



Day: November 1, 2020


गहलोत सरकार की एक ओर बड़ी सौगात – चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए निर्देश: प्रदेश में 2000 चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश, परीक्षा परिणाम मेंं चयनित चिकित्सकों को समस्त प्रक्रिया 10 दिन के भीतर पूरी कर जल्द दी जाए नियुक्ति, इससे कोरोना सहित अन्य रोगों के उपचार में भी मिलेगी मदद
1 Nov 2020
Read More »

लालू का मोदी मोदी पर ‘ट्रबल इंजन’ से पलटवार, पूछा- मजदूरों को वापस लाने के वक्त कहां था डबल इंजन, पीएम मोदी की डबल इंजन और जंगलराज युवराज जैसी टिप्पणियों के बाद आया लालू प्रसाद यादव का बयान, कहा- यह डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है, तेजस्वी यादव ने भी पूछा पीएम से सवाल- डबल इंजन सरकार के चलते बिहार की बेरोजगारी दर 46.6% क्यों
1 Nov 2020
Read More »

शशि थरूर ने दी कांग्रेस को नसीहत- BJP की तरह बनने की कोशिश की तो हो जाएंगे जीरो, अपनी नई किताब ‘द बैटल ऑफ बिलांगिंग’ को लेकर दिए साक्षात्कार में दिया बयान, धर्मनिरपेक्षता को बताया महज एक शब्द, कहा— यदि सरकार इस शब्द को हटा भी देती है तो भी संविधान अपने मूल स्वरूप की वजह से बना रहेगा धर्मनिरपेक्ष, बोले कांग्रेसी सांसद शशि थरूर— ‘पेप्सी लाइट’ की तरह ‘बीजेपी लाइट’ बनाने के किसी भी प्रयास का परिणाम ‘कोक जीरो’ की तरह ‘कांग्रेस जीरो’ हो जाएगी
1 Nov 2020
Read More »

‘इस्तीफा देने के लिए बीजेपी ने दिए 5 करोड़ रुपये’ गुजरात विस उपचुनाव से पहले पूर्व विधायक का बड़ा बयान, कांग्रेस के स्टिंग में पूर्व विधायक सोमाभाई गांडाभाई पटेल का कबूलनामा, वीडियो में कबूला कि इस्तीफा देने के लिए बीजेपी ने दिए थे 5 करोड़ रुपये, बीजेपी ने आरोपों को बेबूनियाद बताया, वीडियो की जांच की मांग की, गुजरात में आठ सीटों पर हो रहे विधानसभा, 8 कांग्रेसी विधायक इस्तीफा देकर हो गए थे बीजेपी में शामिल, इनमें से 5 को मिला फिर से उपचुनावों के लिए टिकट, विधायकों के इस्तीफे के कारण राज्यसभा की एक सीट हार गई थी कांग्रेस
1 Nov 2020
Read More »

गुर्जर नेता किरोडी सिंह बैंसला से मिलने जा रहे मंत्री अशोक चांदना वापस लौटे जयपुर, पीलूपुरा में बैंसला मिलने जा रहे थे चांदना, लेकिन गूर्जरों ने रास्ता ही कर दिया ब्लॉक, पीलूपुरा पहुंच ही नहीं पाए मंत्री चांदना, इस पर सफाई देते हुए बोले अशोक चांदना- कर्नल बैंसला से हुई है मेरी बात, उनकी तबीयत है नासाज, मिलना है मुश्किल, मंत्री चांदना ने फिर कोशिश की विजय बैंसला से मिलने की, जानकारों की मानें तो किरोडी और विजय बैंसला दोनों ने चांदना से बात करने से साफ कर दिया इनकार, इसलिए वापस जयपुर लौट आए अशोक चांदना, मीडिया से बोले चांदना- कल विधानसभा में है महत्वपूर्ण बिल, इसलिए वापस लौटना था जरूरी
1 Nov 2020
Read More »

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना: गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर बोले पायलट- केंद्र सरकार की देशविरोधी आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूर्णतः चरमरा गई है, रुपए की कीमत में निरंतर गिरावट के साथ, रुपया एशियाई देशों की मुद्रा में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया, भाजपा सरकार देश के सभी आर्थिक मुद्दों पर पूर्णतः विफल हुई है साबित
1 Nov 2020
Read More »

दीवाली से पहले गहलोत सरकार के दो बड़े फैसले: पहला- कंटेंटमेंट जोन में 30 नवंबर तक रहेगा लॉकडाउन, कोरोना संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने लिया फैसला, कड़े प्रतिबंधों की सख्ती से कराई जाएगी पालना, केवल आवश्यक गतिविधियों की ही अनुमति होगी, इस दौरान सभी शिक्षण संस्थाएं भी रहेंगे बंद, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का और बड़ा फैसला, पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर लगाई रोक
1 Nov 2020
Read More »

राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी ने आरक्षण के नाम पर गुर्जरों के साथ किया है धोखा- बेनीवाल, गुर्जर आंदोलन को लेकर हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, हनुमान बेनीवाल ने साधा बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना, गुर्जर आंदोलन को लेकर बेनीवाल ने साधा निशाना, बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा- राजस्थान में भाजपा व कोंग्रेस दोनों पार्टियों ने आरक्षण की स्थिति को लेकर गुर्जर समाज के साथ किया है धोखा, सरकार संवेदनशील होकर गुर्जर समाज के साथ करे न्याय !
1 Nov 2020
Read More »

राजस्थान के जिला परिषद् एवं पंचायत समिति चुनावों के लिए कांग्रेस ने जिला प्रभारी किये नियुक्त, कांग्रेस प्रदेशाधय्क्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने दी ट्वीट कर दी जानकारी, कल 7.30 बजे सभी प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के साथ होगी बातचीत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी रहेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल
1 Nov 2020
Read More »


