Day: September 1, 2021

कोरोना में बच्चों के साथ दिल्ली आना सेफ नहीं(FILE PHOTO)

कोरोना में बच्चों के साथ दिल्ली आना सेफ नहीं, ईडी के सामने आज पेश नहीं होंगी ममता की बहू रुजिरा: तृणमूल कांग्रेस महासचिव और बंगाल सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष नहीं होंगी पेश, ईडी ने कोयला तस्करी से जुड़े मामले में अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा को भेजा था समन, रुजिरा ने ईडी को भेजे संदेश में कहा- ‘कोरोना काल में अपने बच्चों के साथ अकेले उनका दिल्ली आना नहीं है सेफ’, रुजिरा ने ईडी से किया निवेदन, कोलकाता में उनके आवास पर ही की जाए पूछताछ, ईडी ने अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए 6 सितंबर को तो उनकी पत्नी रुजिरा को 1 सितंबर को पेश होने का भेजा था समन, ईडी ने कथित तौर पर पाया था कि अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार से जुड़ी दो कंपनियों को मिले थे लगभग 4.37 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन फंड के तौर पर, अभिषेक बनर्जी और रुजिरा पर है आरोप, अपनी कंपनी में ऐसी कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों से फंड ट्रांसफर करवाए हैं जो कोयला घोटाले में रहे हैं शामिल, इनमें से एक कंपनी में अभिषेक बनर्जी के पिता हैं निदेशक, दूसरी कंपनी में बहू रुजिरा भी उनके साथ हैं निदेशक, कोयला घोटाले की जांच कर रही है सीबीआई

Read More »
घायल सिपाही को देख सीएम योगी ने रुकवाई गाड़ी(FILE PHOTO)

जब घायल सिपाही को देख सीएम योगी ने रुकवाई गाड़ी, काफिले की एम्बुलेंस से भिजवाया अस्पताल: लखनऊ के सरोजनीनगर में ड्यूटी पर वाहन की टक्कर से पीएसी का एक जवान हुआ घायल, सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुकवाया काफिला, जब एक सिपाही के घायल होने की सीएम को मिली सूचना तो मुख्यमंत्री ने बिना देर किए अपने काफिले की एंबुलेंस से घायल जवान को भिजवाया अस्पताल, इस एम्बुलेंस से ही घायल जवान को ले जाया गया लोकबंधु अस्पताल, लेकिन उपचार के दौरान जवान की हुई मौत, प्रयागराज सराय इनायत निवासी लल्लू प्रसाद यादव 35वीं वाहिनी पीएसी में था तैनात, लल्लू प्रसाद की ड्यूटी थी वीआईपी चौराहे के पास, कल शाम 7.10 बजे एक बेकाबू वाहन ने लल्लू यादव को मारी थी टक्कर, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी मथुरा से लौट कर जा रहे थे पांच कालिदास मार्ग की तरफ, इसी दौरान योगी ने रुकवाया काफिला, सीएम योगी ने मामले की जांच के दिए निर्देश, सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस जुटी है मामले की जांच में

Read More »
पंजाब में चुनावी बिगुल बजने से पहले अकालियों का 'शंखनाद'(FILE PHOTO)

पंजाब में चुनावी बिगुल बजने से पहले अकालियों का ‘शंखनाद’, 6 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान: पंजाब में अगले साल होने वाले हैं विधानसभा चुनाव, चुनाव को लेकर अभी तक नहीं हुई कोई आधिकारिक घोषणा, इससे पहले ही शिरोमणि अकाली दल यानी एसएडी ने अपने कुछ उम्मीदवारों का किया ऐलान, 2022 पंजाब विधानसभा के लिए शिरोमणि अकाली दल ने 6 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, पंजाब में है 117 विधानसभा सीटें, मायावती की बसपा और अकाली दल में हुआ है गठबंधन, पार्टी ने मौर विधानसभा सीट से जगमीत सिंह बराड़ को मैदान में उतारा, तलवंडी साबो से जीत मोहिंदर सिंह, सूबा सिंह को जैतू, मंतर सिंह बराड़ को कोटकपूरा, कंवरजीत सिंह रोजी बरकंडी को मुक्तसर और परमबंस सिंह रोमाना को फरीदकोट से उतारा मैदान में, सुखबीर सिंह बादल ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, अभी पंजाब चुनाव को है 6 महीने के करीब का समय, इधर अकालियों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर सभी को चौंकाया

Read More »
मुख्तार के भाई के बाद बेटे अब्बास अंसारी के भी सपा ज्वाइन करने की चर्चा(FILE PHOTO)

मुख्तार के भाई के बाद बेटे अब्बास अंसारी के भी सपा ज्वाइन करने की चर्चा, बीजेपी बोली- यूटर्न क्यों?: पूर्वी यूपी के बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने समाजवादी पार्टी की ज्वाइन, लगाए जा रहे कयास जल्द ही मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी की भी हो सकती है सपा में एंट्री, बाहूबली मुख्तार अंसारी की आपराधिक छवि को देखते हुए सपा में उनकी एंट्री संभव नहीं लगती, लेकिन मुख्तार के बेटे अब्बास को पार्टी में किया जा सकता है शामिल, सपा प्रवक्ता विवेक साइलस का बयान- ‘समाजवादी पार्टी किसी गुंडे या खराब छवि के व्यक्ति को पार्टी में नहीं होने देगी शामिल, मुख्तार अंसारी पर हैं केसेस, लेकिन अगर किसी का पिता डॉन हो तो जरूर नहीं है कि बेटा भी ही निकले वैसा, अब्बास अंसारी को पार्टी में शामिल करना है या नहीं, यह फैसला करेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, अब्बास अंसारी के सपा में अटकलों के बीच विपक्ष ने सपा पर साधा निशाना, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा-‘एक समय था जब अखिलेश यादव अपनी क्लीन छवि के लिए मुख्तार अंसारी परिवार के सपा में शामिल होने पर भिड़ गए थे अपने चाचा शिवपाल यादव से चर्चा से, लेकिन दो चुनावों से पार्टी को मिल रही हार और इसका नतीजा सपा को अपने ही फैसले पर लेना पड़ रहा यू टर्न?

Read More »
ठाकरे बोले- पहले देख लें केन्द्र की चिट्ठी....(FILE PHOTO)

महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर बीजेपी-मनसे का ‘संग्राम’, ठाकरे बोले- पहले देख लें केन्द्र की चिट्ठी…: महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर राजनीति चरम पर, दही हांडी, गणेशोत्सव के आयोजन और मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर भाजपा और मनसे का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निशाना- ‘केंद्र सरकार ने एक पत्र में राज्यों से है कहा, आ सकती है कोविड-19 की तीसरी लहर, इससे बचने के लिए दही हांडी और गणेशोत्सव जैसे कार्यक्रमों के चलते होने वाली भीड़ से बचें, हमें इस पत्र को उन लोगों को दिखाना चाहिए जो कि इसके लिए करना चाहते हैं प्रदर्शन’, ‘आघाड़ी’ के नेतृत्व वाली सरकार के मंदिरों को खोलने की अनुमति नहीं देने का राज्य में विरोध, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई शहरों में किया प्रदर्शन, भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से पुणे, मुंबई, नासिक, नागपुर, पंढरपुर, औरंगाबाद और अन्य स्थानों पर किया गया प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने बजाएं घंटी और शंख, वहीं ‘दही हांडी’ आयोजित करने पर मनसे कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Read More »
पायलट के जन्मदिन पर प्रदेशभर में पौधारोपण अभियान

पायलट का जन्मदिन भव्य बनाने में जुटे कार्यकर्ता, 7 सितंबर को प्रदेशभर में होगा पौधारोपण अभियान: 7 सितंबर को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन, बड़े स्तर पर पायलट का जन्मदिन की तैयारी कर रहे कार्यकर्ता, सचिन पायलट के जयपुर आवास पर जुटे प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता, विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद, जैतारण, किशनपोल, मालपुरा, पचपदरा से आये कार्यकर्ताओं ने की सचिन पायलट से मुलाकात, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने नेता पायलट से करवाया पोस्टर का विमोचन, 7 सितम्बर को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम के पोस्टर का करवाया विमोचन, 7 सितंबर को सचिन पायलट के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, 7 सितंबर को होने वाले आयोजन की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, इधर पायलट आज जाएंगे कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू, कर्नाटक पीसीसी दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित, केन्द्र सरकार की नई मोनेटाइजेशन नीति पर साधेंगे निशाना

Read More »
यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे आसाराम को SC का झटका

यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे आसाराम को SC का झटका, जमानत याचिका हुई खारिज: नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में जीवन की आखिरी सांस तक जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत देने से किया इनकार, SC ने कहा- ‘जिस अपराध के लिये आसाराम को ठहराया गया है दोषी वह नहीं है सामान्य अपराध, उनका सभी प्रकार का आयुर्वेदिक इलाज कराया जायेगा जेल में’, आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करके मेडिकल आधार पर 6 हफ्ते की मांगी थी जमानत, दूसरी तरफ आसाराम के बेटे नारायण साईं ने जमानत को लेकर जोधपुर हाईकोर्ट में भी पेश की है एक याचिका जिस पर दो दिन बाद 3 सितंबर को होगी सुनवाई

Read More »
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अनदेखी से बिफरे राजनाथ

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अनदेखी से बिफरे राजनाथ, कार्यकर्ताओं को दी हिदायत: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार ने दी लखनऊवासियों को 1710 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, योगी सरकार के इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की गई अनदेखी, पुरे सभागार में कहीं भी नहीं थी अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर, अटल की अनदेखी देख समारोह में शिरकत करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं पर बिफर पड़े, मंच से अपने संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा- ‘बिना अटल के हम लखनऊ की कल्पना भी नहींं कर सकते, मैं जब एयरपोर्ट से चला तो मैंने देखीं बहुत सी होर्डिंग्स, लेकिन सभी में अटल जी का चित्र मिला गायब, हम सब के कई चित्र लगे थे, लेकिन अटल जी का नहीं था एक भी चित्र, यहां मंच पर भी लगे होर्डिंग में नहीं है अटल जी का चित्र, उनका चित्र जरूर लगा होना चाहिए, यह तो ठीक नहीं है, आगे से नहीं होना चाहिए ऐसा’

Read More »