



Day: March 24, 2021


अजान के खिलाफ डीएम को पत्र लिखने वाले योगी के मंत्री ने अब बुर्के से निजात दिलाने की कही बात: अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले योगी सरकार में मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने अब बुर्के को दिया अमानवीय व्यवहार व कुप्रथा करार, मंगलवार को ही शुक्ल ने लाउडस्पीकर से होने वाले अजान से परेशानी की बात कहते हुए डीएम को लिखा था पत्र, अब बोले शुक्ल- ‘अनेक मुस्लिम देशों में बुर्के पर है पाबंदी और है यह अमानवीय व्यवहार व कुप्रथा, विकसित सोच वाले लोग न तो बुर्का पहन रहे हैं और न ही इसे बढ़ावा दे रहे हैं, देश में तीन तलाक की तर्ज पर मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी दिलाई जाएगी मुक्ति,’ इससे पहले देश के गौरव मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं शुक्ल
24 Mar 2021
Read More »





सुप्रीम कोर्ट में खारिज हुई परमबीर सिंह की याचिका, कहा- क्यों नहीं गए हाईकोर्ट, आज ही करेंगे दाखिल: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, परमबीर सिंह की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘आखिर आप क्यों नहीं गए हाई कोर्ट, हालांकि शीर्ष अदालत ने कहा कि जो आरोप लगे हैं, वह है गंभीर, इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट क्यों करे, हाई कोर्ट क्यों नही?इस मामले में आप कुछ आरोप लगा रहे है और मंत्री कुछ आरोप लगा रहे हैं. आपकी जो भी डिमांड है, आप हाई कोर्ट के समक्ष रखें,’ अब आज ही मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं परमबीर
24 Mar 2021
Read More »





