



Day: October 7, 2020


बिहार चुनाव: महागठबंधन छोड़ एनडीए में आए मुकेश सहनी की VIP पार्टी लड़ेगी 11 सीटों पर ठोकेगी ताल, बीजेपी ने अपने कोटे से वीआईपी को दी 11 सीटें, विधान परिषद की सीट देने का वादा भी किया बीजेपी ने, वीआईपी के साथ 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है बीजेपी, गठबंधन में जदयू 122 सीटों पर चुनावी मैदान में, अपने कोटे से 7 सीटें जीतनराम मांझी की ‘हम’ को देंगे नीतीश कुमार
7 Oct 2020
Read More »

बिहार: कैदी वैन से नामांकन भरने पहुंचे मोकामा के ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह, RJD ने दिया है टिकट, पांचवीं बार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे बाहुबली अनंत सिंह, पिछली चार बार से लगातार मोकामा विधानसभा सीट से विधायक हैं अनंत सिंह, 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर महागठबंधन के उम्मीदवार को चटाई थी धूल, अवैध एके- 47 रायफल की कथित तौर पर बरामदगी के मामले में जेल में बंद हैं अनंत सिंह, भूमिहार समुदाय के रक्षक के रूप में जाने जाते हैं अनंत सिंह, पहली बार नहीं है जब जेल में रहकर ही चुनाव लड़ रहे हैं अनंत सिंह, पिछली बार भी चुनाव के समय जेल में ही थे बाहुबली अनंत सिंह
7 Oct 2020
Read More »

शाहीन बाग पर SC का बड़ा फैसला: ‘सार्वजनिक जगहों-सड़कों पर नहीं हो सकता अनिश्चितकाल तक धरना’ कोर्ट ने कहा कि निर्धारित जगहों पर ही किया जाना चाहिए प्रदर्शन, आने-जाने के अधिकार को नहीं रोका जा सकता, दिसंबर—2019 में केंद्र सरकार ने संसद से नागरिकता संशोधन कानून पास किया था, इसके बाद शाहीन बाग में दिसंबर से मार्च तक सड़कों पर चला था प्रदर्शन
7 Oct 2020
Read More »


‘रेप करने वालों का काट देना चाहिए प्राइवेट पार्ट’ हाथरस मामले में बीजेपी नेता का बेतुका बयान: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने दिया बयान, कहा— जिस देश में नारी शक्ति को दुर्गा और मां सरस्वती को लक्ष्मी माना जाता है, उसी देश में ऐसा कृत्य हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है, ऐसा कृत्य करने वालों को बना देना चाहिए नपुंसक, प्राइवेट पार्ट भी काट देना चाहिए चाकि वे कभी न कर सकें ऐसा घिनौना काम, बॉलीवुड एक्टर भी हैं राजा बुंदेला
7 Oct 2020
Read More »

रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, ड्रग्स कनेक्शन मामले में एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी सशर्त बेल, मुंबई से बाहर जाने के लिए लेनी होगी कोर्ट से इजाजत, सुशांत केस और ड्रग कनेक्शन के चलते कई दिनों से जेल में थी रिया, वहीं रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका हुई ख़ारिज
7 Oct 2020
Read More »

बिहार: चुनाव से पहले बढ़ी नीतीश कुमार की मुश्किलें, कांग्रेस से आए नेता को टिकट मिलने पर जदयू में बगावत, पार्टी नेताओं के इस्तीफे की लगी झड़ी, कांग्रेस से जदयू में शामिल हुए सुदर्शन कुमार ने शेखपुरा के बरबीघा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया तो जेडीयू कार्यकर्ता हो गए नाराज, एक साथ कई जेडीयू नेताओं ने दे दिया इस्तीफा, जदयू बरबीघा विधानसभा के प्रभारी डॉ. राकेश रंजन ने भी दिया इस्तीफा, कई निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार, बढ़ेंगी नीतीश कुमार की परेशानियां
7 Oct 2020
Read More »




