



Day: July 22, 2021


जासूसी कांड पर संसद में ‘महाभारत’, TMC सांसद ने फाड़ा मंत्री का स्टेटमेंट, कार्यवाही स्थगित: जासूसी कांड पर विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव जब पेगासस जासूसी कांड पर बयान देने के लिए हुए खड़े, उनके हाथ से स्टेटमेंट का पेपर छीनकर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने फाड़कर उपसभापति की तरफ उछाला, इसके बाद बीजेपी सांसद बढ़े आगे और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जाहिर की नाराजगी, हंगामे के बाद कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पेगासस जासूसी कांड को बताया फेक, लेखी ने एमनेस्टी की लिस्ट को नकारा, देश की छवि पर किया जा रहा है प्रहार, विपक्ष संसद की कार्यवाही में डाल रहा बाधा, कांग्रेस और टीएमसी का बर्ताव बिलकुल ठीक नहीं
22 Jul 2021
Read More »

RAS रिजल्ट मसले पर ट्रोल हुए डोटासरा, ट्विटर पर ट्रेड कर रहा #शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो: ट्विटर पर छाए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो, इस हैसटेग पर हो चुके 80 हजार से ज्यादा ट्वीट, हालांकि इस पर डोटासरा दे चुके हैं सफाई, डोटासरा ने चयन को बताया है संयोग, और बीजेपी को जांच करवाने की दे चुके हैं चुनौती, इधर भाजपा डोटासरा पर है हमलावर, कटारिया ने आज ही मांगा है डोटासरा का इस्तीफा, लेकिन इन सबके बीच यूजर्स डोटासरा पर हमलावर, यूजर्स ने लिखा- ‘नाथी के बाड़े में गोविंद की RAS लीला’, ‘ये क्या ब… बना दिया है सिस्टम का’, ‘ऐसी मशीन बनाई है इधर से रिश्तेदार डालता हूं उधर से निकलते हैं RAS’, ‘RPSC को बनाया नाथी का बाड़ा’, ‘बच्चों को ना स्कूल भेजो ना कॉलेज एक बार नाथी के बाड़े में जरूर भेजो’, ‘नाथी के बाड़े में RAS भी बनाए जाते हैं’
22 Jul 2021
Read More »

RAS रिजल्ट पर डोटासरा बीजेपी के निशाने पर, कटारिया बोले- ‘RAS रिजल्ट में हुआ चमत्कार या भ्रष्टाचार’: RAS रिजल्ट में डोटासरा परिवार के सदस्यों के पास होने का मामला, बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, बीजेपी मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कटारिया ने कहा- ‘मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से करता हूं मांग, इस मामले की हो निष्पक्ष जांच, डोटासरा को हटाया जाए पद से’, कटारिया ने पूरे मामले में कहा कि- ‘RPSC का गठन हुआ था ताकि योग्य लोगों का हो सलेक्शन, लाखों युवाओं को था RPSC पर भरोसा, अब RPSC का चमत्कार कहें, या भ्रष्टाचार, RPSC को इंटरव्यू को वैटेज देने इस पर करना चाहिए विचार, RPSC में अभी ही हुई है ACB की कार्रवाई, एक परिवार के बच्चों को मिले हैं 80% अंक, ये चमत्कार ही है, डोटासरा के परिवार के बच्चों को टॉपर के बराबर मिले हैं इंटरव्यू में अंक, लिखित में इनके थे एवरेज अंक, और इंटरव्यू में किया ‘चमत्कार’, मामसा खुलने से डोटासरा का अभिमान हुआ, एक पार्टी का मुखिया बिना सोचे समझे दे रहा है बयान’, कटारिया ने RPSC और अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव को लेकर कहा कि- ‘भ्रष्टाचार की परिकाष्ठा है RPSC, भूपेन्द्र यादव की ईमानदारी का रहा हूं प्रशंसक, अब उनको क्या हो गया है, युवाओं के भविष्य से कर रहे हैं खिलवाड़, RPSC में चल रहा है नंबर लुटाने का खेल, RPSC इंटरव्यू पर किया जाना चाहिए विचार, इंटरव्यू से मैरिट हो रही डिस्टर्ब’,
22 Jul 2021
Read More »

RAS मामले में परिवार का नाम घसीटने पर भड़के डोटासरा, ‘जांच करवा लें कांग्रेस के किसी भी नेता का आया नाम तो मेरी जिम्मेदारी’: RAS मामले में परिवार का नाम आने के मामले में बीजेपी और RSS पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, बीजेपी और आरएसएस को दिया चैलेंज, डोटासरा बोले- ‘मेरे खिलाफ करवा लीजिए जांच, लेकिन मैं बोलूंगा तो कलई खुल जाएगी’, गुलाब चंद कटारिया पर निशाना साधते हुए बोले- ‘पूनियां के पीछे पीछे क्यों घूम रहे हो, जिसमें टेलेंट होगा वो होगा कामयाब, वसुंधरा राजे के शासन में आया था रिजल्ट आया था, भाजपा के शासन में RPSC के जितने भी इंटरव्यू हुए कांग्रेस के किसी भी नेता का नाम आ जाए, मैं लूंगा जिम्मेदारी लूंगा, RSS के खिलाफ बोलता हूं इसलिए निशाने पर हूं, इनके राज में हुआ था मेरी बहू और बेटे का सलेक्शन, किसान के बेटों का मार्कशीट लेकर घूम रहे हैं, किसान के बेटे पहले भी RAS बने हैं आगे भी बनेंगे’
22 Jul 2021
Read More »

जासूसी कांड में कांग्रेस का ‘राजभवन घेराव’, डोटासरा बोले- ‘विश्व के सबसे बड़े जासूस हैं मोदी-शाह’: जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर, जयपुर में कांग्रेस की ओर से किया गया राजभवन का घेराव, डोटासरा ने जमकर साधा निशाना- मोदी और शाह को बताया विश्व का सबसे बड़ा जासूस, डोटासरा ने कहा- ‘ विश्व में सबसे बड़े जासूस होने का गौरव प्राप्त कर लिया है मोदी-शाह ने’, RSS पर जमकर बरसे डोटासरा, बोले- आजादी के आंदोलन की मुखबिरी करते थे RSS वाले, RSS की पाठशाला में सिखाई जाती है जासूसी’, RSS प्रचारक निंबाराम पर तंज कसते हुए डोटसरा ने कहा- बिल में छिपा है चूहा, जांच में नहीं कर रहा सहयोग, देश के किसी भी कोने में छिप जाए, जांच में तो करना ही पड़ेगा सहयोग’
22 Jul 2021
Read More »

26 जुलाई के आसपास कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलना तय, अटकलों पर विराम लगा येदियुरप्पा ने दिए इस्तीफे के संकेत: कर्नाटक में एक बार फिर से राजनीतिक नाटक, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का बयान- ‘बीजेपी हाईकमान की ओर से 25 जुलाई को लिया जाएगा फैसला, बीजेपी नेतृत्व की ओर से जो भी होगा फैसला, मैं उसे मानने के लिए हूं तैयार’, येदियुरप्पा ने कहा- ‘राज्य में 26 जुलाई को हमारी सरकार के दो साल हो रहे हैं पूरे, इस मौके पर एक कार्यक्रम का किया जाना है आयोजन, इसके बाद मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जो कहेंगे, मैं उसका करूंगा पालन, बीजेपी को सत्ता में वापस लाना ही है मेरा कर्तव्य, मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने सहयोगी नेताओं से अपील करता हूं कि इस मिशन में दें मेरा साथ’, येदियुरप्पा के इस बयान से उन अटकलों को मिला बल, जिसमें यह कहा जा रहा था कि बीजेपी की सेंट्रल लीडरशिप कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कर रही है विचार, 75 प्लस के येदियुरप्पा को सीएम बनाने पर भी उठे थे सवाल, येदि की उम्र को देखते हुए आलाकमान ने नेतृत्व परिवर्तन का विचार, कई महीनों से कर्नाटक में विधायकों के एक खेमे और येदियुरप्पा के बीच मतभेद की मिल रही थी खबरें, यहां तक कि कई नेताओं ने दिल्ली आकर भी सीएम येदियुरप्पा की शिकायत की थी सेंट्रल लीडरशिप से, तब से ही कई तरह के लगाए जा रहे थे कयास, लेकिन अब खुद येदियुरप्पा के बयान से हो गया है साफ, कर्नाटक में होने जा रहा है बड़ा राजनीतिक फेरबदल, कर्नाटक के अगले सीएम की रेस में बीएल संतोश और प्रहलाद जोशी सबसे आगे
22 Jul 2021
Read More »

सीकर में कारगिल शहीद की मूर्ति खंडित करने का मामला, वसुंधरा राजे ने की कड़ी कार्रवाई की मांग: सीकर के लक्ष्मणगढ़ में रहनावा गांव में कारगिल शहीद दयाचंद जाखड़ की मूर्ति खंडित करने का मामला, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया ट्वीट- ‘सीकर जिले के रहनावा गांव में कारगिल शहीद श्री दयाचंद जाखड़ जी की मूर्ति को खण्डित करने का मामला आया है सामने, मातृभूमि की रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे अमर सपूतों पर सभी को होना चाहिए गर्व, प्रशासन मामले पर संज्ञान लेकर दोषियों पर करें कड़ी कार्रवाई, इधर, मूर्ति को खंडित करने के मामले में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को किया गया है गिरफ्तार, उस पर आरोप है कि उसने ही गांव के मानसिक विक्षिप्त युवक को बहकाकर करवाया था ये दुष्कर्त्य, इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पुलिस प्रशासन को जल्द कार्रवाई के दिए थे निर्देश, कारगिल युद्ध के दौरान 12 अगस्त 1999 को शहीद हुए लांस नायक दयाचंद जाखड़ की प्रतिमा का अनावरण 27 जुलाई 2000 को खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था
22 Jul 2021
Read More »


भास्कर और भारत समाचार चैनल पर IT की कार्रवाई पर सीएम गहलोत का मोदी सरकार पर जोरदार हमला: मीडिया संस्थानों पर IT कार्रवाई की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की आलोचना, मोदी सरकार और बीजेपी को जमकर घेरा, सीएम गहलोत का ट्वीट-‘ दैनिक भास्कर अखबार और भारत समाचार न्यूज़ चैनल के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा मीडिया को दबाने का है एक प्रयास, मोदी सरकार अपनी रत्तीभर आलोचना भी नहीं कर सकती है बर्दाश्त, यह भाजपा की है फासीवादी मानसिकता, जो लोकतंत्र में सच्चाई का आइना देखना भी नहीं करती है पसंद, ऐसी कार्रवाई कर मोदी सरकार मीडिया को दबाकर संदेश देना चाहती है कि यदि गोदी मीडिया नहीं बनेंगे तो कुचल दी जाएगी आवाज’, सीएम गहलोत ने मोदी सरकार को किया कटघरे में खड़ा, बीजेपी पर लगाया फासीवादी मानसिकता का आरोप
22 Jul 2021
Read More »


