Day: November 19, 2020

Ashok Gehlot And Sachin Pilot On Indira Gandhi Jyanti

गहलोत-पायलट ने दी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती आज, बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत— उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में किया समर्पित, उनके मूल्यों, निर्णायक नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, उनके जीवन को बताया एक प्रेरणा, वहीं सचिन पायलट ने कहा— अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता, बुद्धिमत्ता एवं दक्षता से आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने वाली इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें करता हूं श्रद्धापूर्वक नमन

Read More »
Sachin Pilot On Laxmi Bai Jyanti

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज, सचिन पायलट ने किया नमन, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, बोले पूर्व​ डिप्टी सीएम पायलट- 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने अदम्य साहस, निर्भीकता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला देने वाली नारी शक्ति एवं वीरता की प्रतीक महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन

Read More »
Bhupesh Bhagel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ, इंदिरा गांधी की जयंती पर करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत शुरु किया जा रहा क्लीनिक, कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन जाएंगे बघेल, इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल, नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नए कार्यालय का लोकार्पण भी करेंगे, शाम को प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन राशि का वितरण करने के साथ ही टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर का भूमि पूजन भी करेंगे

Read More »
K Chandrasekhar Telangana

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने किया भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने का एलान, हैदराबाद में हैदराबाद में गैर-राजग दलों के नेताओं की बैठक, टीआरएस अध्यक्ष ने बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन को बैठक में बुलाया, केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Read More »
Nand Kishore Bihar

बिहार: BJP के नंद किशाेर को बनाया जा सकता है विधानसभा अध्यक्ष, 23 नवंबर से शुरु हो रहा है विधानसभा सत्र, जीतनराम मांझी को बनाया है प्रोटेम स्पीकर जो दिलाएंगे नए सदस्यों को शपथ, एनडीए सरकार में दोनों डिप्टी सीएम भी बीजेपी के कोटे से, अब स्पीकर भी बीजेपी के कोटे से बनने पर बढ़ेगी भाजपा की ताकत, बीजेपी के 5 मंत्री भी मंत्रीमंडल में शामिल, हाल में ग्रहण की थी शपथ, मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम के अलावा बीजेपी और जदयू के पांच पांच और हम व ​वीआईपी का एक एक मंत्री है शामिल

Read More »
Rahul Gandhi on Indira gandhi jyanti

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती आज, राहुल गांधी ने अपनी दादी को किया याद, कहा- उनके प्रभावशाली नेतृत्व की दी जाती थी मिसाल, ग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी दी श्रद्धांजलि, कहा- विश्व भर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली, भारत की प्रथम व एक मात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन, अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्वराजनीति के इतिहास में इंदिरा जी का नाम सदैव याद रखा जाएगा

Read More »
Nagrota Fireing

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकियों को किया ढेर, कुछ जवानों के घायल होने की सूचना, ट्रक में बैठकर कश्मीर की ओर जा रहे थे आतंकी, हथियार भी बरामद हुए, अभी भी चल रही है फायरिंग, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा, जम्मू श्रीनगर हाईवे को फिलहाल के लिए किया बंद, राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह का दावा- ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से फेंके गए थे हथियार, एके-47 और पिस्टल शामिल, बोले डीजीपी- पाकिस्तान नहीं चाहता है कि राज्य में हो बदलाव, चारों ओर की जा रही नाकाबंदी

Read More »