



Day: November 25, 2020


गांधी परिवार ने जताया अहमद पटेल के निधन पर शोक, राहुल गांधी ने बताया कांग्रेस पार्टी का एक स्तंभ, तो सोनिया गांधी ने कहा- मैंने अपना एक सच्चा सहयोगी और दोस्त खो दिया, प्रियंका गांधी ने भी अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक, अहमद पटेल के बेटे फैसल और बेटी मुमताज सहित परिवार के प्रति जताई गहरी संवेदना
25 Nov 2020
Read More »


राजस्थान के वित्त मंत्री रहे वयोवृद्ध नेता माणिक चंद सुराणा का भी हुआ निधन, वे तीसरी, छठी, आठवीं, ग्यारहवीं और चौदहवीं विधानसभा के सदस्य रहे थे, प्रदेश की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले सुराणा थे कुशल राजनीतिज्ञ, मुख्यमंत्री अशोम गहलोत ने जताई संवेदना, कहा- राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री माणिक चंद सुराणा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें एवम दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें
25 Nov 2020
Read More »

दिग्गज कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के निधन पर सचिन पायलट ने जताई गहरी संवेदना: पायलट ने कहा- श्री अहमद पटेल जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुखी और स्तब्ध हूं, श्री पटेल ने एक शून्य छोड़ दिया है जिसे भरा नहीं जा सकता है, श्री अहमद पटेल एक समर्पित कांग्रेसी, एक भावुक राष्ट्रवादी और मित्र और गुरु थे, मैं फैसल, मुमताज और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ दु: ख में शामिल हूं🙏
25 Nov 2020
Read More »


गहलोत सरकार ने राज्य के लगभग पौने 5 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को दी बड़ी राहत: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बुजुर्गों को जीवन प्रमाण पत्र के लिए सरकार ने फरवरी तक दी छूट, नियम के तहत पेंशनर्स को हर साल नवंबर में देना होता है अपना जीवित प्रमाण पत्र, नवंबर माह में प्रमाण पत्र नहीं देने पर रुक जाती थी पेंशन, लेकिन अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने इसमें दी है छूट, वित्त विभाग से जारी आदेशों के मुताबिक अब पेंशनर्स फरवरी 2021 तक बैंकों में जमा करवा सकेंगे अपना जीवित प्रमाण पत्र
25 Nov 2020
Read More »


दिग्गज कांग्रेसी नेता और सांसद अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया गहरा दुःख: पीएम मोदी ने कहा- अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूँ, पटेल जी ने सार्वजनिक जीवन में कई साल समाज की सेवा में बिताए, अपने तेज दिमाग के लिए जानी जाने वाले शख्शियत की कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में भूमिका हमेशा याद की जाएगी, उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की, अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले
25 Nov 2020
Read More »

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के निधन से शोक में डूबी पूरी राष्ट्रीय कांग्रेस: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हुआ गहरा दुःख, मुख्यमंत्री गहलोत और अहमद पटेल की बीच थी गहरी मित्रता, सीएम गहलोत ने कहा- दिग्गज कांग्रेसी नेता और मेरे दोस्त श्री अहमद पटेल के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख और धक्का लगा, अहमद पटेल जी का जाना कांग्रेस पार्टी और मेरे जैसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी क्षति है, पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, गहलोत ने कहा- इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे, उनकी आत्मा को शांति मिले,
25 Nov 2020
Read More »


