Day: November 18, 2020

Soniagandhi1

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक, शाम 5 बजे बुलाई सलाहकार समिति की बैठक, कांग्रेस के मौजूदा हालातों पर होगी चर्चा, सोनिया गांधी के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी रहेंगे उपस्थित, बिहार चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता पर उठ रहे सवाल, महागठबंधन के साथ साथ पार्टी के ही नेता की ओर से लगातार हो रही बयानबाजी

Read More »
Ashok Gehlot

गुलाबी नगरी जयपुर का 293वां स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी जयपुरवासियों को शुभकामनाएं, बोले सीएम गहलोत- ऐतिहासिक शहर की कला और संस्कृति में रखता है एक अद्वितीय स्थान, राजस्थान और समृद्ध विरासत के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है जयपुर, शहर की भव्यता को बनाए रखने और सभी लोगों के जीवन में आनंद को बढ़ाते हुए जयपुर के खतरों को सुनिश्चित करने की अपील

Read More »
Ranjan Gogoi

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का है आज जन्मदिन, आज मना रहे अपना 66वां जन्मदिवस, फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं रंजन गोगोई, रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा के सदस्य मनोनीत हुए हैं लेकिन वेतन और कोई भत्ते नहीं लेते गोगोई, केवल भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के रूप में दी जा रही सेवानिवृत्ति की सुविधाओं का उठा रहे लाभ, मार्च, 2020 में राज्यसभा के लिए नामित किया गया था रंजन गोगोई को

Read More »
Kamalnath

एमपी: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन आज, 74वां जन्मदिन मना रहे कांग्रेस नेता कमलनाथ, सीएम शिवराज सिंह ने दी बधाई, पूर्व सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की, राजस्थान के पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर दी कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई

Read More »
Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर से खुलेंगे कॉलेज, जारी की गईं गाइडलाइंस, किसी भी बंद स्‍थान हॉल या कमरे के निर्धारित क्षमता के 50 फीसद और अधिकतम 200 व्‍यक्तियों को मास्क, सुरक्षित दूरी, थर्मल स्‍कैनिंग, सेनिटाइजर और हैंडवाश की उपलब्‍धता के साथ ही कक्षा संचालित करने की रहेगी अनुमति, कोविड-19 के कारण पिछले कई महीने से उच्‍च शिक्षण संस्‍थाओं में सामान्य कक्षाएं बंद थीं, हालांकि चल रही थी ऑनलाइन क्‍लास, कक्षाओं में भाग लेने के लिए दी जा सकती है 50 प्रतिशत छात्रों को रोटेशन के आधार पर अनुमति, शैक्षणिक कैलेंडर बनाने की हिदायत के साथ शिक्षक, छात्र और अभिभावकों की भूमिका को लेकर जारी किए दिशा निर्देश

Read More »
Kapil Sibal Vs Adhir Ranjan

बिहार चुनाव पर थम नहीं रही कांग्रेस में रार, अब अधीर रंजन चौधरी के निशाने पर कपिल सिब्बल, बताया बिना कुछ काम किए आत्ममंथन की बात करना बेमानी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी ने कहा— बिहार चुनाव सहित राज्यों के उपचुनाव में कहीं नहीं दिखे सिब्बल, केवल बयान देने से कुछ हासिल नहीं होगा, सिब्बल यदि बिहार और मध्य प्रदेश गए होते तो उनकी बात सही साबित होती, बिहार चुनाव के नतीजों पर ​कपिल सिब्बल ने दिया था बयान, उस बाद अशोक गहलोत, तारिक अनवर सहित कई कांग्रेसी नेता साध चुके हैं निशाना

Read More »
Shivraj Singh Chouhan Mp

एमपी: गौकैबिनेट का गठन करेगी शिवराज सरकार, गायों की सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी गौकेबिनेट, पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण जैसे विभाग शामिल होंगे इस केबिनेट में, इस संबंध में गोपाष्टमी पर 22 नवंबर को आगर मालवा में होगी पहली बैठक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

Read More »