Day: December 26, 2020

Pic1

ये कैसी समर्थन वापसी? BTP विधायक राजकुमार रोत ने की सीएम गहलोत से गुप्त मुलाकात: कांग्रेस से नाराज चल रही BTP गहलोत सरकार से ले चुकी है समर्थन वापस, डूंगरपुर जिला प्रमुख चुनाव में मिले धोखे के बाद BTP ने लिया था सरकार से समर्थन वापस, वहीं सूत्रों के हवाले से आ रही खबर, BTP विधायक राजकुमार रोत ने शुक्रवार को की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात, हालांकि एक विधायक कर सकता है राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कर सकता है मुलाकात, लेकिन यह मुलाकात रखी गई पूरी तरह गुप्त, हाईटेक डिजिटल जमाने मे मुलाकात को लेकर न कोई ट्वीट और न ही कोई फ़ोटो की गई शेयर, ऐसे में मुलाकात को लेकर सियासी चर्चा होना है वाजिब, हाल ही में कांग्रेस के विधायक महेंन्द्रजीत सिंह मालवीय ने लगाए थे आरोप, BTP विधायकों पर सरकार को समर्थन के बदले मोटी रकम लेने के आरोप, आखिर क्यों कि होगी राजकुमार रोत ने सीएम गहलोत से मुलाकात?, क्या इस मुलाकात की जानकारी रही होगी BTP के अन्य नेताओं को? सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

Read More »
Img 20201226 Wa0225

किसान आंदोलन के समर्थन में हनुमान बेनीवाल का साथ देने पहुंचे रामेश्वर डूडी: शाहजहांपुर बॉर्डर पर जारी है राजस्थान के नेताओं का आंदोलन, अब पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी पहुंचे बॉर्डर पर, किसान नेता रामपाल जाट कई दिनों पहले से बॉर्डर पर कर रहे हैं आंदोलन, ऐसे में अब तीनों जाट किसान नेता इकट्ठा हुए एक जगह पर, आज हनुमान बेनीवाल ने तोड़ लिया है एनडीए से गठबंधन, ऐसे में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे राजस्थान के किसानों को मिला तीन बड़े नेताओं का पूरा समर्थन, अब और आक्रामक हो सकता है राजस्थान के किसानों का यह आंदोलन

Read More »
Vasundhara Raje

हमारे किसान भाई-बहन कांग्रेस को आने वाले चुनावों में जवाब जरूर देंगे- वसुंधरा राजे सिंधिया: किसानों को मुफ्त बिजली योजना को बन्द करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद करने के क्रम में कांग्रेस सरकार ने कृषि उपभोक्ताओं को दी जाने वाली मुफ़्त बिजली पर भी रोक लगा दी है, हमने किसानों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने के उद्देश्य से हर वर्ष किसान को करीब 10 हजार रु की बिजली मुफ़्त देने की योजना शुरू की थी, लेकिन इस सरकार ने हमेशा अन्नदाता को आर्थिक चोट पहुंचाने का काम किया है, जिसका जवाब हमारे किसान भाई-बहन कांग्रेस को आने वाले चुनावों में जरूर देंगे

Read More »
Img 20201226 Wa0161

हनुमान बेनीवाल ने एनडीए को किया BYE-BYE, तोड़ा गठबंधन, कहा- लोगों को तकलीफ है कि मैं एनडीए में हूँ: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आज अलग हुई एनडीए गठबंधन से, राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने की घोषणा, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज किसानों के साथ बेनीवाल ने किया दिल्ली कूच, शाहजहांपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ, पूर्व में संसद की तीन कार्यसमितियों से इस्तीफा दे चुके हैं बेनीवाल

Read More »
Img 20201226 Wa0157

किसान यूनियनों की बैठक खत्‍म – 29 दिसंबर को सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए किसान: केन्द्र सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त किसान मोर्चा की चल रही बैठक हुई खत्म, बैठक में आगामी 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे केंद्र के साथ वार्ता की गई है प्रस्तावित, कृषि कानूनों के विरोध में 31वें दिन भी जारी है किसानों का आंदोलन, दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड में सीमाओं पर जमे हैं हजारों किसान, सरकार लगातार किसानों को समझाने बुझाने का कर रही है प्रयास, लेकिन कृषि कानूनों को खत्म करने पर अड़े हैं ये हजारों किसान, एक दिन पहले पीएम की किसान पंचायत के बाद आज किसान संगठनों ने की सिंघु बॉर्डर पर बैठक

Read More »
Congress today wants to act on a tractor - Jyotiraditya Scindia

‘कांग्रेस आज ट्रेक्टर पर चढ़कर एक्टिंग करना चाहती है- ज्योतिरादित्य सिंधिया’: तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जिस (कांग्रेस) पार्टी ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की और किसानों को पूरी तरह त्रस्त कर दिया वह आज ट्रैक्टर पर चढ़कर एक्टिंग करना चाहती है, किसानों को असली लाभ प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा दे रहे हैं, किसान का झंडा बुलंद हो यही भाजपा की सोच है

Read More »
Arunachal Pradesh has started, now it will also be eliminated in Bihar- Tej Pratap Yadav

‘अरुणाचल प्रदेश से शुरुआत हो चुकी है अब बिहार में भी हो जाएगा इनका सफाया- तेज प्रताप यादव’: अरुणाचल में JDU के 6 विधायकों के BJP में शामिल होने को लेकर तेज प्रताप यादव ने नितीश कुमार पर कसा तंज, तेजप्रताप यादव ने कहा- JDU पूरी तरह टूट चुका है, वहां से शुरुआत हुई है अब बिहार में भी हो जाएगा इनका सफाया, नितीश कुमार जी ने लिया है बहुत गलत फैसला उन्होंने खुद अपनी पीठ में छुरा मारने का किया है काम, बता दें अरुणाचल में क्षेत्रीय चुनाव के नतीजों से पहले JDU के 6 विधायक बीजेपी में हो गए हैं शामिल

Read More »