



Day: January 5, 2021


18 जनवरी से खुलेंगे प्रदेश के स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग सेंटर, 9 से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी स्कूलों में: राजस्थान में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, प्रदेश में 18 जनवरी से खुलेंगे स्कूल,कॉलेज एवं कोचिंग सेंटर, 9 से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी स्कूलों में, मेडिकल, डेंटल,नर्सिंग,पैरामेडिकल कॉलेज 11 जनवरी से खुलेंगे, राजस्थान में कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रण में, रिकवरी रेट बढ़कर अब तक की सर्वाधिक 96.31 प्रतिशत हो गई, कुछ जिलों में पॉजिटिव केस शून्य होने के साथ ही अन्य जिलों में भी स्थिति बेहतर, प्रत्येक कक्षा में कुल क्षमता का 50 प्रतिशत उपस्थिति प्रथम दिन, शेष 50 प्रतिशत उपस्थिति दूसरे दिन रहेगी, शिक्षकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा, सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क सहित अन्य हैल्थ प्रोटोकॉल का रखा जाएगा ध्यान
5 Jan 2021
Read More »

सचिन पायलट के संघ और राष्ट्रवाद को लेकर दिए बयान पर गजेंद्र सिंह शेखावत का पलटवार: पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के संघ को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान- राष्ट्रवाद हमारे हृदय में है और हमारे कार्यों से झलकता है, लेकिन सचिन पायलट वेशभूषा में ही अटके हैं, हालांकि एक परिवार से आगे न सोचने वाले कांग्रेसी नेता से और क्या उम्मीद की जा सकती है, भले वो राष्ट्र हो या राष्ट्रवाद, उनके दिए गए कथन हमेशा की तरह ही होते हैं व्यर्थ,’ दरअसल, रविवार को हुए कांग्रेस के धरने के दौरान सचिन पायलट ने साधा था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना, पायलट ने कहा- ‘यह जो नेकर पहनकर नागपुर से भाषण करते हैं वो राष्ट्रवाद नहीं है बल्कि किसान के साथ खड़ा होना ही सच्चा राष्ट्रवाद है,’ संघ को लेकर दिए इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं पायलट
5 Jan 2021
Read More »



प्रदेश के 20 जिलों के 1 नगर निगम, 9 नगर परिषद, 80 नगरपालिका में हुई चुनाव की घोषणा, चुनावी घोषणा के साथ ही लागू हुई आचार संहिता, सदस्य पद के लिए लोक सूचना 11 जनवरी को होगी जारी, 15 जनवरी तक किए जा सकते हैं नामांकन दाखिल, 16 जनवरी को होगी नामांकन की जांच, 19 जनवरी दोपहर 3 बजे तक ले जा सकेगी अभ्यर्थिता वापस, 20 जनवरी को चुनाव चिन्ह होंगे आवंटित, 28 जनवरी को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा मतदान, 31 जनवरी को सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना
5 Jan 2021
Read More »


अब डॉ किरोडी लाल मीणा के निशाने पर आए सचिन पायलट, कहा- पायलट को आरएसएस की एबीसीडी भी नहीं पता: बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने साधा सचिन पायलट पर निशाना, कहा- सचिन पायलट को आरएसएस की एबीसीडी भी नहीं पता, आरएसएस में राष्ट्रवाद है जबकि कांग्रेस और सचिन पायलट में है कुर्सीवाद, कुर्सी के लिए पायलट ने की कांग्रेस से बगावत, उन्हें आरएसएस पर कमेंट करने का नहीं है कोई हक,’ दरअसल, रविवार को हुए कांग्रेस के धरने के दौरान सचिन पायलट ने साधा था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना, पायलट ने कहा- ‘यह जो नेकर पहनकर नागपुर से भाषण करते हैं वो राष्ट्रवाद नहीं है बल्कि किसान के साथ खड़ा होना ही सच्चा राष्ट्रवाद है,’ जबकि इससे पहले तक डॉ कोरोड़ी मीणा हमेशा करते रहे हैं सचिन पायलट की तारीफ
5 Jan 2021
Read More »

बंगाल चुनाव से पहले ममता सरकार को लगा एक और बड़ा झटका, पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, ममता कैबिनेट में खेल राज्यमंत्री थे शुक्ला, TMC विधायक हैं लक्ष्मी रतन शुक्ला, सूत्रों के अनुसार लक्ष्मी रतन शुक्ला राजनीति से होना चाहते है दूर, पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को लग रहे है एक के बाद एक झटके, पहले शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ी और हुए बीजेपी में शामिल, उनके साथ TMC के कई विधायक और समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ बीजेपी में ली थी एंट्री
5 Jan 2021
Read More »

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं TMC प्रमुख ममता बनर्जी का जन्मदिन आज, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दी ममता दीदी को जन्मदिन की बधाई, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएँ, उसे खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दिया जाए, वहीं सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
5 Jan 2021
Read More »


