Day: November 23, 2020

Img 20201123 Wa0144

जम्मू-कश्मीर में इतिहास के सबसे बड़े जमीन घोटाले का हुआ बड़ा खुलासा, 25 हजार करोड़ के इस रोशनी जमीन घोटाले में कई पार्टी के नेताओं के शामिल होने की बात आ रही है सामने, जम्मू-कश्मीर में सरकारी जमीनों पर धड़ल्ले से कब्जा करने वालों में नेताओं के साथ कई बिजनेसमैन और नौकरशाह भी हैं शामिल, राज्य के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा था साफ-साफ कि सभी से ली जाएगी जमीन वापस, जम्मू-कश्मीर में होने वाले डीडीसी चुनावों के दौरान अब यह घोटाला बनेगा बड़ा मुद्दा

Read More »
Fb Img 1606067308588

कोरोना वैक्सीन और उसके डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर पीएम मोदी की बैठक से पहले सीएम गहलोत ने बुलाई बैठक: प्रधानमंत्री मोदी ने कल बुलाई है मुख्यमंत्रियों की बैठक, पीएम के साथ मीटिंग से पहले आज सीएम गहलोत ने शाम 5:30 बजे बुलाई मुख्यमंत्री आवास पर बैठक, वैक्सीन और उसके डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर किया जाएगा डिस्कशन, 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू सहित लिए गए निर्णय एवं उनके क्रियान्वयन की भी की जाएगी समीक्षा, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम गहलोत बेहद गंभीर, कोरोना नियंत्रण के प्रयासों पर चल रहा युद्ध स्तर पर काम

Read More »
559285 Dotasra1

समय रहते चेते गोविंद सिंह डोटासरा और रद्द की पीसीसी में होने वाली जनसुनवाई: आज से 3 दिन तक चलने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम को किया गया रद्द, शहर में लागू धारा 144 और कोरोना वायरस के निर्देशों की पालना के चलते डोटासरा ने किया रद्द, जनसुनवाई के दौरान उमड़ती भीड़ तो कोरोना नियमों के साथ धारा 144 की भी उड़ती धज्जियां, ऐसे में विपक्ष को मिल जाता सत्ताधारी पार्टी को घेरने का एक और मौका, इसलिए समय रहते चेते डोटासरा ने रद्द किया कार्यक्रम, लेकिन सवाल यह कि जब कोरोना के चलते पहले से लागू थी शहर में धारा 144, तो फिर जनसुनवाई कार्यक्रम की घोषणा करने का क्या था औचित्य, जो बाद में करना पड़ा रद्द

Read More »
Tejashwi

’19 लाख बेरोजगारों को नौकरी दें, अन्यथा सड़कों पर मिलेंगे’ नीतीश सरकार को राजद नेता तेजस्वी यादव की चेतावनी, एक महीने में 19 लाख रोजगार न मिलने पर सड़क पर उतरने की धमकी, एनडीए में घोषणा पत्र में कही थी 19 लाख बिहारियों को रोजगार देने की बात, तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश को बताया भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह, चोर दरवाजे से सरकार बनाने के लगाए आरोप, कहा— गुनहगार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना एवं उनका बचाव करना नीतीश कुमार की पुरानी फितरत

Read More »
Sachin Pilot And Raghu Sharma

राजस्थान: सचिन पायलट ने की मंत्री रघु शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जताई चिंता, ट्वीट कर बोले पायलट— राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा के कोरोना संक्रमित होने का मिला समाचार, ईश्वर से करता हूं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Read More »
Rahul Gandhi And Haris Rawat

‘राहुल गांधी को PM बनाने के बाद छोड़ दूंगा राजनीति’ कांग्रेस नेता हरीश रावत का बड़ा ऐलान, कहा- 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के बाद ले लूंगा राजनीति से संन्यास, विरोधियों पर किया तीखा प्रहार, बोले रावत- मैं आभारी हूं उन बच्चों का जिनके माध्यम से मुझे गिनाई जा रही मेरी चुनावी हार, राजनैतिक जीवन के प्रारंभ से ही मुझे घाव दर घाव लगे, कई-कई हार झेली, मगर मैंने राजनीति में न निष्ठा बदली और न रण छोड़ा, मेरे शुभचिंतक मेरे संन्यास के लिये प्रतीक्षारत रहें

Read More »
Rahul Gandhi (3)

चीन पर बोले राहुल गांधी तो बीजेपी सांसद गोपाल चिन्नैया शेट्टी ने किया पलटवार, बोले शेट्टी- राहुल गांधी को भारत से ज़्यादा चीन की चिंता, जबकि हम लोगों को भारत की चिंता ज्यादा, हमें अपने पीएम और सेना के जवानों पर विश्वास, इससे पहले राहुल गांधी ने चीनी रणनीति पर की थी टिप्पणी, राहुल गांधी ने कहा— पीआर संचालित मीडिया रणनीति से नहीं देखा जा सकता है चीन की भूराजनीतिक रणनीति को, यह साधारण तथ्य GOI को चलाने वालों के दिमाग को करता है अलग

Read More »
सीएम पिनराई विजयन

सोशल मीडिया पर पाबंदी वाले अध्यादेश लाने के फैसले पर केरल सरकार का यू-टर्न, केरल पुलिस अधिनियम संशोधन अध्यादेश को विवाद के बाद वापस लेने का फैसला, सरकार ने शनिवार को लिया था फैसला, अब सीएम पिनरई विजयन ने कहीअध्यादेश को फिलहाल लागू नहीं करने की बात, विधानसभा में सभी दलों से चर्चा के बाद अध्यादेश को लागू करने को कहा, सुझाव भेजने की बात भी कही

Read More »