Day: December 14, 2020

Img 20201214 Wa0203

डीग-कुम्हेर निकाय चुनाव में लोहा मनवाने के बाद विश्वेन्द्र सिंह ने दिखाया एक और जलवा- डीग-कुम्हेर निकाय क्षेत्र में कांग्रेस के बोर्ड बनना लगभग तय होने के साथ ही, विधायक विश्वेन्द्र सिंह को मिली एक और सियासी सफलता, भाजपा के डीग मंडल अध्यक्ष को करवाई कांग्रेस जॉइन, डीग-कुम्हेर नगरपालिका चुनाव में दिखा विश्वेन्द्र सिंह की राजनीतिक कुशलता का जलवा, राजनीतिक चाल के चलते विश्वेन्द्र सिंह ने नहीं बांटे थे कांग्रेस के सिंबल, ज्यादातर समर्थकों को चुनाव में निर्दलीय किया था खड़ा, सिंबल नहीं देने की बात पर जब शुरू हुई सियासत तो किया बड़ा दावा, पीसीसी चीफ डोटासरा से किया दोनों जगह कांग्रेस का बोर्ड बनवाने का दावा, चुनाव परिणामों के बाद सबने माना विश्वेन्द्र सिंह का लोहा, वहीं आज विश्वेन्द्र सिंह ने दिखाया एक ओर जलवा, भाजपा के डीग मंडल अध्यक्ष निरजंन टकसलिया को कांग्रेस पार्टी करवा दी जॉइन, जॉइन करते ही बोले निरंजन टकसलिया- महाराज साहब की वजह से आया हूं, अब जो महाराज बोलेंगे वो ही करूंगा

Read More »
Img 20201214 Wa0190

2000 डॉक्टर्स की जल्द से जल्द की जाए नियुक्ति- हनुमान बेनीवाल ने सीएम को लिखा पत्र: नवचयनित चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र, बेनीवाल ने लिखा- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा इस पर जल्द संज्ञान लेकर चिकित्सकों को नियुक्ति की जाए, ताकि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके,’ इसके साथ ही चिकित्सकों द्वारा लिखा एक पत्र भी शेयर किया बेनीवाल ने, पत्र में लिखा गया कि- ‘2000 डॉक्टरों की भर्ती महीनों बीत जाने के बाद भी नहीं की जा रही है पूरी, 26 अक्टूबर 2020 को आयोजित हुई थी चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा, जिसका परिणाम जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी हो चुकी है पूरी, चयनित अभ्यार्थियों की मैरिट लिस्ट भी की जा चुकी है जारी, इसके बावजूद नहीं दी गई है नियुक्ति

Read More »
Ashok Gehlot On Modi Govt on Farmers Protest

किसानों को नजरअंदाज कर रही है मोदी सरकार- गहलोत, केंद्र सरकार द्वारा किसान आंदोलन के राष्ट्रविरोधी तत्वों को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- भाजपा नेताओं द्वारा किसानों के विरोध को कम करने के लिए जारी किए गए बयान सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय, सरकार को इन विरोध प्रदर्शनों के लिए राष्ट्र विरोधी तत्वों को जिम्मेदार ठहराने की बजाय, सहानुभूतिपूर्वक करना चाहिए किसानों की शिकायतों का समाधान, किसान शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं विरोध, उनका विरोध उनकी सबसे वास्तविक चिंताओं के लिए है, जिसे सरकार कर रही है नजरअंदाज, जो खेत कानून कृषक समुदाय के हित में नहीं हैं, उन्हें लेना होगा वापस

Read More »
BJP is hurting the soul of India - Pilot

भाजपा पहुंचा रही है भारत कीआत्मा को ठेस- पायलट, कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन द्वारा भूख हड़ताल को लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- हम सबकी थाली में अन्न पहुंचाने वाले अन्नदाता को आज भाजपा सरकार की किसान विरोधी विचारधारा ने कर दिया है भूख हड़ताल के लिए विवश, देश की रीढ़ कहलाने वाले हमारे किसानो की उपेक्षा करके भाजपा पहुंचा रही है भारत कीआत्मा को ठेस, जो है अस्वीकार्य, सरकार हठ त्यागकर किसानों का करें सम्मान, बता दें किसान आंदोलन का आज है 19वां दिन, आज किसान संगठन देश भर में जगह जगह प्रदर्शन के साथ कर रहे हैं भूख हड़ताल

Read More »
MP Kirodi Lal Meena took to the streets for the interest of the youth, to cancel the JEN paper

जेईएन पेपर रद्द करने को लेकर सांसद किरोड़ी लाल मीणा युवाओं के हित के लिए निकले सड़कों पर, किरोडी लाल मीणा ने दी सीएम आवास घेरने की चेतावनी, जयपुर के जवाहर सर्किल पर मीणा बेरोजगार युवाओं के साथ बैठे धरने पर, किरोड़ी ने धरनास्थल से सीएम गहलोत को दी चेतावनी, प्रदेश के इन बच्चों की समस्या को जल्द से जल्द सुना जाए, नहीं तो किया जाएगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

Read More »
Bengal in-charge Kailash Vijayvargiya's security increased, security increased after Bengal attack

पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की बढ़ाई गई सुरक्षा, बंगाल हमले के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, हमले में बंगाल प्रभारी को आई थी चोट, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने विजयवर्गीय को Z श्रेणी की दी गई सुरक्षा, साथ ही दी जायेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी भी, बंगाल में राष्ट्रिय अध्यक्ष नड्डा के दो दिन के दौरान उनके काफिले पर हुआ था हमला, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी का है मिशन बंगाल अपने चरम पर

Read More »