



Day: October 24, 2020


हनुमान बेनीवाल ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर विशेष आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग की: मुंबई के नागपाड़ा स्थित सिटी सेंटर मॉल में लगी भीषण आग का मामला, आरएलपी मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लिखा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र, लिखा- इस मॉल में राजस्थान के विभिन्न जिलों के व्यापारियों की भी थी एक हजार से अधिक दुकानें, कोरोनाकाल में पहले से पीड़ित व्यापारी वर्ग को इस आग ने और अधिक आर्थिक नुकसान की और धकेल दिया, ऐसे में आपसे राजस्थान सहित अन्य राज्यों के कारोबारियों की नुकसान की भरपाई का है अनुरोध, इन व्यापारियों को विशेष आर्थिक पैकेज सहित अन्य हर संभव मदद आपकी सरकार द्वारा दी जाए
24 Oct 2020
Read More »

ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके गढ़ में चुनौती देने जाएंगे सचिन पायलट: मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए सचिन पायलट का निर्धारित कार्यक्रम हुआ जारी, 27 और 28 अक्टूबर को भिंड, मुरैना, शिवपुरी में सचिन पायलट जनसभाओं को करेंगे सम्बोधित, सबसे पहले 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नरवर-शिवपुरी में, 12.30 बजे शैतानबाड़ा में और दोपहर 2:30 बजे मुरैना के जोरा में जनसभा को करेंगे सम्बोधित, उसके बाद शाम 4 बजे सुमावली में जनसभा को सम्बोधित करके शाम 7 बजे ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे पायलट, रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही करेंगे पायलट, 28 अक्टूबर को 11.15 बजे मुरैना के नूराबाद, इसके बाद मुरैना के ही मानबसाई में 12.45 बजे, भिंड के गोर्मी में 2:15 बजे और 3:40 बजे भिंड के ही गोहद से जनसभा को करेंगे सम्बोधित, इसके पश्चात ग्वालियर में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करने का भी है कार्यक्रम
24 Oct 2020
Read More »


बिहार विधानसभा चुनाव 2020: लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का चुनावी घोषणा पत्र हुआ जारी, पटना में तेजस्वी यादव व मनोज झा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने जारी किया घोषणा पत्र, नौकरी और कर्जमाफी समेत कई वादे आरजेडी के घोषणा पत्र में, 10 लाख नौकरी देने के अपने पुराने वादे को रखा घोषणा पत्र में, बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता, सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने के लिए बिहार के युवाओं को नहीं देना होगा आवेदन शुल्क, सरकारी नौकरी में बिहार के युवाओं के लिए 85 फीसदी पद होंगे आरक्षित, इसके अलावा आरजेडी ने किसानों का कर्ज माफ करने की भी की घोषणा
24 Oct 2020
Read More »



बिहार में गरजीं मायावती, एनडीए और कांग्रेस दोनों पर साधा जमकर निशाना, कैमूर के भभुआ में बोली बसपा सुप्रीमो- दोनों गठबंधन को 15-15 साल का मिला मौका, किसी भी सरकार ने दलित, शोषित और मजदूरों पर नहीं दिया ध्यान, न ही उठाया रोजगार का मुद्दा, अब पांच साल का मौका मुझे दीजिये, यदि हमारे गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी की तरह बिहार में होगा चौतरफा विकास
24 Oct 2020
Read More »

मध्यप्रदेश उपचुनाव: ‘आइटम’ वाले बयान पर कमलनाथ यू-टर्न, चुनाव आयोग के नोटिस का दिया जवाब- गलत मतलब निकाला गया, डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ ने जनसभा में दिया था आपत्तिजनक स्टेटमेंट, बीजेपी उम्मीदवार और वर्तमान सरकार में मंत्री इमरती देवी को कह दिया था ‘आइटम’, राहुल गांधी ने भी इस बयान पर जाहिर की थी नाराजगी लेकिन कमलनाथ ने बताया उनकी निजी राय, बीजेपी और खुद इमरती देवी जमकर मचा चुके हैं बवाल, इस पर EC ने भेजा कमलनाथ को नोटिस, कमलनाथ ने जवाब में कहा- हार के डर से मुद्दा बदलने की कोशिश कर रही बीजेपी, ठेस पहुंचाना नहीं था मकसद
24 Oct 2020
Read More »


