



Day: July 18, 2021


सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, कुलजीत नागरा, पवन गोयल सुखविंदर सिंह, संगत सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष: पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान का आखिर हुआ पटाक्षेप, कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया पंजाब कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष, इसके साथ ही बनाए गए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आलाकमान के फैसले पर सहमति के बाद ही माना जा रहा था तय, सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाना माना जा रहा था तय, हालांकि अमरिंदर खेमे ने अपनी तरफ से की हर सम्भव कोशिश, सिद्धू को रोकने की हर सम्भव कोशिश, नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ही बनाए गए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी, कुलजीत नागरा, पवन गोयल सुखविंदर सिंह और संगत सिंह को बनाया गया पंजाब का कार्यकारी अध्यक्ष
18 Jul 2021
Read More »



राजनीतिक जगत की सबसे बड़ी खबर का आज होगा खुलासा! बीजेपी सांसद स्वामी के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल: आज सुबह से सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर मच रही जबरदस्त हलचल, देश के कई नामी पत्रकारों ने जताया अंदेशा, आज शाम आ सकती है देश के राजनीतिक जगत की सबसे बड़ी खबर, बताया जा रहा है कि फ़ोन टैपिंग से जुड़ी अब तक कि सबसे बड़ी खबर आज शाम होने वाली ब्रेक, खुद बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने किया ट्वीट, स्वामी ने लिखा- ‘मजबूत अफवाह है कि आज शाम IST, वाशिंगटन पोस्ट और लंदन गार्जियन एक रिपोर्ट कर रहे हैं प्रकाशित, जिसमें मोदी के कैबिनेट मंत्रियों, आरएसएस नेताओं, सुप्रीम कोर्ट के जजों और पत्रकारों के फोन टैप करने के लिए एक इजरायली फर्म पेगासस को काम पर रखने का किया गया है खुलासा, अगर मुझे इसकी पुष्टि हो जाती है तो मैं करूंगा सूची प्रकाशित’, वहीं ट्वीटर पर एक यूजर ने लिखा- ‘मोदी सरकार में ज़बरदस्त हड़कम्प है…सुना है जल्द ही फोन टैपिंग की बड़ी ख़बर ब्रेक होने वाली है, इज़राईली मदद से मोदी सरकार कई कैबिनेट मंत्रियों, विपक्षी नेता, उद्योगपति, जज व पत्रकारों के फ़ोन क्लोन करके सब रही थी सुन-देख, अगर ऐसा है तो सरकार की साख पर अब तक का सबसे बड़ा है बट्टा,’ सोशल मीडिया के सूत्रों की मानें तो करीब 2500 मंत्री, विपक्ष, जज और पत्रकारों के फोन किए गए हैं टेप, अब हर किसी को भारतीय समयानुसार आज रात 9 बजे प्रकाशित होने वाले IST, वाशिंगटन पोस्ट और लंदन गार्जियन के प्रकाशन का है इंतजार
18 Jul 2021
Read More »

योगी दुबारा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो यूपी छोड़कर चला जाऊंगा बंगाल- शायर मुनव्वर राना का एलान: देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना ने एक बाए फिर साधा बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी पर निशाना, राना ने कहा- अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी यदि योगी आदित्यनाथ जीते तो वह राज्य छोड़ बस जायेंगे कोलकाता में, मुनव्वर राना ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर मुसलमानों के वोट काटकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के भी लगाए आरोप, राना ने कहा- यूपी में मुसलमानों का वोट बंट जाता है, ओवैसी यूपी आकर बरगला रहे हैं यहां के मुसलमानों को, इस तरह वह मुसलमानों के वोट बैंक को बांटकर भाजपा की कर रहे हैं मदद, वहीं हाल ही एटीएस द्वारा लखनऊ में आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर राना ने कहा- चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है ये सब, भाजपा सरकार का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को करो परेशान, चाहे वो धमार्ंतरण कानून व जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर हो गिरफ्तारी
18 Jul 2021
Read More »

अब पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने सिद्धू को बताया ‘जोकर’, सोनिया गांधी से मुलाकात कर जताएंगे विरोध: नहीं थमा पंजाब कांग्रेस का सियासी संग्राम, कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्धू सौंपे जाने की चर्चाओं के बीच और तेज हुआ घमासान, सूत्रों का दावा- सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके समर्थक सिद्धू को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के नहीं हैं पक्ष में, पंजाब कांग्रेस के जुड़ी दो तस्वीरें आ रहीं सामने, एकतरफ जहां नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में कांग्रेस के विधायकों और नेताओं के साथ किया नाश्ता, दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस सांसदों की टीम को किया तैयार, दिल्ली में आज पंजाब कांग्रेस के सांसदों की होगी बैठक, प्रताप सिंह बाजवा के घर होनी है पंजाब के सांसदों की बैठक, इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू के प्रमोशन यानी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर होगी चर्चा, सिद्धू की नियुक्ति के खिलाफ खड़े ये सांसद सोनिया गांधी से मिलने का मांगेंगे समय, सूत्रों के मुताबिक कुछ सांसदों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सिद्धू को ‘जोकर’ भी है बताया, ये सांसद सोनिया गांधी से मिलकर करेंगे अपील कि नवजोत सिंह सिद्धू को ना बनाया जाए प्रदेश अध्यक्ष, उधर पंजाब में शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकातों का दौर रहा जारी, सिद्धू ने सुबह सबसे पहले पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अध्यक्ष सुनील जाखड़ से की मुलाकात, उसके बाद सिद्धू ने चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में अमरिंदर समर्थक सहित अपने समर्थकों, मंत्रियों से की मुलाकात, सुखजिंदर सिंह रंधावा, बलबीर सिंह सिद्धू, लाल सिंह और गुरप्रीत सिंह कांगड़ से मिले सिद्धू
18 Jul 2021
Read More »

बढ़ती कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता की लकीरें, 41157 नए मामले आए सामने तो 518 ने तोड़ा दम:
देशभर में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले हर 40 हजार के पार, वहीं कोरोना के एक्टिव मामले भी बने हुए हैं लगातार 4 लाख के पार, स्वास्थ्य मंत्रालय की आज आई रिपोर्ट के अनुसार बीते एक दिन में कोरोना के 41 हजार 157 नए मामले आए सामने, वहीं पिछले 24 घण्टे में 518 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, हालांकि कोरोना से ठीक होने वालों की दर भी हुई 97.31 फीसदी, ऐसे में देशभर में अभी तक कुल 3 करोड़ 2 लाख 69 हजार 796 मरीज हो चुके हैं ठीक, वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या रही 42 हजार से ज्यादा, लेकिन बीते 24 घंटे में एक बार फिर से नए मामलों का बढ़ना बना चिंता का कारण
18 Jul 2021
Read More »




