



Day: November 29, 2020


प्रदेश में अब नए साल 2021 में ही खुलेंगे स्कूल और कॉलेज: वहीं 8 की बजाय अब 13 जिलों में लागू हुआ रात्रि कर्फ्यू, 31 दिसम्बर तक बन्द रहेंगे स्कूल कॉलेज, गहलोत सरकार ने जारी की कोरोना की संशोधित नई गाइडलाइंस, अब 13 जिलों में लागू होगा नाइट कर्फ्यू, कलेक्टर कोरोना के फैलाव को देखते हुए खुद लागू कर सकेंगे कर्फ्यू, राज्य सरकार के परामर्श के बाद लागू कर सकेंगे कर्फ्यू, वहीं 31 दिसम्बर तक बंद रहेंगे तो अब नए साल 2021 में ही खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
29 Nov 2020
Read More »

अमित शाह 1200 KM दूर हैदराबाद जा सकते हैं तो 12 KM दूर जाकर किसानों से क्यों नहीं मिलते? – सुरजेवाला: पिछले 4 दिनों से जारी किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने बोला पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अमित शाह से पूछा- आप 1200 किलोमीटर दूर हैदराबाद जाकर रैली को संबोधित कर सकते हैं, लेकिन आप किसानों के साथ बातचीत के लिए महज 12 किलोमीटर दूर क्यों नहीं जा सकते? वहीं पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए सुरजेवाला ने कहा- पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कृषि बिल के संशोधनों को सही ठहराया, तो प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने क्यों नहीं किसानों से बॉर्डर पर ही शुरू की बातचीत?
29 Nov 2020
Read More »

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान आंदोलन को लेकर लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र: सीएम गहलोत ने की पीएम मोदी से किसानों की सुनने और कृषि कानूनों पर फिर से विचार करने की अपील, किसान आंदोलन पर पीएम मोदी का ध्यान आकृष्ट करते हुए सीएम गहलोत ने कहा- 26 नवंबर को देश जब संविधान दिवस मना रहा था तभी देश के अन्नदाता पर चलाई जा रहीं थीं लाठियां और वॉटर कैनन, किसान अपनी मांगें रखने दिल्ली ना पहुंच सकें इसके लिये खोदा गया सड़कों को और लगाए गए अवरोधक भी, केंद्र सरकार ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के हक को छीनने की कोशिश की जो नहीं है न्यायोचित, किसानों ने अपने खून पसीने से देश की धरती को सींचा है, केंद्र सरकार को उनकी मांगें सुनकर तुरंत करना चाहिये समाधान
29 Nov 2020
Read More »



3500 पदों पर रीट शिक्षक भर्ती मामला: नियुक्ति से वंचित बेरोजगारों को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी, रीत शिक्षक भर्ती के 3500 पदों की फ़ाइल पर मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, आज ही मुख्यमंत्री ने दी फ़ाइल को मंजूरी, नियुक्ति से वंचित रहे बेरोजगारों में खुशी की लहर
29 Nov 2020
Read More »


जो शख्स हैदराबाद का नाम बदलना चाहता है उसकी नस्लें हो जाएंगी तबाह – ओवैसी के बड़ा बयान: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के हैदाराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, कहा- ‘जो शख्स बदलना चाहता है हैदराबाद का नाम, उसकी नस्लें हो जाएंगी तबाह मगर इस शहर नाम नहीं बदलेगा, हम अली के नाम लेवा हैं हम तुम्हारा नाम तब्दील कर देंगे,’ ओवैसी ने मतदाताओं से की अपील- मैं आप लोगों को वास्ता देता हूं आप लोगों को जवाब देना होगा उन लोगों को जो शहर का नाम बदलना चाहते हैं
29 Nov 2020
Read More »

हैदराबाद निकाय चुनाव बना प्रधानमंत्री का चुनाव, अब डोनाल्ड ट्रंप का आना बाकी- ओवैसी: हैदराबाद निकाय चुनाव में बीजेपी ने उतारे सभी दिग्गज नेता, बीजेपी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा- बीजेपी ने इस चुनाव में इतने लोगों को बुला लिया है, कि यह चुनाव हैदराबाद निकाय का न होकर प्रधानमंत्री का हो गया है, अब खाली डोनाल्ड ट्रंप का आना है बाकी, लेकिन वो भी आ जाएं तो भी नहीं होगा कुछ भी, क्योंकि उनका हाथ थामकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अबकी बार ट्रंप सरकार, लेकिन वह भी नहीं बचे और गिर गए गड्ढे में, ओवैसी ने कहा कि ये बीजेपी के लोग लाख जिन्ना-जिन्ना कर लें, हमने जिन्ना की मोहब्बत को ठुकराया है, जो रजाकार थे पाकिस्तान चले गए और जो वफादार थे वो हैदराबाद में रह गए
29 Nov 2020
Read More »


