


Day: July 25, 2021


सचिन पायलट का जोरदार स्वागत, जयपुर से टोंक तक कार्यकर्ताओं ने बिछाए पलक पावड़े: पूर्व उप मुख्यमंत्री और टोंक सचिन पायलट का टोंक दौरा, जयपुर से टोंक तक पायलट का जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत, टोंक विधायक सचिन पायलट कलक्ट्रेट में ले रहे अधिकारियों की बैठक, टोंक शहर में चल रही विकास योजनाओं की कर रहे समीक्षा, नगर परिषद आयुक्त धर्मापाल जाट दे रहे जानकारी, कलक्टर चिन्मयी गोपाल, एसपी ओमप्रकाश भी है मौजूद, इस से पहले पायलट ने पीसीसी में बैठक में लिया था भाग
25 Jul 2021
Read More »


सियासी घमासान के बीच इशारों-इशारों में नुराकुश्ती, OSD to CM का ट्वीट और फोटो बने चर्चा का विषय: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट कैंप में सुलह करवाने के आलाकमान ने तेज किए प्रयास, प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल-विस्तार के काउंटडाउन के बीच एक ट्वीट और फ़ोटो बनी चर्चा का विषय, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के ट्वीट को लेकर लगाई जा रही सियासी अटकलें, लोकेश शर्मा ने ट्विटर पर लिखा- ‘तीर-तुक्के- अटकलें, गहमागहमी है बनी हुई, लो सावन भी शुरू हो गया पर बारिश का अभी पता नहीं..’, वहीं कल देर रात तक संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल औऱ प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने की सीएम गहलोत से लंबी मंत्रणा, इस मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने कहा है कि आलाकमान जो फैसला करेगा उन्हें होगा मंजूर, लेकिन अभी तक ज्यादा कुछ होता नहीं दिखा रहा, इसी को लेकर लोकेश शर्मा का पायलट कैंप पर माना जा रही ट्वीट, वहीं ट्विटर पर आज पीसीसी की फोटो भी है चर्चा में, इस फोटो में पीसीसी पर दिख रहे हैं काले घने बादल
25 Jul 2021
Read More »

‘जनता जनार्दन के दिल में बसते हैं पायलट’- भाकर, खटाना बोले- ‘अब समय आ गया है फैसले का’: सचिन पायलट कैंप के विधायक मुकेश भाकर का बड़ा बयान- जनता जनार्दन के दिल में बसते हैं पायलट, लोकतंत्र में सबसे बड़ी पावर जनता के पास और सचिन पायलट के साथ है जनता, बांदीकुई विधायक जीआर खटाना ने कहा- ‘अब समय आ गया है फैसले का, एक साल की हो चुकी है देरी, अब नहीं की जानी चाहिए देरी’, कई दिनों की चुप्पी के बाद पायलट कैंप के विधायकों के आने लगे हैं बड़े बयान, पीसीसी में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी अजय माकन के स्वागत समारोह में पहुंचे थे भाकर और खटाना
25 Jul 2021
Read More »

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बोले मुख्य सचेतक महेश जोशी, मंत्रिमंडल फेरबदल विस्तार है सामान्य प्रक्रिया: राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के प्रदेश दौरों ने बढ़ाई सियासी तपिश, PCC में दोनों नेताओं के स्वागत के लिए दिग्गज नेताओं का आना जारी, मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी भी पहुंचे पीसीसी, इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान जोशी ने कहा, ‘हाईकमान का जो भी होगा फैसला होगा स्वीकार, मंत्रिमंडल फेरबदल हर सरकार में होता है, और ये है एक सामान्य प्रक्रिया, शायद ही हो कोई ऐसी सरकार जिसमें पूरे पांच साल में नहीं हुआ हो मंत्रिमंडल फेरबदल, हाईकमान के दिशा-निर्देशों के अनुसार सत्ता और संगठन ने अब तक किए हैं अच्छे काम, आगे भी हाईकमान के दिशा निर्देश सभी को होंगे स्वीकार्य’, पत्रकारों ने जोशी से पूछा सवाल, क्या आपका नाम भी है मंत्रिमंडल में? इसके जवाब में बोले जोशी ‘ये एक ऐसा काल्पनिक सवाल है जिसका उत्तर नहीं दे सकता कोई’, गहलोत कैंप के खास सिपहसालार माने जाते हैं जोशी
25 Jul 2021
Read More »


कोरोना की धीमी रफ़्तार के बीच नए संक्रमितों में के आंकड़ों में आई स्थिरता, आज भी 40 हजार से कम केस आये सामने: देश भर में कोरोना की धीमी हुई रफ़्तार, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39 हजार 742 नए मामले आये हैं सामने जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुंची 3 करोड़ 13 लाख 71 हजार 901 के पार तो वहीं 535 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा पंहुचा 4 लाख 20 हजार 551 के पार, तो वहीं पिछले 24 घंटे में 39,972 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर
25 Jul 2021
Read More »

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पहुंचे होटल मेरियट, कुछ देर में माकन और वेणुगोपाल होंगे PCC के लिए रवाना: राजस्थान में सियासी सरगर्मियां हुई तेज, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल और राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन का जयपुर दौरा राजस्थान की सियासत के लिए है बहुत ही महत्वपूर्ण, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पहुंचे होटल मैरियट, यहाँ से तीनों ही नेताओं का है पीसीसी कार्यालय जाने का कार्यक्रम, अब से कुछ ही देर में दोनों ही नेताओं का PCC कार्यालय में होगा स्वागत, पहले बताया जा रहा था की PCC में कांग्रेस विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं की होगी एक बैठक, लेकिन अब नहीं दिख रहे बैठक के आसार, पीसीसी में सिर्फ सत्ता और संगठन के सदस्य करेंगे वेणुगोपाल और माकन का स्वागत
25 Jul 2021
Read More »


