



Day: December 29, 2020


‘पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फ़ुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी’- मुख्तार अब्बास नक़वी: राहुल गाँधी के इटली दौरे को लेकर बीजेपी ने साधा राहुल गाँधी पर निशाना, राहुल के इटली दौरे पर केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा- पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फ़ुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी और जब नानी याद आती है तो वो कहां पहुंच जाते हैं इसका पता सिर्फ उनको ही होता है, आपको बता दें कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर राहुल गाँधी नहीं थे मौजूद, जिसके बाद से ही बीजेपी लगातार राहुल गाँधी पर है हमलावर
29 Dec 2020
Read More »

कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई भारतवासियों की चिंता, भारत में भी हुआ कोरोना के नए स्ट्रेन का आगमन, ब्रिटेन से भारत आये 6 लोगों में दिखे नए स्ट्रेन के लक्षण, इनमे से तीन बेंगलुरु, दो हैदराबाद और एक पुणे की लैब में दिए गए सैंपल में पाया गया नया स्ट्रेन, अब तक 25 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर तक करीब 33 हजार लोग आ चुके ब्रिटेन से भारत, भारत सरकार की और से दी गई जानकारी के अनुसार भारत में यूनाइटेड किंगडम से भारत आये 6 लोगों पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन
29 Dec 2020
Read More »

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष-मीडिया चेयरपर्सन रह चुकी अर्चना शर्मा ने संगठनात्मक जिम्मेदारी से मांगी मुक्ति: जहां एक ओर संगठन में जिम्मेदारी लेने के लिए नेता जयपुर से लेकर दिल्ली तक लगा रहे दौड़ और ढोक, वहीं कांग्रेस की दिग्गज नेता अर्चना शर्मा ने आगे से सभी बड़े नेताओं से मुलाकात कर संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं देने का किया आग्रह, शर्मा ने लिखा- ‘मैं पिछले 21 वर्षों से कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर सक्रिय रही हूँ, अब मैंने पार्टी आलाकमान से विनम्रतापूर्वक सांगठनिक जिम्मेदारी से अवकाश माँगा है, प्रभारी अजय माकन जी से, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल जी एवं पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला जी से पिछले दिनों दिल्ली में मुलाकात कर के अपने क्षेत्र में ज्यादा समय देने की ईच्छा प्रकट की है, आशा है शीर्ष नेतृत्व मेरे प्रार्थना को स्वीकार कर मुझे सांगठनिक जिम्मेदारी से मुक्त रखेंगे,’ वहीं संगठन में लम्बे अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए, इस बार अर्चना शर्मा को राजनीतिक नियुक्ति के जरिए कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं जोरों पर
29 Dec 2020
Read More »

कर्नाटक विधान परिषद के उपसभापति व JDS नेता धर्मेगौड़ा ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर मिला शव: कर्नाटक के राज्य विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा ने की आत्महत्या, धर्मगौड़ा का शव चिक्कमगलुरु के कडूर के पास एक रेलवे ट्रैक पर पाया गया, शव के पास से एक सुसाइड नोट भी हुआ है बरामद, हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा इसका नहीं हुआ है खुलासा, पूर्व पीएम और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा- एसएल धर्मेगौड़ा की आत्महत्या की खबर जानकर चौंक गया हूं, वह एक शांत और सभ्य आदमी थे, यह राज्य का बड़ा नुकसान है
29 Dec 2020
Read More »



