



Day: October 3, 2021


बीजेपी नेता के बेटे की गाड़ी से हुई टक्कर में 2 किसानों के घायल होने पर मचा बवाल, राहुल ने बताया नरसंहार: उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में राज्य गृहमंत्री अजय मिश्र के बेटे अभय मिश्र पर लगा किसानों को कुचलने का आरोप, अभय मिश्र की गाड़ी से हादसे में 2 किसान हुए बुरी तरह से घायल, इस हादसे के बाद से किसान है गुस्से में, लखीमपुर में किसानों ने इस घटना के बाद 2 गाड़ियों में लगाई आग, घटना के बाद हुए बवाल में अब तक 6 किसानों की हो चुकी है मौत, इस दर्दनाक हादसे के बाद संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन ने किसानों से लखीमपुर पहुंचने का किया आह्वान, इस पुरे मामले को लेकर राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- ‘जो इस मानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चूका है, लेकिन हम इस बलिदान को नहीं जाने देंगे बेकार, किसान सत्याग्रह जिंदाबाद!’
3 Oct 2021
Read More »

REET पेपर धांधली मामले में चल रहा किरोड़ी मीणा का धरना स्थगित, बीजेपी विधायकों के साथ बैठेंगे धरने पर: राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का REET पेपर लीक मामले में बड़ा ऐलान, डॉ किरोड़ी मीणा ने धरना स्थगित करने का किया ऐलान, कहा- ‘प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से हुई थी कल वार्ता, भविष्य में भाजपा के तमाम विधायक एक साथ मिलकर करेंगे आंदोलन,’ REET सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के मामलों को लेकर दे रहे थे धरना, जयपुर के शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे डॉ किरोडी लाल मीणा, सैंकड़ो बेरोजगार युवा भी इस दौरान धरने पर बैठे थे सांसद मीणा के साथ, आज शाम प्रेस वार्ता कर धरना स्थगित करने की घोषणा की किरोड़ी मीणा ने, अब सियासी गलियारों में चल रही नई चर्चा, बीजेपी ने सहयोग करने के बजाए आखिर क्यों उठवा दिया किरोडी लाल मीणा का धरना?
3 Oct 2021
Read More »



बंगाल की भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी ने जबरदस्त बढ़त बनाई, अखिलेश सहित दिग्गजों ने दी बधाई: पश्चिम बंगाल के हाईप्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी, इस सीट पर टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी बीजेपी की ओर से प्रियंका टिबरेवाल को दे रही हैं, मतगणना की शुरुआत से ही बीजेपी कैंडिडेट पर लीड बनाए हुए है ममता बनर्जी, 12वें राउंड कर बाद 35000 वोटों से आगे चल रहीं हैं ममता बनर्जी, इस पर कोलकाता में मुख्यमंत्री बनर्जी के घर TMC कार्यकर्ताओं का है जुटान, यहां खेला होबे की धुन पर जमकर थिरक रहे हैं कार्यकर्ता, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित देशभर के सियासी दिग्गज दे रहे ममता बनर्जी को बधाई
3 Oct 2021
Read More »

बंगाल की तीन सीटों पर उपचुनाव के परिणाम आज, भवानीपुर से ममता की जीत तय, 3000 वोटों से आगे: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी रहेगी या विदाई हो जाएगी? भवानीपुर में दीदी के भाग्य का फैसला होगा आज, मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता बनर्जी का इस सीट से जीतना है बेहद जरूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी, भवानीपुर के अलावा शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे आज, तीनों विधानसभा सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती हो चुकी है पूरी, ताजा जानकारी के अनुसार भवानीपुर में ममता बनर्जी लगभग 3000 वोटों से चल रही हैं आगे, वहीं शमशेरगंज और जांगीपुर सीट पर भी टीएमसी को बढ़त है हासिल, ममता बनर्जी ने शुरू से बनाई हुई है बढ़त, ऐसे में ममता बनर्जी का जीतना माना जा रहा है तय
3 Oct 2021
Read More »



