



Day: October 19, 2020


बिहार विधानसभा चुनाव 2020 – चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर युवक ने फेंका पत्थर: गया के अतरी में जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर युवक ने फेंका पत्थर, हालांकि नहीं हुआ कोई हताहत मंच से पहले ही गिर गया पत्थर, सीएम नीतीश की सभा में युवक द्वारा पत्थर फेंके जाने की घटना से कुछ देर के लिए मच गई अफरा-तफरी, हालांकि तत्काल ही सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया पत्थर फेंकने वाले युवक को, जोर-जोर से कुछ बोलना चाह रहा था युवक लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने कर दिया पुलिस के हवाले, बाद में अतरी से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के कहने पर छोड़ दिया गया स्थानीय युवक को
19 Oct 2020
Read More »



नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को सचिन पायलट ने दी शुभकामनाएं, जीत का दिलाया भरोसा: पायलट ने ट्वीट कर कहा- जयपुर, जोधपुर एवं कोटा में होने वाले निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित किए गए सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन चुनावों में जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनाएगी
19 Oct 2020
Read More »

2013 एएनएम-जीएनएम भर्ती परीक्षा मामला – कब जागेगी संवेदनशील गहलोत सरकार?: 7 साल से सरकार व प्रशासन के चक्कर काट रहे 11 हजार 233 अभ्यर्थी, कोरोनाकाल में पिछले कुछ महीनों से बेरोजगारों पर बनी हुई है गहलोत सरकार की मेहरबानी, ऐसे में एएनएम-जीएनएम के लिए बाट देख रही बहनों में एक बार फिर जगी आस, लेकिन सरकार व प्रशासन में हर स्तर पर प्रार्थना करने के बाद भी अभ्यर्थियों को मिल रही सिर्फ निराशा, साल 2013 एएनएम-जीएनएम के 28 हजार 51 पदों पर निकाली गई थी भर्ती, लेकिन इनमें से महज 16 हजार 818 पदों पर ही दी गई थी नियुक्ति, जिसके बाद नियुक्ति से वंचित रहे 11 हजार 233 बेरोजगार आज भी अपने छोटे बच्चों के साथ प्रशासन और सरकार के चक्कर काट-काट कर हो रहीं हैं परेशान, नियुक्ति से वंचित रही नर्सिंग महिलाओं ने अब या तो नौकरी या इच्छा मृत्यु तक की कर डाली मांग, क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगी संवेदनशील कहलाने वाली गहलोत सरकार
19 Oct 2020
Read More »


करौली के सपोटरा इलाके के बुकना गांव में पुजारी को जलाकर मार डालने के मामले में जल्द होगा बड़ा खुलासा: जांच में जुटी एजेंसी के सामने पुजारी द्वारा एक पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल खरीदने के वीडियो और फोटो आए सामने, यह वीडियो और फोटो पुलिस तथा सीबी-सीआईडी को भी कराए गए हैं उपलब्ध, कथित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी हो रहे हैं जमकर वायरल, हालांकि, पुलिस और सीबी-सीआईडी सीबी ने अभी तक इस प्रकार के किसी भी खुलासे से किया है इनकार, सूत्रों ने दी जानकारी, पुजारी ने घटना के कुछ घंटों पहले सपोटरा-नरौली सड़क मार्ग पर बूकना मोड़ के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से खरीदा था पेट्रोल, वीडियो के सामने आने के बाद तेज हुआ चर्चाओं का दौर, सीबी-सीआईडी की जांच के बाद ही हो पाएगा मामले का सही खुलासा
19 Oct 2020
Read More »

कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक बार फिर साधा गहलोत सरकार पर निशाना: राजस्थान की गहलोत सरकार पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने में विफल होने का आरोप लगाते हुए बोलीं बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे- प्रदेश में हर रोज हो रही बलात्कार सहित आपराधिक घटनाओं ने झकझोर दिया है पूरे प्रदेश को, अब जालौर जिले के भीनमाल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार, इस घटना ने कर दिया है साबित कि राजस्थान में न कोई कानून-व्यवस्था और न ही कहीं दिखाई देती है सरकार
19 Oct 2020
Read More »

गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला सहित अन्य गुर्जर नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने के बाद गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने किया गहलोत सरकार पर पलटवार: समिति के सदस्य भूरा भगत और विजय बैंसला की ओर से जारी किया गया बयान- ‘यह गुर्जर समुदाय के खिलाफ मुख्यमंत्री गहलोत का है षड्यंत्र, इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी नेताओं द्वारा भी कई बार की जा चुकी है कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना, तो फिर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य राजनेताओं पर भी होना चाहिए मुकदमा दर्ज, कोरोना गाइडलाइंस तथा नेशनल डिजास्टर के तहत होना चाहिए मुकदमा दर्ज, उन्होंने भी राज्य स्तर पर किया था धरना प्रदर्शन
19 Oct 2020
Read More »


