Day: November 5, 2020

Gurjar Aligation

गुर्जर आरक्षण का पांचवा दिन, इंटरनेट सेवा आज भी बंद, ऑनलाइन पढ़ने करने वाले विद्यार्थियों को हो रही भारी परेशानी, अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी उपभोक्ता हो रहे परेशान, भारी संख्या में इंटरनेट यूजर्स को हो रही परेशानी, हालांकि लीज लाइन और ब्रॉड बैंड सेवा जारी, इधर, गुर्जरों की सरकार से दूसरी वार्ता भी हुई फेल, वरिष्ठ आईएएस नीरज के.पवन भी खत्म नहीं करा सके आंदोलन, सरकार ने कहा- बातचीत के दरवाजे हैं खुले, आंदोलन के चलते रेल और सड़क परिवहन प्रभावित, मुंबई दिल्ली रेलमार्ग की पटरियां उखाड़ी

Read More »
Arnab N 16044935431.jpg

जेल में दिवाली मनाएंगे अर्नब गोस्वामी या हाईकोर्ट से मिलेगी बेल? अर्नब की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई, आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने केस में गिरफ्तार किया गया था अर्नब को, गोस्वामी की रायगढ़ जिले में अलीबाग की एक अदालत कल देर शाम हुई पेशी, कोर्ट ने अर्नब को भेज दिया 18 नवंबर तक यानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, लगभग छह घंटे की मैराथन सुनवाई के बाद दिया गया रिमांड आदेश, अर्नब के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की जमानत याचिका, जिस पर आज हो सकती है सुनवाई

Read More »
Jo Biden

अमेरिका चुनाव में जो बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का रिकॉर्ड तोड़कर बढ़ रहे ऐतिहासिक जीत की ओर: जो बाइडेन ने बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा वोट पाने वाले राष्ट्रपति उम्मीदवार बने बाइडेन, बाइडेन ने तोड़ा बराक ओबामा का रिकॉर्ड, जो बाइडेन को अब तक मिले सात करोड़ 18 लाख से ज्यादा वोट, ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ के अनुसार अभी तक बाइडेन को 253 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ हुई हैं हासिल, वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को मिली हैं 214 सीट, तो ‘पोलिटिको’ के अनुमान के मुताबिक बाइडेन को 264 वहीं ट्रंप को 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ मिली हैं, उधर चुनाव में नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए ट्रंप समर्थककर रहे हैं हंगामा, तो वहीं ट्रंप की टीम ने मिशिगन, विस्कॉन्सिन और जॉर्जिया समेत कई राज्यों में नतीजों के खिलाफ कर दिया है केस, इसके बाद जो बाइडन ने समर्थकों से की आर्थिक मदद की मांग, ताकि लंबी कानूनी लड़ाई चली तो मिल सके मदद, बाइडन कैंपेन टीम का कहना है कि ट्रंप मतगणना रोकने की कोशिश करते हैं तो लीगल टीम उसके लिए है तैयार

Read More »