



Day: August 1, 2021


‘हम इतना जोर का थप्पड़ पलट कर मारेंगे कि…’ उद्धव ठाकरे ने बीजेपी विधायक को दिया जोरदार जवाब: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक प्रसाद लाड ने कर दी थी शिवसेना के मुख्यालय को विवादित टिप्पणी, लाड ने कहा- ‘अगर जरूरी हुआ तो मध्य मुंबई में ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के मुख्यालय शिवसेना भवन को कर दिया जाएगा ध्वस्त’, हालांकि लाड ने बाद में टिप्पणी वापस लेते हुए कर दिया था खेद भी व्यक्त, लेकिन लगता है शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रसाद लाड को नहीं किया माफ, आज बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने निकाली अपनी भड़ास, ठाकरे ने बीजेपी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा- ‘धमकाने वाली भाषा नहीं की जाएगी बर्दाश्त और इसे बोलने वालों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब,’ सीएम ठाकरे ने आगे कहा- किसी को भी हमें थप्पड़ मारने की भाषा नहीं बोलनी चाहिए क्योंकि, हम इतना जोर का थप्पड़ पलट कर मारेंगे कि दूसरा व्यक्ति अपने पैरों पर नहीं हो पाएगा खड़ा,’ इस दौरान ठाकरे ने अपनी तीन- पार्टियों वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को बताया “ट्रिपल सीट” सरकार
1 Aug 2021
Read More »


दिल्ली से लौटे सीएम शिवराज सिंह दूसरे दिन वीडी शर्मा के साथ चले गए एकांतवास में, अटकलों का दौर शुरू: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज एक कार्यक्रम के बाद अचानक चले गए एकांतवास, दोनों दिग्गजों के यूं अचानक एकांतवास में जाने के बाद अटकलों का बाजार हुआ गरम, हालांकि उनके साथ बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन मंत्री हितानंद भी गए हैं एकांतवास में, वहीं सियासी अटकलों का सबसे बड़ा कारण है सीएम शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली दौरे से आना, एक दिन पहले ही दिल्ली दौरे से लौटे हैं सीएम शिवराज सिंह, शनिवार को भी अचानक दिल्ली पहुंचे शिवराज सिंह ने की थी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, करीब 45 मिनट तक चली थी दोनों दिग्गजों के बीच अचानक हुई यह मुलाकात, अमूमन मीडिया फ्रेंडली माने जाने वाले शिवराज सिंह ने नहीं की थी मीडिया से कोई बात, हालांकि पत्रकारों ने की थी सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात के बारे में बात करने की कोशिश भी, लेकिन शिवराज ने मीडिया से कर लिया था किनारा, अब दिल्ली दौरे के अगले ही दिन रविवार को मुख्यमंत्री का प्रदेश अध्यक्ष के साथ एकांतवास में चले जाना, कई सियासी अटकलों को दे रहा है जन्म, हाल ही में उत्तराखंड और कर्नाटक में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद से पहले गरमाया हुआ है प्रदेश का सियासी माहौल, क्योंकि मध्यप्रदेश में भी नेतृत्व परिवर्तन की लगाए का रहे हैं कयास, हालांकि राजनीति के जानकार एकांतवास की इस मुलाकात को देख रहे हैं प्रदेश में होने वाली निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों से जोड़कर
1 Aug 2021
Read More »


असम और मिजोरम तनाव मामले में सीएम गहलोत ने दी केंद्र को सलाह, अमित शाह के दौरे पर उठाए सवाल: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई चिंता, असम और मिजोरम के बीच उपजे तनाव को लेकर जताई चिंता, केंद्र सरकार को दी सलाह और अमित शाह के दौरे पर उठाए सवाल, सीएम गहलोत ने कहा- असम और मिजोरम के बीच बना हुआ तनाव है गम्भीर चिंता का विषय, देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब एक राज्य ने अपने निवासियों को दूसरे राज्य में ना जाने के लिए निकाली हो ट्रेवल एडवाइजरी, मिजोरम में असम के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों पर FIR दर्ज होना एवं दोनों राज्यों की सीमा पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती एवं झड़पें उठाती हैं कई गम्भीर सवाल, गृह मंत्री के दौरे के बाद अचानक क्यों बने ऐसे हालात, उस पर NDA सरकार को देशवासियों को भी लेना चाहिए विश्वास में, केन्द्रीय सरकार को सभी राजनैतिक दल, NGO इत्यादि का सहयोग लेकर शीघ्र ही हल निकालना होगा देश हित में
1 Aug 2021
Read More »

डॉ किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में खड़े हुए हनुमान बेनीवाल, सीएम गहलोत को ट्वीट कर की रिहाई की मांग: आमागढ़ दुर्ग पर मीणा समाज का झंडा फहराने का मामला, आरएलपी मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया डॉ किरोड़ी लाल मीणा का समर्थन, राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ्तारी को बताया निंदनीय, सीएम गहलोत को ट्वीट कर की डॉ किरोड़ी मीणा की रिहाई की मांग, कहा- ‘जयपुर में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार करना है निंदनीय काम, अशोक गहलोत जी संज्ञान लेकर तुरन्त डॉ मीणा को करें रिहा,’ आज अलसुबह आमागढ़ दुर्ग पर झंडा फहराने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को किया गिरफ्तार, डॉ किरोड़ी मीणा ने चैलेंज पूरा करते हुए आमागढ़ दुर्ग पर आज सुबह फहराया मीन भगवान का झंडा
1 Aug 2021
Read More »


डॉ किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ्तारी निंदनीय, तुरन्त रिहा किया जाए डॉ मीणा को- वसुंधरा राजे: आमागढ़ दुर्ग पर झंडा फहराने का मामला, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खड़ी हुईं डॉ किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में, मैडम राजे ने किया बीजेपी सांसद डॉ मीणा की गिरफ्तारी का विरोध, गहलोत सरकार को चेताते हुए मैडम राजे ने कहा- ‘आमागढ़ क़िले के मामले में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है कांग्रेस को करारा जवाब देने वाले डॉ.किरोड़ी लाल मीणा जी की गिरफ़्तारी है निंदनीय, डॉ मीणा को किया जाय तुरंत रिहा,’ आज अलसुबह आमागढ़ दुर्ग पर झंडा फहराने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को, डॉ किरोड़ी मीणा ने चैलेंज पूरा करते हुए आमागढ़ दुर्ग पर फहराया मीन भगवान का झंडा
1 Aug 2021
Read More »

सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा गिरफ्तार, आमागढ़ दुर्ग पर झंडा फहराने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार: बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को किया गिरफ्तार, डॉ मीणा ने चैलेंज पूरा करते हुए सुबह-सुबह ही आमागढ़ दुर्ग पर फहराया मीन भगवान का झंडा, इससे पहले विधायक रामकेश मीणा ने यहां पर भगवा झंडे को फाड़कर दिया था हिंदू विरोधी बयान, रामकेश मीणा ने दी थी चुनौती, रामकेश ने कहा था- ‘एक अगस्त को आमागढ़ में जिसने भी भगवा झंडा फहराया, वो कितना मजा चखकर जाएगा इसका अंदाजा किसी को नहीं है,’ इस पर सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने रामकेश मीणा के चैलेंज को स्वीकार करते हुए कहा था- ‘मैं एक अगस्त को आउंगा और समाज का ध्वज आमागढ़ दुर्ग पर लहराउंगा’, कोई रोक सके तो रोक लेना,’ सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने अपना चैलेंज किया पूरा, आज सुबह सुबह ही मीणा समाज के युवाओं के साथ आमागढ़ दुर्ग पर फहराया मीन भगवान का झंडा, इस पर माहौल बिगड़ने की आशंका के मध्यनजर पुलिस ने जारी की थी चेतावनी, किसी को भी वहां नहीं आने की दी थी चेतावनी, ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की पुलिस ने दी थी चेतावनी, लेकिन डॉ मीणा ने सभी चुनौतियों और चेतावनियों को दरकिनार कर फहराया मीन भगवान का झंडा, इसके बाद वहां पहुंचे भारी पुलिस बल ने सांसद मीणा को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे डॉ मीणा के वीडियो और फोटोज
1 Aug 2021
Read More »


