस फैसले पर एक बार फिर जताया विरोध, सीएम गहलोत का ट्वीट- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देशभर के गांधीवादियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसके वर्तमान स्वरूप को रखना चाहिए कायम, सभी देशवासियों को इसका करना चाहिए पुरजोर विरोध, महात्मा गांधी जी का साबरमती आश्रम दुनिया के लिए सादगी और आस्था का रहा है प्रतीक, मोदी सरकार ने आधुनिकीकरण के नाम पर इसे पर्यटन स्थल बनाने का जो लिया है निर्णय, वो है दुर्भाग्यपूर्ण’, सीएम गहलोत ने आज वयोवृद्ध गांधीवादी सुब्बाराव से आज ही की थी मुलाकात, सूत्रों के हवाले से खबर- ‘भाईजी’ ने साबरमति आश्रम के लिए सीएम गहलोत से की थी बात, इसके बाद सीएम गहलोत ने फिर जारी किया है बयान, मोदी सरकार ने गुजरात के साबरमति आश्रम के रिनोवेशन का लिया है निर्णय ,देशभर के कई दिग्गजों और बुद्धिजीवियों ने मोदी सरकार के इस फैसले को बताया सरासर गलत

Read More »
ठाकरे का NCB पर बड़ा तंज

ठाकरे का NCB पर बड़ा तंज- हम ‘हीरोइन’ नहीं ‘हेरोइन’ पकड़ते हैं, इसलिए नहीं होती हमारी चर्चा: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सक्रियता पर कसा गहरा तंज, ठाकरे का बयान- ‘मौजूदा परिस्थिति से ऐसा लग रहा है कि पूरी दुनिया के नशीले पदार्थ सिर्फ महाराष्ट्र में हैं मौजूद, चार दिन पहले मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ी है 25 करोड़ रुपए की हेरोइन, लेकिन उस पर नहीं हुई कोई चर्चा, क्योंकि उन्होंने ‘हेरोइन’ पकड़ी थी, ‘हीरोइन’ नहीं’, ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र पुलिस की पूरे देश में है प्रतिष्ठा, इसलिए महाराष्ट्र पुलिस को बदनाम करने की हो रही है कोशिश, लेकिन हमें हमारी मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस पर होना चाहिए अभिमान, मुझे लगता है कि हेरोइन जब्त करने के लिए पुलिस को किया जाना चाहिए सम्मानित’, शाहरुख के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से NCB की कार्रवाई है चर्चा में

Read More »
सीएम गहलोत के निशाने पर मोदी-योगी और मीडिया

सीएम गहलोत के निशाने पर भाजपा-केन्द्र और योगी सरकार, बोले- वल्लभनगर में चौथे स्थान पर रहेगी BJP: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने SMS अस्पताल जाकर वयोवृद्ध गांधीवादी डॉ. एसएन सुब्बराव के स्वास्थ्य की ली जानकारी, मीडिया से बातचीत में भाजपा पर किए जोरदार प्रहार, गहलोत ने कहा- ‘वल्लभनगर में चौथे स्थान पर रहेगी भाजपा, हार की बौखलाहट में दे रहे अनर्गल बयान’, योगी सरकार पर आगरा कांड को लेकर साधा निशाना- ‘आगरा पुलिस की भरतपुर में बर्बर कार्रवाई के लिए योगी को लिखूंगा पत्र’, महंगाई-पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ- ‘महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनजागरण कर जगाएगी सोई हुई केन्द्र सरकार को, जहां चुनाव होते हैं वहां CBI, IT और ED के अधिकारियों को पहले ही छापों का दे दिया जाता है मैसेज, देश में डर का माहौल खत्म करने की जिम्मेदार पीएम मोदी की, वरना भारत की जनता है अकलमंद, समय आने पर सिखाएगी सबक’, साफगोई से प्रशासन गांवों/शहरों के अभियान की कमियों को स्वीकारा तो मंत्रिमंडल के साथियों को कांग्रेस द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी पर जताई खुशी, साथ ही प्लांट खबरों के लिए कुछ मीडिया संस्थानों पर जमकर बरसे सीएम गहलोत

Read More »