



Day: August 30, 2021


सीएम गहलोत ने शुभकामनाओं के लिए जताया आभार, बोले- प्रदेशवासियों का आशीर्वाद ही मेरी पूंजी: एंजियोप्लास्टी के बाद मुख्यमंत्री गहलोत आवास पर ही ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का शुभकामनाओं के लिए फिर से प्रदेशावासियों का जताया आभार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- ‘मेरे स्वास्थ्य के लिए दी गयी सभी प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं के लिए हूं बेहद आभारी, राजस्थान की जनता ने मुझे दिया हमेशा ही भरपूर स्नेह और आशीर्वाद, यही है मेरे जीवन की पूंजी, आपकी शुभकामनाओं से अब मेरी सेहत में है सुधार, पहले से बेहतर कर रहा हूं महसूस, कुछ दिनों तक रहूंगा चिकित्सकों की निगरानी में और जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पूर्व की तरह लग जाऊंगा प्रदेश की सेवा में, यह हुआ है पोस्ट-कोविड इफेक्ट्स के कारण इसलिए आप से भी मेरी है अपील, आप रखें अपना ख्याल, रहें स्वस्थ, कोविड प्रोटोकॉल्स की करें पालना और समय पर वैक्सीन लगवाएं अवश्य, एक बार पुनः आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एंजियोप्लास्टी के बाद रविवार को ही SMS अस्पताल से छुट्टी
30 Aug 2021
Read More »

‘ये तो रावत बता सकते हैं कि कैप्टन के नाम पर चुनाव लड़ने का फैसला कब हुआ?’-परगट सिंह: पंजाब कांग्रेस में जारी है सियासी कलह, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत के बयान- ‘अगला चुनाव कैप्टन के नाम पर ही लड़ा जाएगा’, पर कांग्रेस विधायक और महासचिव प्रगट सिंह ने उठाया सवाल, कहा- ‘अगर कैप्टन के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे तो इस बात का असर पड़ेगा पंजाब की राजनीति पर, 2 महीने पहले जब बनी थी खड़गे कमेटी तब ये फैसला हुआ था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अगुवाई में लड़े जाएंगे पंजाब के चुनाव, कैप्टन की अगुवाई में चुनाव लड़ने का कब हुआ फैसला, ये तो बस बता सकते हैं रावत’, वहीं हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा ‘ईंट से ईंट बजाने वाले बयान पर बोले परगट- ‘मुझे लगता है सिद्धू का ये बयान है हरीश रावत के लिए’, पंजाब में अमरिंदर सिंह के खिलाफ थम नहीं रही है बगावत, चंडीगढ़ से दिल्ली तक बयानबाजी और मीटिंगों का दौर है जारी, कांग्रेस आलाकमान भी हर हरकत और बयान पर बनाए हुए है नजर
30 Aug 2021
Read More »





