Day: July 11, 2021

img 20210711 220826

जाटों की नाराजगी से घबराई बीजेपी, शीशराम ओला पर की गई टिप्पणी पर गौरव भाटिया ने मांगी माफी: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा दिवंगत जाट नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला पर की गई टिप्पणी के बाद गरमाई सियासत का हुआ असर, बैकफुट पर आई बीजेपी और गौरव भाटिया के मांगी माफी, भाटिया की टिप्पणी के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस सहित देशभर में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर जमकर साधा था जमकर निशाना, सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, जयंत चौधरी, हनुमान बेनीवाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित ओला की पुत्रवधु आकांक्षा ओला ने भी भाजपा और उनके प्रवक्ता भाटिया की जमकर की थी खिंचाई, जमकर विरोध, बदनाामी और यूपी चुनाव के बीच जाटों की नाराजगी से घबराई बीजेपी बैकफुट पर आई, सूत्रों की मानें तो बीजेपी आलाकमान ने लगाई गौरव भाटिया को फटकार, इसके बाद भाटिया ने मांगी माफी और दी सफाई, गौरव भाटिया ने ट्वीट कर स्व. शीशराम ओला के प्रति जताया सम्मान, लिखा- ‘स्वर्गीय शीशराम ओला जी महान व्यक्तित्व थे, स्वर्गीय शीशराम ओला जी के संदर्भ में वह टिप्पणी नहीं थी, समाज और हमारे देश के लिए उनका योगदान सम्मान के लायक है और कुछ नहीं,’ ट्वीट के अंत में माफी मांगने वाला लगाया निशान भी

Read More »
maxresdefault26

‘कोरोना काल में घटते रोजगार और बढ़ती महंगाई जनता के साथ विश्वासघात’- पायलट के निशाने पर मोदी सरकार: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का मोदी सरकार पर जोरदार हमला, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर पायलट ने घेरा केंद्र की मोदी सरकार को, पायलट ने कहा- ‘केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता के साथ किया विश्वासघात, कोरोना के इस माहसंकट में रोजगार व जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे लोगों पर महंगाई का अनावश्यक बोझ डालकर किया है विश्वासघात, बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार के पास न नीति है और न ही इच्छाशक्ति’, सचिन पायलट ने ट्वीट में ‘हैशटैग के साथ लिखा देश महंगाई पर मांगे जवाब’ भी लगाया

Read More »
rahul gandhi sixteen nine

मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं! राहुल गांधी ने एक बार फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार और वैक्सीन की मार पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर ली केन्द्र सरकार पर चुटकी, राहुल गांधी ने रोजाना हो रहे टीकाकरण का चार्ट भी किया साझा, चार्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 तक सभी वयस्कों का टीकाकरण पूरा करने के लक्ष्य से अभी बहुत दूर है सरकार, ऐसे में राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- ‘मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं!’, राहुल ने हैशटैग लगा कर लिखा ‘टीका कहां है’, नरेंद्र मोदी सरकार में 43 मंत्रियों के शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने की यह टिप्पणी, राहुल गांधी ने जो चार्ट साझा किया है वह कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लक्ष्य से भारत के टीकाकरण का है अनुपात, चार्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 तक 60 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य है और इसके लिए टीकाकरण की आवश्यक दर है 88 लाख खुराक प्रतिदिन, वहीं पिछले सात दिनों में औसत टीकाकरण 34 लाख खुराक प्रतिदिन है, जो तय लक्ष्य से है 54 लाख खुराक कम, चार्ट के अनुसार, 10 जुलाई को वास्तविक टीकाकरण 37 लाख था जो तय लक्ष्य से था 51 लाख खुराक कम

Read More »
1555310502 6018

भ्रष्टाचारी कांग्रेस के गहलोत और अमरिंदर हैं कमाऊ पूत, हर बार मिठाई खाकर चले जाते है माकन- सुमेधानंद: वरिष्ठ बीजेपी नेता और सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती का बड़ा बयान, पूरी कांग्रेस पार्टी को बताया भ्रष्टाचारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कहा कांग्रेस का कमाऊ पूत, सांसद सुमेधानंद ने कहा- ‘कांग्रेस सरकार ने तोड़े भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड, केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए पैसे योजनाओं में नही किए जा रहे खर्च, कोप भवन में बैठे मुख्यमंत्री गहलोत आमजन का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व संघ को बनाते रहते है निशाना, कमाऊ पूत होने की वजह से प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी हैं मजबूर, माकन भी प्रदेश में आने पर मिठाई खाकर चल जाते है वापस,’ नगर निगम में सफाई ठेका कंपनी के रिश्वत प्रकरण में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम का नाम आने के मामले में बोले सुमेधानंद- कांग्रेस जब भी आती है खतरे में तो संघ पर ऐसे ही लगाने लगती है आरोप, देश जब आजाद हुआ तो कांग्रेस ने देश तोडऩे का आरोप भी लगाया था संघ पर, 5 साल नहीं चलेगी कांग्रेस की गहलोत सरकार, राजस्थान की कांग्रेस सरकार केवल करती है राजनीति व भ्रष्टाचार

Read More »
gulabchand kataria

मेरी पार्टी के कुछ नेता कहते हैं 77 का हो गया, खाता है हमारी जान, जानिए कटारिया ने क्यूं दिया यह बयान: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा शीशराम ओला पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का मामला, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वयोवृद्ध नेता गुलाबचंद कटारिया ने किया भाटिया का बचाव, या यूं कह लें कटारिया ने भाटिया की आड़ में बता दी मन की बात, कटारिया ने कहा- ‘हमारी पार्टी के प्रवक्ता ने शीशराम ओला के लिए किसी तरह के अपशब्दों का नही किया था प्रयोग,  राजनीति में चलती रहती है इस तरह की बातें, कुछ लोग मेरे लिए भी कहते हैं कि 77 साल का हो गया है, हमारी खा रहा है जान, मेरी पार्टी के छोटे-छोटे कार्यकर्ता भी अब मेरी उम्र को लेकर करने लगे हैं टिप्पणी, मैं इस उम्र में भी लगातार पार्टी के लिए कर रहा हूं काम, इन बातों से हमें  नहीं पड़ना चाहिए फर्क, कटारिया में इशारों इशारों में कह दी ‘मन की बात’ लेकिन ऐसा बोलते कौनसे नेता हैं ये नही बताया, कटारिया उदयपुर में कर रहे थे प्रेसवार्ता, इस दौरान कटारिया ने गहलोत सरकार पर बढ़ते अपराधो के मामले में जमकर साधा निशाना

Read More »
राजस्थान में बेलगाम अपराधों पर राठौड़ का तंज

राजस्थान में बेलगाम अपराधों पर राठौड़ का तंज- ‘राज्य में कानून व्यवस्था है ध्वस्त, सरकार है मस्त’: प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहलोत सरकार को घेरने की कोशिश, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़का बयान- ‘राज्य में कानून व्यवस्था है ध्वस्त, सरकार है मस्त, झालावाड़ के बाद बारां में दिनदहाड़े फायरिंग के बाद युवक की हत्या है गहलोत सरकार के माथे पर कलंक, अशोक गहलोत जी अब तो कोरोना का कहर भी हो चुका है कम, कृपया गृह विभाग के मुखिया होने के नाते कानून व्यवस्था की लें सुध अन्यथा दें इस्तीफा, राजस्थान में प्रतिदिन बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं आ रही हैं सामने, लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार के मुखिया महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा देने में पूर्णतः साबित हुए विफल, गूंगी-बहरी हो चुकी गहलोत सरकार को न्याय मांगती अबला की पुकार भी नहीं दे रही है सुनाई’, बीजेपी की ओर से कल भी बढ़ते अपराधों को लेकर गहलोत सरकार पर किया गया था चौतरफा हमला, सतीश पूनियां, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और खुद राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार के खिलाफ दिए थे बयान, वहीं दो दिन पहले इसी मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद से बीजेपी है हमलावर

Read More »
राजस्थान भाजपा में प्रॉक्सी वॉर, अब सतीश पूनियां का एक फोटो वायरल

राजस्थान भाजपा में प्रॉक्सी वॉर, अब सतीश पूनियां का एक फोटो वायरल: राजस्थान बीजेपी में ऑडियो, वीडियो और लैटर वायरल की करने की पॉलिटिक्स जारी, रोहिताश्व शर्मा के ऑडियो के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का एक फोटो वायरल, फोटो में थानागाजी नगर पालिका के बीजेपी पार्षद रोहिताश्व गांगल को बताया हिस्ट्रीशीटर, सूत्रों की माने तो रोहिताश्व शर्मा के समर्थकों की ओर से किया गया है पलटवार, रोहिताश्व के ऑडियो के जवाब में आया ये फोटो, इस फोटो के वायरल होने के बाद पार्षद गांगल का आया बयान,- रोहिताश्व शर्मा ने मुझे फोन करके वसुंधरा रसोई संचालन के लिए बनाया था दबाव, मेरे इंकार करने के बाद उन्होंने मुझे बताया है हिस्ट्रीशीटर, मुझसे जुड़े सभी मामले हैं जन आंदोलन से जुड़े, इन सभी मामलों में मैं हो चुका हूं बरी, पिछले 13 वर्ष से मेरे खिलाफ नहीं है कोई भी मामला, बीजेपी से थानागाजी नगरपालिका का हू्ं पार्षद और उपाध्यक्ष पद का रहा प्रत्याशी, राजनीतिक द्वेष के चलते मुझे किया गया टारगेट, प्रदेश बीजेपी की ओर से पूर्व मंत्री रोहिताश्व को नोटिस दिए जाने के बाद पार्टी में प्रॉक्सी वार है जारी, इससे पहले सतीश पूनियां का एक पुराना लैटर वायरल हो चुका

Read More »
img 20210711 123733

‘कोवीड के मामले कम हुए हैं कोरोना नहीं’, कोरोना गाईडलाइन जारी करने के बाद सीएम गहलोत ने की जनता से अपील: कोरोना के मामलों में आ रही कमी के बाद राजस्थान की गहलोत सरकार ने की नई गाइडलाइन जारी, गाइडलाइन जारी करने के सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा, ‘पिछले दिनों में कोविड के मामले लगातार हुए हैं कम, जिसके कारण दी गई हैं कई रियायतें, लेकिन याद रखें, कोरोना कम हुआ है लेकिन अभी गया नहीं, इसलिए ना बरते बिल्कुल लापरवाही, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लगाएं मास्क, रखें सोशल डिस्टैंसिंग, यदि हमने की लापरवाही तो यहां भी दूसरे मुल्कों की तरह आ सकती है तीसरी लहर, इसीलिए पुनः लॉकडाउन इत्यादि कड़े कदम उठाने की नौबत ना आए यह आप सभी के सहयोग से ही हो सकेगा संभव’

Read More »