



Day: November 3, 2020


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, सीएम गहलोत ने किया कैबिनेट सब कमेटी का गठन, सहकारी समितियों के कामकाज में सुधार के लिए किया कैबिनेट सब कमेटी का गठन, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, और सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना होंगे इस कैबिनेट सब कमेटी के सदस्य, प्रमुख शासन सचिव सहकारिता इसके होंगे सदस्य सचिव
3 Nov 2020
Read More »

गुर्जरों ने सरकार को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम – गुर्जर आरक्षण आंदोलन पर लेटेस्ट अपडेट: गुलाबपुरा में आज हुई गुर्जर समाज की महापंचायत हुई खत्म, गुर्जर समाज ने सरकार को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, 84 गांव के गुर्जर समाज के पंच पटेल हुए गुर्जर महापंचायत में शामिल, गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के समर्थन में दी आंदोलन की चेतावनी
3 Nov 2020
Read More »

‘नौवीं फेल आदमी कर रहा 10 लाख रोजगार का वादा’ तेजस्वी यादव पर NDA का तंज, जदयू कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम और जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने तेजस्वी को लिया आडे हाथ, कहा— जिनको बजट के बारे में मालूम नहीं है, स नौवीं फेल आदमी ने बिना कुछ सोचे-समझे कर दिया 10 लाख रोजगार का खोखला वादा
3 Nov 2020
Read More »

अब बीजेपी का असली चेहरा आ चुका है जनता के सामने, बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग को बना दिया है चलन- गहलोत, मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा बयान, गुजरात के कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम गहलोत का आया बयान, कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर अशोक गहलोत ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- अब बीजेपी का असली चेहरा आ चुका है सबके सामने, लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए समय पर जनता सबक जरूर सिखाएगी, बीजेपी की उलटी गिनती हो चुकी है शुरू, बीजेपी ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत की हॉर्स ट्रेडिंग, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, में हॉर्स ट्रेडिंग की, पिछले दिनों राजस्थान में भी इन्होने किया पुरजोर प्रयास, लेकिन हमारे विधायकों ने इनके मंसूबों को नहीं होने दिया सफल, हम हमेशा कहते आये है कि सत्तर हतियाने के लिए बीजेपी करती है हॉर्स ट्रेडिंग, ये सबके सामने है कि किस प्रकार विधायकों की खरीद फरोख्त की जाते है, बीजेपी ने बना दिया है इसे चलन
3 Nov 2020
Read More »

कांग्रेस के चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, सोलंकी के निजी आवास पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम पायलट, बताया जा रहा औपचारिक मुलाकात, बामनवास विधायक इंदिरा मीणा भी रहीं मौजूद, ट्वीटर कर बोले सोलंकी- आज निजी आवास पर हम सब के अजीज पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पधारे, पायलट साहब का बहुत बहुत धन्यवाद
3 Nov 2020
Read More »

बिहार चुनाव: अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम नीतीश कुमार की सभा में पत्थरबाजी, मधुबनी में तीसरे और अंतिम चरण की चुनावी रैली में पहुंचे थे सीएम नीतीश, जनसभा में मौजूद कुछ लोगों ने मंच पर फेंके पत्थर और प्याज, हालांकि नहीं आई किसी को चोट, वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, 2.86 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल, आज के मतदान के बाद 165 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रतिनिधियों की किस्मत हो जाएगी ईवीएम में कैद, पहले चरण में 16 जिलों की 71 और दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर हुआ मतदान
3 Nov 2020
Read More »

नगर निगम चुनाव 2020: जोधपुर नगर निगम उत्तर और दक्षिण की मतगणना प्रक्रिया पूरी, जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय, दक्षिण में खिला भाजपा का कमल, दोनों को मिला स्पष्ट बहुमत, जोधपुर उत्तर नगर निगम की 80 सीटों में से 53 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी ने 19 सीटों पर की जीत दर्ज, वहीं 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने की जीत दर्ज, वहीं जोधपुर दक्षिण नगर निगम 80 सीटों में से बीजेपी को 43 तो कांग्रेस को मिली 29 सीटों पर जीत, 8 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली जीत
3 Nov 2020
Read More »

बिहार चुनाव अपडेट: धीरे धीरे बढ़ रही मतदान की गति, दोपहर डेढ़ बजे तक 32.82 फीसदी वोटिंग, शाम 6 बजे तक कर सकेंगे मतदान, दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर डाले जा रहे वोट, मिनापुर में सबसे अधिक 50.5 फीसदी मतदान, कुंभरार में सबसे कम 18.75 फीसदी वोटिंग, 13 विधानसभा सीटों पर 40 फीसदी से अधिक मतदान जबकि 25 सीटों पर 30 फीसदी से भी कम डले वोट
3 Nov 2020
Read More »

नगर निगम चुनाव परिणाम: जोधपुर दक्षिण में खिला ‘कमल’, कांग्रेस को लगा झटका, बन गया बीजेपी का बोर्ड, 80 में से 41 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीते, 23 सीटों पर कांग्रेस और 6 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत, 10 सीटों पर परिणाम आना शेष, जोधपुर उत्तर, कोटा उत्तर और जयपुर हैरिटेज में कांग्रेस आगे, कोटा दक्षिण और जयपुर ग्रेटर में बीजेपी को मिल रही बढ़त
3 Nov 2020
Read More »


