



Day: December 5, 2020


शिवगंज में कांग्रेस कार्यालय के उद्धघाटन समारोह में सीएम गहलोत ने जमकर साधा बीजेपी पर निशाना: मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- ‘हमारा लक्ष्य हैहर जिले में बने कांग्रेस का खुद का कार्यालय, जनता व कार्यकर्ताओं से चंदा करके बनाएंगे कार्यालय, भाजपा की तर्ज पर दिल्ली से नहीं आएगा कोई पैसा, भाजपा में कार्यालय के लिए दिल्ली से आते हैं पैसे, किसी को 50 लाख तो किसी को 1 करोड़ रुपए मिलते हैं,’ पीएम केयर्स फंड को लेकर भी उठाए सीएम गहलोत ने सवाल, कहा- ‘इस फंड में कोई 100 करोड़ देता है तो कोई 500 करोड़ देता है, इस फंड के कोई हिसाब किताब की कोई ऑडिट नहीं होती, कांग्रेस को तो कोई चंदा देता भी है तो भाजपा वाले पूछ लेते हैं उससे सवाल, इस देश में लोकतंत्र की रक्षा करना है बहुत जरूरी’
5 Dec 2020
Read More »

जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर के निर्वाचन के खिलाफ कोर्ट में दायर याचिका हुई स्वीकार: जिला न्यायालय जयपुर महानगर प्रथम में न्यायाधीश उमाशंकर व्यास ने किया याचिका को स्वीकार, न्यायालय ने जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी और मेयर सौम्या गुर्जर को किया तलब, सभी को नोटिस जारी कर मामले की अगली तारीख 7 जनवरी को किया तलब, याचिकाकर्ता पिंकी यादव के अधिवक्ता ए.के. जैन ने दी जानकारी, जैन ने बताया- आज न्यायालय में हमारी याचिका को कोर्ट ने सबसे पहले एडमिट किया और हमारा पक्ष सुना,’ सौम्या गुर्जर के सामने चुनाव लड़ चुकी पिंकी यादव ने याचिका में लगाए आरोप, सौम्या ने पार्षद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा तब उनका नाम करौली जिले के ग्राम देवरी की मतदाता सूची में भी था दर्ज, नियम के मुताबिक एक व्यक्ति किसी नगर पालिका का चुनाव तभी लड़ सकता हैं, जब वह उस नगर पालिका क्षेत्र का हो मतदाता
5 Dec 2020
Read More »

देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान में है- गजेंद्र सिंह, बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, शेखावत ने कहा- क्या प्रदेश की गहलोत सरकार जनता के सामने यह स्पष्ट कर सकेगी कि पेट्रोल-डीजल का कुल टेक्स कलेक्शन में स्टेट और सेंटर को कितना मिलता है? पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल है सस्ता, देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान में है, पहले प्रदेश सरकार इसका कारण जनता के सामने स्पष्ट करें, बता दें पूर्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर साधा था निशाना
5 Dec 2020
Read More »

तीनों कृषि कानूनों में संसोधन के लिए तैयार है सरकार- सूत्र, कृषि कानूनों को लेकर हाई लेवल मीटिंग के बाद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की बैठक जारी, बंद कमरे में जारी है प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की बैठक, वहीं सूत्रों के अनुसार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी सरकार, तीनों कृषि कानूनों में संसोधन के लिए तैयार है सरकार, आज दोपहर 2 बजे होनी है सरकार और किसान संगठनों के बीच 5वें चरण की वार्ता
5 Dec 2020
Read More »

पीएम आवास पर हुई हाई लेवल मीटिंग हुई ख़त्म, किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी ने जताई चिंता, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बंद कमरे में जारी है बैठक, सूत्रों के अनुसार सरकार वापस नहीं लेगी तीनों कृषि कानून वापस, पीएम ने बैठक में मंत्रियों से ली जानकारी, जल्द आंदोलन ख़त्म करने के पक्ष में पीएम मोदी, करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल रहे बैठक में मौजूद, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बंद कमरे में जारी है बैठक, सूत्रों के अनुसार सरकार वापस नहीं लेगी तीनों कृषि कानून वापस, अब दोपहर दो बजे होगी सरकार और किसान संगठनों के बीच 5वें चरण की वार्ता
5 Dec 2020
Read More »

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हुए कोरोना संक्रमित, अनिल विज ने ट्वीट कर दी जानकारी, विज को कराया गया अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती, विज ने ट्वीट कर कहा- मुझे कोरोना पॉजिटिव टेस्ट किया गया है, मैं सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती हूं, वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कोरोना के लिए खुद का परीक्षण करवाएं, आपको बता दें विज ने कुछ दिन पहले लगवाई थी कोरोना की ट्रायल वैक्सीन, वैक्सीन लगने के बावजूद कोरोना पॉजिटिव पाए गए विज
5 Dec 2020
Read More »

सचिन पायलट के मीडिया सलाहकार लोकेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज केस में लेटेस्ट अपडेट: विधायकपुरी थाना पुलिस ने मामले में पेश की FR, 2 दिन पहले ही हाईकोर्ट ने दे दिए थे रोक के आदेश, लोकेंद्र सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक के आदेश, इसी के साथ साथ वरिष्ठ संवाददाता शरत कुमार को भी मिली राहत, दोनों के खिलाफ दर्ज करवाई थी गहलोत सरकार ने FIR
5 Dec 2020
Read More »


किसानों से बातचीत से ठीक पहले पीएम आवास पर बुलाई गई अहम बैठक, पीएम आवास पर बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एवं कृषि एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर भी बैठक में मौजूद, वाणिजय एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल भी है बैठक में मौजूद, बैठक में लिए जा सकते है कृषि कानूनों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय, बता दें आज दोपहर 2 बजे किसानों की होगी सरकार की वार्ता, किसान संगठनों को उम्मीद आज की बैठक में होगा समाधान, 8 दिसंबर को किसान संगठनों ने किया है ‘भारत बंद का एलान’
5 Dec 2020
Read More »


