Day: October 8, 2020

Sachin Pilot At Jodhpur 2 (1)

राजस्थान: सचिन पायलट जोधपुर पहुंचे, जगह जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जोधपुर टोल नाके पर भी हुआ पायलट का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाए सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे, कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी हैं साथ, जसोल हाउस पहुंचे पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित, हाल में हुआ जसवंत सिंह का निधन, उसके बाद ​सर्किट हाउस के लिए होंगे रवाना, आज ही है जयपुर लौटने का कार्यक्रम

Read More »
West Bengal

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बीजेपी का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बीजेपी पार्षद की हत्या के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सचिवालय पर किया हंगामा, सड़क पर धरने पर बैठे बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता, कैलाश विजयवर्गीय, दिलीप घोष, मुकुल राय समेत कई बड़े नेता भी धरना स्थल पर मौजूद, हुडदंग मचने पर पुलिस ने भांजी लाठियां, भीड़ तितर बितर करने के लिए वॉटर कैनन और आसू गैस के गोले छोड़े, टीटागढ़ में पुलिस स्टेशन के सामने 4 अक्टूबर को बीजेपी पार्षद मनीष शुक्ला की गोली मारकर की गई थी हत्या

Read More »
Rahul Gandhi Vs Narottam Mishra

राहुल गांधी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का जोरदार तंज, राहुल गांधी के 15 मिनट में चीन को बाहर फेंकने के बयान पर बोले नरोत्तम मिश्रा- 10 दिन में कर्ज़ा माफ और 15 मिनट में चीन साफ, मैं तो उस गुरू को नमन कर रहा हूं जिसने इन्हें पढ़ाया, इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा लाते कहां से हैं ये, यही समझ नहीं आता मुझे

Read More »
Nikay Chunav

राजस्थान: ​जयपुर-जोधपुर-कोटा निकाय चुनावों को लेकर बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट से गहलोत सरकार को नहीं मिली राहत, राज्य चुनाव आयोग को एक हफ्ते में चुनाव कार्यक्रम जारी करने के आदेश, चुनाव कार्यक्रम में 31 अक्टूबर से ज्यादा समय लगने पर राजस्थान हाईकोर्ट जाने की दी छूट, जस्टिस संजीव खन्ना की तीन सदस्यीय बैंच ने की सुनवाई, नगर निगम चुनावों पर राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका पर SC ने सुनाया फैसला

Read More »
Gupteshwar Pandey

बिहार चुनाव: गुप्तेश्वर पांडेय को नहीं मिला टिकट, रॉबिनहुड पांडेय की छवि भी नहीं आई काम, खाकी छोड़कर खादी का दामन थामने वाले बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की सियासी उम्मीदों पर फिर फिरा पानी, बक्सर सीट से जेडीयू का टिकट मिलने की आस लगाए बैठे थे गुप्तेशवर पांडेय, हाल में जदयू की सदस्यता भी की थी ग्रहण लेकिन ये सीट चली गई बीजेपी के खाते में, जदयू की ओर से जारी 122 उम्मीदवारों की लिस्ट में भी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नदारद, 11 साल पहले भी चुनाव लड़ने के लिए पांडेय ने छोड़ी थी नौकरी लेकिन टिकट नहीं मिला तो फिर पहन ली थी वर्दी

Read More »
Nikay Chunav

राजस्थान: ​जयपुर-जोधपुर-कोटा निकाय चुनावों को लेकर बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट से गहलोत सरकार को नहीं मिली राहत, राज्य चुनाव आयोग को एक हफ्ते में चुनाव कार्यक्रम जारी करने के आदेश, चुनाव कार्यक्रम में 31 अक्टूबर से ज्यादा समय लगने पर राजस्थान हाईकोर्ट जाने की दी छूट, जस्टिस संजीव खन्ना की तीन सदस्यीय बैंच ने की सुनवाई, नगर निगम चुनावों पर राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका पर SC ने सुनाया फैसला

Read More »
Sachin Pilot Wish To Indian Army

भारतीय वायुसेना दिवस आज, सचिन पायलट ने हवाई योद्धाओं की वीरता को किया सलाम, पायलट ने कहा- आकाश की गहराइयों मे अपने अदम्य साहस एवं दृढ़ संकल्प से मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले समस्त हवाई योद्धाओं को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं, वायुसेना के जांबाज जवानों की सच्ची निष्ठा, वीरता व कर्त्तव्य परायणता को करता हूं सलाम

Read More »
Hathras

‘पीड़िता के साथ थी दोस्ती लेकिन घरवालों को नहीं था पसंद’ हाथरस में आरोपी का बड़ा बयान: घटना के मुख्य आरोपी संदीप ने जेल से चिट्ठी लिखकर सुनाई दास्तान-ए-इश्क, बताया ऑनर किलिंग का मामला, पत्र में लिखा- मुलाकात के साथ साथ फोन पर बात भी होती थी, घटना के दिन भी युवती ने संदीप को खेत पर बुलाया था मिलने के लिए लेकिन वहां युवती के साथ उसका भाई और मां भी थे, पीड़िता के कहने पर वो वहां से चला गया और दोनों ने मिलकर युवती की पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई, अपने साथ तीन अन्य आरोपियों को भी संदीप ने बताया बेकसूर, हाथरस जेल अधीक्षक ने की चिट्ठी लिखे जाने की पुष्टि

Read More »