



Day: December 5, 2020





किसान संगठनों और सरकार के बीच वार्ता हुई समाप्त: 6 घण्टे चली 5वें दौर की वार्ता में भी नहीं निकला कोई हल, किसान संगठन अड़े क़ानूनों को रद्द करने की एक ही मांग पर, किसानों ने ठुकराया कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव को, ऐसे में सरकार ने किसानों को दिया एक और वार्ता का न्यौता, अब सरकार और किसान संगठनों के बीच 9 दिसंबर को होगी निर्णायक वार्ता
5 Dec 2020
Read More »

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की सरकार को दो टूक, फैसला सुनाएं वरना करंगे मीटिंग का बॉयकॉट, दिल्ली के विज्ञान भवन में जारी है किसान संगठनों और सरकार के बीच अहम् वार्ता, 5 घंटों से चल रही है वार्ता, वार्ता के बीच किसानों की सरकार को चेतावनी, सरकार जल्द सुनाये अपना फैसला वर्ना हम मीटिंग का करेंगे बॉयकॉट, आपको बता दे किसान और सरकार के बीच चल रही है 5वें चरण की वार्ता, मीटिंग में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल है मौजूद, किसानों की इस वार्ता से पहले सकारात्मक परिणाम आने के लग रहे थे संकेत
5 Dec 2020
Read More »

सरकार गिराने वाले सीएम गहलोत के बयान पर छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का पलटवार: आदरणीय अशोक गहलोत जी इस प्रकार के बेसिर-पैर के आरोप लगाकर आप कुशासन की कालिख से घिरी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान भटका नहीं पाएंगे, आपकी सरकार अपने ही बोझ से दब चुकी, इसे कोई क्यों गिराएगा? यह तो एक दिन खुद ही गिर जाएगी
5 Dec 2020
Read More »

सरकार गिराने वाले सीएम गहलोत के बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का पलटवार: श्री अशोक गहलोतजी बार-बार अपनी सत्ता हिलने के डर से “भेड़िया आया-भेड़िया आया” जैसी कहावत को अपनाकर भारतीय जनता पार्टी पर तोहमत लगा रहे हैं, अब जनता प्रदेश की कांग्रेस पार्टी के अंतर्कलह को समझ चुकी है एवं इस सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है, अफसोस जनक है, दुर्भाग्यपूर्ण है, प्रदेश के मुख्यमंत्री होकर भी बिना किसी प्रमाण के भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का नाम लिया जो राजनीति की मर्यादा से भी बाहर है, नोटबंदी से कांग्रेस पार्टी पर जो चोट पड़ी है वह सदमा गहलोत जी शायद भूले नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी का काला धन इस नोट बंदी की आंधी में विलुप्त हो गया और कांग्रेस पार्टी की आर्थिक कमर टूट गई
5 Dec 2020
Read More »

सरकार ने कृषि कानून में संशोधन का रखा प्रस्ताव लेकिन किसान नेता कानूनों को रद्द कराने पर अड़े: किसान नेताओं और सरकार के बीच 5वें दौर की बातचीत जारी, सरकार और किसान नेताओं के बीच बनी टकराव की स्थिति, बैठक में सरकार ने कहा कि कानून रद्द करने के अलावा निकाला जाए कोई ओर रास्ता, सरकार की तरफ से कानूनों में संशोधन की रखी गई बात, दूसरी तरफ किसान नेता कृषि कानून रद्द कराने पर अड़े, सरकार ने संशोधन का प्रस्ताव दिया, जिसे किसान नेताओं ने ठुकरा दिया, विज्ञान भवन में हो रही इस बैठक में किसान संगठनों के 40 प्रतिनिधि हैं शामिल
5 Dec 2020
Read More »

राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान: राजस्थान और महाराष्ट्र में फिर से की जा रही है सरकार गिराने की साजिश, पहले भी ये लोग कर चुके हैं इस तरह की साजिश के प्रयास, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के विधायकों से की मुलाकात, कांग्रेस विधायकों की आवभगत की खुद अमित शाह ने, यही नहीं अमित शाह ने कांग्रेस विधायकों से खुद कहा- चिंता मत करिए 4 राज्यों की सरकार गिरा चुका हूं अभी 2 की और गिराउंगा, वो तो हमें जनता का आशीर्वाद मिला हुआ था, खुद लोग फ़ोन करके कहते थे कि चाहे जितने दिन होटल में रुकना पड़े लेकिन सरकार नहीं गिरनी चाहिए, अब ये लोग फिर से कोशिश कर रहे हैं, धनबल के आधार पर महाराष्ट्र और राजस्थान में सरकार गिराने की फिर से की जा रही है कोशिश, लेकिन इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे’
5 Dec 2020
Read More »


