



Day: March 22, 2021


कोरोना मरीज मिलने का इस साल का टूटा रिकॉर्ड, CM ने चेताया नहीं सुधरे तो अगला नंबर लॉकडाउन का: लोगों की लापरवाही के चलते प्रदेश में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, अकेले मार्च में ही नए केस मिलने की रफ्तार हो गई है 6 गुना, वहीं पिछले 5 दिनों में लगातार 5वीं बार कोविड नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है सीएम गहलोत ने, कहा- ‘अगर नहीं सुधरे तो और सख्त कदम उठाने पडे़ंगे, अभी 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू से सरकार ने सख्त कदम की कर दी है शुरुआत, अब अगला नंबर है लॉकडाउन का,’ आज 602 नए केस मिले हैं राजस्थान में, जबकि अकेले जयपुर में 148 नए केस मिलने का इस साल का बना नया रिकॉर्ड, 25 दिसंबर बाद सर्वाधिक केस आज आए हैं जयपुर में, जबकि एक व्यक्ति की हो गई है मौत भी, जयपुर के अलावा कोटा में 79, जोधपुर 53, उदयपुर 47, डूंगरपुर 44, चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा में 28-28, राजसमंद में 34, सिरोही 19, प्रतापगढ़ 15, अलवर 14, बांसवाड़ा 12, अजमेर व झालावाड़ में 11-11 नये केस आए हैं सामने
22 Mar 2021
Read More »





विवादित बयानबाजी के चलते सुर्खियों में बने CM तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी आए कोरोना की चपेट में, खुद सीएम रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी, पिछले दिनों तीरथ सिंह रावत दो बार गए थे हरिद्वार के महाकुंभ में, इसके अलावा जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से हर रोज मिल रहे हैं लोगों से, तीरथ ने कहा- डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को कर लिया है आइसोलेट, मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई है पॉजिटिव, मैं ठीक हूं और मुझे नहीं है कोई परेशानी, आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आएं हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं, देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा हैबकोरोना का कहर, हर रोज लगभग 45 से हजार के आसपास मिल रहे हैं मरीज
22 Mar 2021
Read More »

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की अटकलों पर शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान: सचिन वाझे कांड के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से परमबीर सिंह की छुट्टी और उसके बाद परमबीर द्वारा लिखा गया पत्र सामने आने के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की जा रही थी, इसी सिलसिले में शिवसेना नेता संजय राउत ने दो टूक शब्दों में कहा की अगर कोई भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करके महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास कर रहा है, तो मैं उन्हें चेतावनी दे रहा हूँ कि आप स्वयं उस आग में जल जाएंगे, संजय राउत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अगर सरकार सही जांच के लिए है तैयार, तो बार-बार क्यों हो रही है इस्तीफे की बात, जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री है तब तक सभी मामलों की जांच सही तरीके से की जाएगी c
22 Mar 2021
Read More »




