



Day: December 15, 2020



देश के लोहपुरुष एवं भारत के प्रथम गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि आज, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने किया नमन, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- भारत के लौह पुरुष और प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न #SardarVallabhbhaiPatel को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि, वह स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने दिया है बहुत बड़ा योगदान, वहीं सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा-‘भारत के प्रथम गृहमंत्री ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, उन्होंने संपूर्ण देश को एकता एवं अखंडता की माला में पिरोते हुए अखंड भारत के निर्माण में जो अमूल्य योगदान दिया, वो सदैव रहेगा अविस्मरणीय
15 Dec 2020
Read More »

भारत के लोह पुरुष कहलाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने पटेल को किया नमन, कहा- ‘सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन, उनके दिखाए मार्ग हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे
15 Dec 2020
Read More »

कोरोना काल में AIIMS के नर्सिंग स्टाफ ने की अनिश्चित काल के लिए हड़ताल, एम्स नर्स यूनियन छठे केंद्रीय वेतन आयोग से संबंधित मांगों और अपनी अन्य मांगों को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, वहीं AIIMS के अधिकारियों का कहना आप हड़ताल ख़त्म कीजिये, हम मुलाक़ात के लिए तैयार, तो नर्सिंग स्टाफ का कहना है- हमने एम्स प्रशासन को एक महीने पहले से दिया हुआ है नोटिस, फिर भी हमें मिलने के लिए नहीं बुलाया गया, हमसे बात करने की भी नहीं की कोशिश और मंत्रालय के द्वारा हमें डराया-धमकाया जा रहा है, हमारे पास हड़ताल केअलावा नहीं है कोई विकल्प
15 Dec 2020
Read More »
ममता से बगावत करने वाले शुभेंदु अधिकारी की बड़ाई गई सुरक्षा, अधिकारी को दी जायेगी Z श्रेणी की सुरक्षा, शुभेंदु के ममता सरकार के खिलाफ बागवती तेवर अपनाने पर बड़ाई गई सुरक्षा, आने वाले कुछ दिनों में शुभेंदु अपने विधायक पद से दे सकते हैं इस्तीफा, इससे पहले कल बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की भी सुरक्षा पुख्ता करते हुए Z श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बुलेटप्रूफ गाड़ी दी गई थी,
15 Dec 2020
Read More »

किसानों के समर्थन में आये पूर्व सैनिक, कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पूर्व सैनिक पहुंचे सिंघु बॉर्डर, बॉर्डर पर पहुंचे सैनिकों ने कहा- हम खुद किसान और मजदूर के बेटे हैं, हम यहाँ एक फौजी कई तौर पर नहीं आये हैं, आपको बता दें कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 20 दिन है, देशभर के किसान कड़कड़ाती ठण्ड में कर रहे हैं प्रदर्शन, वहीं सरकार का कहना है कि कानून किसी भी हालत में वापस नहीं होगा
15 Dec 2020
Read More »

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का आज 20वां दिन, दोपहर 12 बजे तक सिंघु बॉर्डर पर होगी किसान संगठनों की बैठक, बैठक को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- हमारा आंदोलन जारी रहेगा और यह शांतिप्रिय तरीके से चल रहा है, किसानों से अपील विवादित नरों से बचें, केंद्र सरकार को कृषि कानून करना ही होगा रद्द
15 Dec 2020
Read More »




