Day: November 6, 2020

Img 20201106 173728

किसानों को बिजली आपूर्ति के संबंध में सांसद हनुमान बेनीवाल ने लिखा सीएम अशोक गहलोत को पत्र, लिखा- नागौर जिले के विभिन्न उपखंड के किसानों ने मुझे करवाया है अवगत, कि सरकार की घोषणा के क्रम में किसानों को बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है सुचारू, इसलिए किसानों को करना पड़ा रहा है समस्या का सामना, आप तत्काल प्रभाव से अजमेर डिस्कॉम के जिम्मेदारों को करें निर्देशित, किसानों को 7 से 8 घंटे बिना ट्रिपिंग के बिजली आपूर्ति करने के निर्देश करें जारी

Read More »
Vasundhara Raje On Jaipur Accident Today

जयपुर के सोडाला में हुए सड़क हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जताई संवेदना, सड़क पर कोताही न बरतने की अपील, राजे ने कहा- भीषण हादसा अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ-साथ सामाजिक लापरवाही का है बड़ा प्रमाण, इसलिए वाहन चलाते समय हमेशा गति को नियंत्रित रखें तथा सड़क पर किसी तरह की कोताही ना बरतें, दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना, सोडाला एलिवेटर पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई एक युवक की दर्दनाक मौत, 150 मीटर उड़ते हुए गया युवक, दीवार पर सिर टकराने से मौके पर हुई मौत

Read More »
Mehbooba

श्रीनगर: पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने दोहराई 370 की बहाली की मांग, बोलीं- चोरी का माल पचता नहीं, पार्टी कार्यालय में पीडीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा— भारत के संविधान ने दिया हमें अलग झंडा, हम उसे वापस हासिल करना चाहते हैं, उन्हें सूद समेत 370 और 35A को लौटाना होगा वापिस, बीजेपी पर लगाया हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे को मिटाने का आरोप

Read More »
Chirag Paswan Vs Nitish Kumar

बिहार चुनाव: सीएम नीतीश कुमार पर फिर से हमलावर हुए चिराग, कहा- एकांतवास में जाकर भी जांच से नहीं बच पाएंगे नीतीश कुमार, अंतिम चुनाव लड़ने के फैसले को बताया हार की घोषणा, बुधवार को नीतीश कुमार ने अंतिम चुनाव लड़ने का किया है ऐलान, इस पर बोले लोजपा चीफ चिराग पासवान ‘नीतीश अपने आखिरी चुनाव का ऐलान कर अगर सोच रहे हैं कि अपने आपको एकांतवास में ले जाकर वह जांच से बच जाएंगे तो मैं यह होने नहीं दूंगा’

Read More »

बिहार: अभी जेल में ही रहेंगे लालू यादव, 27 नवंबर तक टली जमानत पर सुनवाई, दुमका ट्रेजरी मामले में अटकी जमानत, आधी अवधि गुजर जाने को आधार बनाते हुए दाखिल की थी जमानत याचिका, चारा घोटाला के तीन मामलों में पहले ही मिल चुकी है जमानत, लालू की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है CBI

Read More »

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार ने दिवाली के लिए जारी की गाइडलाइन, नहीं खुलेंगे मंदिर, घर पर ही करनी होगी पूजा, कोरोना महामारी की वजह से दिवाली के पर्व को दूसरे त्यौहारों की तरह से सादगी से मनाने की जनता से की अपील, सार्वजनिक जगहों पर भीड़ न लगाने और घर से बाहर निकलने पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की हिदायत, प्रदूषण नियंत्रण के लिए पटाखे न जलाने और सादगी से त्योहार मनाने की अपील, महाराष्ट्र में एक लाख से अधिक एक्टिव कोरोना मरीज, 45 हजार ने गंवाई जान

Read More »
Gurjar Aandolan

गुर्जर आंदोलन का आज छठा दिन, प​टरियों पर बैठे हुए हैं गुर्जर समाज के लोग, अभी तक नहीं बन पाई है सरकार और गुर्जरों के बीच कोई भी सहमति, बीते दिन कर्नल बैंसला ने अधिकारिक तौर पर आंदोलन का नेतृत्व अपने बेटे विजय बैंसला को सौंपा, उसके बाद ​​गुर्जर नेता विजय बैंसला ने फेसबुक लाइव के जरिए किया समाज के लोगों से पीलूपुरा पहुंचने का आव्हान, सरकार से किसी भी तरह के समझौते की बातों का किया पूर्णतया खंडन, 6 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं गुर्जर समाज के लोग, भरतपुर जिले के बयाना के पीलूपुरा के पास दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग में पटरी पर बैठे हैं गुर्जर, सड़क मार्ग भी किया है बाधित, पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और आमजन को हो रही परेशानी, इंटरनेट सेवा अभी भी बंद

Read More »