Day: September 30, 2020

Babri Masid With Adwani

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी आरोपी बरी, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारी, कल्याण सिंह, विनय कटियार और साक्षी महाराज सहित सभी 32 आरोपियों को मिली क्लीन चिट, 28 साल पुराने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में किया सभी आरोपियों को बरी, जज सुरेंद्र कुमार यादव ने सुनाया फैसला

Read More »
Kamalnath

मध्यप्रदेश उपचुनाव से ऐन वक्त पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कमलनाथ की बढ़ी मुश्किलें, प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा ने दिया पद से इस्तीफा, आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिं​ह तोमर के साथ हुए भोपाल रवाना, ग्वालियर सीट से टिकट मांग रहे थे शर्मा लेकिन कांग्रेस ने सुनील शर्मा को थमाया टिकट, इसी बात से नाराज हैं अशोक शर्मा

Read More »
Sachin Pilot 1591884508

सचिन पायलट ने स्पीकर ओम बिरला के पिता के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर जताई संवेदनाएं, बोले पायलट- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिताजी श्रीकृष्ण बिरला जी के निधन पर व्यक्त करता हूं गहरा शोक, इस कठिन घड़ी मे मेरी गहरी संवेदनाएं बिरला जी के परिजनों के साथ, शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे ईश्वर

Read More »
Ashok Gehlot Rajasthan Cm

राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत ले रहे मंत्रिपरिषद की बैठक, कोरोना जन जागरूकता आंदोलन को लेकर हो रही चर्चा, गांधीगिरी के जरिए जनता को जागरूक करने की जाएगी कोशिश, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर शुरू होगा आंदोलन, कृषि कानून के खिलाफ विधेयक लाने और तबादला नीति सहित अन्य मुद्दों पर भी होगी चर्चा

Read More »
Yogi Adityanath

यूपी: हाथरस मामले में मुख्यमंत्री योगी ने किया एसआईटी का गठन, मामले की जांच करेगी 3 सदस्यीय कमेटी, दलित और महिला पुलिस भी होगी एसआईटी टीम में शामिल, यूपी के हाथरस में एक दलित युवती के साथ बरबरता के बाद काट दी उसकी जीभ, 15 दिन लड़ने के बाद अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस ने रातोंरात शव को कर दिया गायब और बिना परिवार को सौंपे कर दिया दाह संस्कार, घटना पर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल, राहुल गांधी और मायावती ने साधा योगी सरकार पर निशाना तो प्रियंका गांधी ने मांगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा

Read More »
Babri Masjid And Supreme Court

28 साल पुराने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आज आएगा फैसला, 22 आरोपियों के भाग्य का होगा फैसला, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट सुनाएगी फैसला, जज एसके यादव पहुंच चुके कोर्ट, 10:30 बजे शुरु होगी अदालत की सुनवाई, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, विनय कटियार और उमा भारती को भी बनाया गया है आरोपी

Read More »