



Day: November 23, 2020




दिल्ली: सांसदों के लिए नए फ्लैट्स का उद्घाटन समारोह, सांसदों के लिए दिल्ली के बीडी मार्ग पर बनाए गए कुल 76 नए फ्लैट्स, गंगा-यमुना-सरस्वती के नाम से बनाए गए तीन टावर, 218 करोड़ रुपये आई लागत, फ्लैट्स के निर्माण में पर्यावरण का रखा गया पूरा ध्यान, उदघाटन समारोह में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी— बरसों से अटकी योजनाएं हमने पूरी की, देश में वॉर मेमोरियल, पुलिस मेमोरियल समेत कई ऐसी योजनाएं हैं जो बरसों से अटकी हुई थीं, लेकिन हमारी सरकार ने इन सभी अटकी योजनाओं को किया पूरा, इसी कड़ी में सांसदों की समय बचत और आर्थिक बोझ कम करने के लिए किया गया फ्लैट का निर्माण
23 Nov 2020
Read More »


दिल्ली: बीजेपी नेता जुल्फिकार की गोली मारकर हत्या, बेटे पर भी चाकू से हमला, दिल्ली के नंद नगरी इलाके के सुन्दर नगरी की घटना, जुल्फिकार को सुबह नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे, तब अज्ञात बदमाशों ने जुल्फिकार को गोली मारी, बेटे को स्वामी दयानंद अस्पताल में कराया भर्ती, परिवारजन से की जा रही पूछताछ, हमलावरों की तलाश में पुलिस
23 Nov 2020
Read More »

कोरोना काल में लग्जरी ट्रेनों पर संकट, देश की पहली प्राइवेट ट्रेन लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस आज से बंद, लाखों का हो रहा था घाटा, कोरोना संक्रमण की वजह से यात्रियों की कम होती संख्या को बताया जा रहा बंद करने की वजह, आईआरसीटीसी द्वारा चलाया जाता इन लग्जरी ट्रेनों को, देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस लखनऊ से दिल्ली के बीच चलती है जिसे किया जा रहा है बंद, 23 नवंबर से अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से ट्रेन के पहिए थमे
23 Nov 2020
Read More »

‘मार्च में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन’ कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन का बड़ा बयान, कहा- पूरी दुनिया में 250 कोरोना वैक्सीन कंपनी, इनमें से 30 पर भारत की नजर, देश में पांच वैक्सीन का चल रहा ट्रायल, कोरोना के खिलाफ जंग का यह 11वां महीना, अगले साल के पहले तीन महीनों में मिल जाएगी कोरोना वैक्सीन, सितंबर तक 30 करोड़ भारतीयों को दी जाएगी वैक्सीन
23 Nov 2020
Read More »


राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा खुद भी हुए कोरोना पॉजिटिव, विशेष डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा मंत्री रघु शर्मा का इलाज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ली रघु शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी, सीएम ने की मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना, सोशल मीडिया पर सभी मित्र, शुभचिंतक और कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे रघु शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना
23 Nov 2020
Read More »


